खुरवाईं में एटीएम तोड़ने का प्रयास

बंगाणा(ऊना)। बंगाणा उपमंडल में बैंक और एटीएम चोरों के निशाने पर हैं। नाकाबपोश चोरों ने बंगाणा के बाद अब खुरवाईं में एटीएम तोड़ने का प्रयास किया है। उपमंडल में दो दिनों के भीतर एटीएम तोड़ने की दूसरी वारदात है। हालांकि चोर अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हुए हैं। सिलसिले बार बढ़ती चोरी की वारदातों से पुलिस की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान उठ खड़े हुए हैं। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात चोरों ने खुरवाईं स्थित…

Read More

पेंशनरों की सुविधा को शिफ्ट होगा कार्यालय

ऊना। उपायुक्त अभिषेक जैन ने शनिवार को जिला कोष कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने जिला कोष अधिकारी को निर्देश दिए कि वह कार्यालय की दूसरी मंजिल पर स्थित पेंशन शाखा को एक माह के भीतर धरातल मंजिल में कार्यालय के मुख्य द्वार के साथ लगते कमरों में स्थानांतरित करें ताकि बुजुर्ग पेंशनधारकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। उन्होंने पेंशन शाखा धरातल में स्थापित करने के लिए दो लाख रुपये स्वीकृ त किए तथा लोक निर्माण…

Read More

बंगाणा में बैंक के ताले तोड़े

बंगाणा (ऊना)। दो नकाबपोश शातिरों ने वीरवार रात बंगाणा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ताले तोड़ डाले। एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। बहरहाल, बंगाणा में चोरी की एक बड़ी वारदात होने से बच गई। बंगाणा के थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोशों के चेहरे सामने आए हैं। पीएनबी बंगाणा के ब्रांच मैनेजर विनोद कुमार ने बताया कि…

Read More

सीढ़ियों का सीमेंट धुल गया, रह गई है रेत

शिमला। राजधानी के बालूगंज से शिव बावड़ी के रास्ते की हालत बद से बदतर हो गई है। रास्ते की सीढ़ियां पूरी तरह टूट चुकी है। सीढ़ियों का सीमेंट धुल गया है। शेष बची है तो रेत। एंदड़ी, गाहन, एमआई रूम के ज्यादातर लोग शिव बावड़ी के रास्ते ही आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों को शिव मंदिर का रास्ता नजदीक पड़ता है। इसी वजह से सुबह-शाम काफी संख्या में लोग इस रास्ते से होकर बालूगंज जाते हैं। फिर चाहे वे ऑफिस जाने वाली महिलाएं हों या स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे।…

Read More

फर्जी डिग्री शिक्षकों पर कार्रवाई में सुस्ती

शिमला। प्रदेश में भले ही दागी अफसरों को पदों से हटाने के आदेश हाईकोर्ट ने जारी कर दिए हैं, लेकिन सरकारी विभागों में जांच एजेंसी की सिफारिश के बावजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में सुस्ती बरती जा रही है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार सरकार ने चंबा से अधिकारियों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सीआईडी ने हाल ही में शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था, इसमें मगध विवि की फर्जी डिग्रियों पर नौकरी कर रहे शिक्षकों की पूरी डिटेल भेजी गई थी। विभाग ने जांच…

Read More

एचपीसीए केस विवि परीक्षा नियंत्रक को हाईकोर्ट से मिली जमानत

शिमला/धर्मशाला। एचपीसीए केस में वांछित विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। वीरवार को न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी ने यह जमानत दी। नरेंद्र अवस्थी उस समय धर्मशाला कालेज के प्रिंसिपल थे, जबकि क्रिकेट मैदान के साथ सटा पुराना कालेज भवन गिराया गया था। इस कारण विजिलेंस को इनकी तलाश थी। दूसरी ओर नरेंद्र अवस्थी ने विवि से अपनी छुट्टी 25 नवंबर तक बढ़ा दी है। उनके अवकाश की अवधि बुधवार को खत्म हो गई थी, लेकिन वीरवार को उन्हें प्रशासन के पास अवकाश…

Read More

हिंदुत्व का पाठ पढ़ा गए तोगड़िया

डी। लंबे अरसे बाद छोटी काशी मंडी पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने अपने चिर परिचित अंदाज में हिंदुत्व और धर्म की रक्षा तथा धर्मांतरण रोकने का पाठ पढ़ाया। देश के हिंदुओं के हित में विहिप की भावी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। वीरवार को डा. तोगड़िया 11.30 बजे मंडी पहुंचे। छोटी काशी मंडी के आराध्य देव बाबा भूतनाथ के दरबार में माथा टेकने के बाद डा. तोगड़िया नागरिक अभिनंदन समारोह में शरीक हुए। 11 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अपना भाषण शुरू…

Read More

भंडारण टैंकों से होगी अब खेतों की सिंचाई

चैलचौक (मंडी)। चैलचौक पंचायत में बारिश और छोटे नालों के पानी को संग्रह करके सिंचाई के लिए उठाया जाएगा। पंचायत ने इसके लिए सात वार्डों में उपयुक्त स्थान का चयन कर पानी के भंडारण टैंकों का निर्माण किया है। इसके बाद पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा। चैलचौक क्षेत्र के किसान लंबे समय से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं। पंचायत ने सिंचाई के लिए बारिश तथा बहते नालों से पानी एकत्र करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत जब-जब सिंचाई के लिए पानी…

Read More

करसोग गैस एजेंसी पर खाद्य आपूर्ति का छापा

पांगणा (मंडी)। करसोग क्षेत्र में रसोई गैस पर उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ न मिलने की शिकायत पर वीरवार शाम को खाद्य एवं आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने करसोग गैस एजेंसी पर छापा मारा। अधिकारियों ने गैस एजेंसी के स्टोर में सिलेंडरों के स्टॉक और कार्यालय में बुकिंग संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। देर शाम तक विभागीय कार्यवाही जारी है। करसोग क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी न मिलने की शिकायत ई-समाधान के माध्यम से सरकार को भेजी थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सरकार ने विभाग…

Read More

करसोग की सड़कों की सुध ले सरकार

करसोग (मंडी)। क्षेत्र की सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। बजट की कमी और रिपेयर के अभाव में सड़कों की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही। हालांकि रिपेयर कार्य चले हुए हैं लेकिन दो-तीन माह बाद हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि न तो सड़कों की रिपेयर सही ढंग से करवाई जाती है और न ही सड़कों की उचित देखरेख की जाती है। सड़कों की बदहाली के बीच क्षेत्र के सैकड़ों लोग और स्कूली बच्चे दिक्कतों से जूझ रहे हैं। करसोग-लुहरी-रामपुर सड़क…

Read More