
कुल्लू। मनाली के बरोट के पास मारपीट करने के दो मामले पेश आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में क्रास एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरोट निवासी छिकंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह अपने बच्चे को स्कूल पहुंचाने जा रहा था तो उसी दौरान सेसराम, शिव राम, अजय, दीपक, ज्ञानदेई और मीना ने मारपीट की है। वहीं, दूसरी तरफ बरोट निवासी शिवराम ने छिकंद्र सिंह पर मारपीट करने पर क्रास एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि जब वह घर में काम कर रहा था तो उसी दौरान छिकंद्र सिंह और उसकी बहन पूरना देवी आए और मारपीट की है। इसमें वह घायल हो गया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप
कुल्लू। कुल्लू के बारी में दो वाहन आपस में टकरा गए। इसमें एक वाहन चालक ने दूसरे वाहन चालक पर जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बारी झोल निवासी नरेंद्र कुमार ने शिकायत में कहा है कि रंजीत कुमार नाम के व्यक्ति ने उसके वाहन से जबरदस्ती वाहन टकरा दिया, जिसमें उसके वाहन का अगला शीश टूटा गया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर जांच आरंभ कर दी है।
