
कुल्लू। एनएचपीसी परियोजना-2 ने दो दिवसीय पर्यावरण मूल्यांकन समिति की दसवीं बैठक का आयोजन किया। इस दो दिवसीय पर्यावरण मूल्यांकन समिति की बैठक में निदेशक पर्यावरण एवं वन मंत्रालय चंडीगढ़ सुरेंद्र कुमार, सदस्य शरद भटनागर, प्रमुख भू-विज्ञान एवं अन्य अधिकारियों ने पार्वती परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों में पर्यावरण प्रबंधन योजना के तहत किए जा रहे प्रमुख कार्यों का निरीक्षण किया। परियोजना के नगवाईं परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एनएचपीसी के अधिकारी ने पर्यावरण मूल्यांकन समिति की टीम के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के बारे में यह जानकारी दी। इसमें निदेशक पर्यावरण एवं वन मंत्रालय सुरेंद्र कुमार, असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट एसएस कश्यप, पार्वती फॉरेस्ट के हितेश्वर सिंह, सहारा एनजीओ के प्रोजेक्ट समन्वयक दिनेश कुमार, रेंज ऑफिसर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी सहित स्थानीय प्रशासन के अन्य प्रतिनिधियों ने भाग।
