बगोड़ी में स्कूल और आंगनबाड़ी से राशन उड़ाया

पुखरी (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बगोड़ी व आंगनबाड़ी केंद्र बगोड़ी में चोरों ने बर्तनों व खाद्य वस्तुओं पर हाथ साफ किया। चोरों ने पांच कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्कूल प्रबंधन ने चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार शनिवार सुबह जब स्कूल की जलवाहक सीमा कुमारी पाठशाला पहुंची, तो वहां पर कमरों के ताले टूटे हुए थे। इसकी सूचना उसने स्कूल के शिक्षकों, एसएमसी प्रधान, कियाणी पंचायत के प्रधान व उप प्रधान को दी। इसके तुरंत बाद एसएमसी…

Read More

अधिकारियों को नहीं दिखाई देते गड्ढे

चंबा। बस अड्डे से धड़ोग मोहल्ला होते हुए बारगाह को जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत बहुत खस्ता हो चुकी है। इस कारण धड़ोग व बारगाह मोहल्ला के वाशिंदों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि इस मार्ग पर वन विभाग, लोक निर्माण विभाग व वन्य प्राणी विभाग के कार्यालय हैं और इन विभागों के अधिकारी व कर्मचारी हर रोज इसी मार्ग से आते-जाते हैं, लेकिन इस सड़क की मरम्मत करवाने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। लोक निर्माण विभाग व वन्य…

Read More

दुकान पर कब्जे के लिए जमकर हंगामा

चंबा। स्थानीय बाजार में पीएनबी के पास स्थित आग की भेंट चढ़ चुकी दुकान पर कोर्ट के आदेशानुसार कब्जा किए जाने की कार्रवाई को दुकान के किरायेदारों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर रोक दिया। इस पर स्थानीय पुलिस थाना में मौके पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल की रिपोर्ट पर इस कार्य में बाधा डालने वाले करीब एक आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेशों में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी जगतराम ने बताया कि मौके पर भेजे गए पुलिस कांस्टेबल ने शिकायत की है…

Read More

अब 25 तक भर सकेंगे छात्रवृत्ति फार्म

चंबा। आनलाइन स्कॉलरशिप फार्म नहीं भर सके स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा निदेशालय ने छूटे हुए पात्र छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप फार्म भरने के लिए एक और मौका देने का निर्णय लिया है। अब यह छात्र-छात्राएं 25 नवंबर तक आनलाइन स्क ॉलरशिप फार्म भर सकते हैं। इसके बाद 30 नवंबर तक स्कॉलरशिप फार्म की वेरिफिकेशन होगी। उल्लेखनीय है कि शिक्षा निदेशालय ने 10 अक्तूबर तक सभी प्रकार के स्कॉलरशिप फार्म भरने की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन अधिकांश स्कूलों के पात्र छात्र-छात्राएं तय तिथि तक स्कॉलरशिप फार्म…

Read More

चक्की पुल पर दो कारों में टक्कर, 4 घायल

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर स्थित चक्की पुल पर शुक्रवार शाम दो कारों की भिड़ंत में 4 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नैनो कार जसूर से पठानकोट की तरफ जा रही थी कि पीछे से मारुति कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों कारों में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हादसे के बाद मारुति कार का चालक घटनास्थल से…

Read More

लोक अदालत में निपटाए 1481 मामले : वैद्य

कुल्लू। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर कुल्लू जिला न्यायिक परिसर में भी शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस लोक अदालत में कुल 1714 दीवानी और फौजदारी मामलों में से 1481 मामलों का आपसी सहमति से मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति पुरेंद्र वैद्य ने दी। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के चार तथा मनाली उपमंडल की एक बेंच के माध्यम से मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत…

Read More

मनाली में काम कर रहा युवक गायब

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में एक होटल में काम कर रहा युवक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। परिजनों ने होटल मालिक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर होटल मालिक के खिलाफ भादंसं की धारा 364 के तहत मामला दर्ज करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक की मां कुल्लू के प्रेमगढ़ निवासी दिलभरू ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है कि उसका बेटा रीशू मनाली में एक होटल में काम करता…

Read More

इंदिरा मार्केट में बनेगी डेढ़ सौ गाड़ियों की पार्किंग

रामपुर बुशहर। इंदिरा मार्केट में प्रस्तावित पार्किंग में अब करीब डेढ़ सौ गाड़ियों को पार्क करने की जगह बनाई जाएगी। पहले इसमें सौ गाड़ियों को पार्क करने का प्रावधान रखा गया था, लेकिन लोनिवि की ओर से ड्राइंग में बदलाव करने से इसकी क्षमता बढ़ी है। इसके अलावा पार्किंग भवन में करीब 36 दुकानों का भी प्रावधान रखा गया है। इंदिरा मार्केट में पार्किंग का निर्माण नगर परिषद रामपुर की ओर से करवाया जा रहा है। पहले नगर परिषद ने इसका निर्माण कार्य हिमुडा को सौंपा था, लेकिन समय पर…

Read More

चंडीगढ़ सेब बेचने गया बागवान लापता

जुब्बल (शिमला)। जुब्बल तहसील के नकटाड़ा गांव का बागवान रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार बागवान 12 नवंबर को सेब बेचने के बाद चंडीगढ़ से वापस घर आ रहा था, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा हैै। बागवान के लापता होने का मामला जुब्बल पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस बागवान की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार नकटाड़ा निवासी 57 वर्षीय प्रमोद सिंह 8 नवंबर को जुब्बल से चंडीगढ़ सेब बेचने गया था। सेब बेचने के बाद 12 नवंबर को प्रमोद सिंह चंडीगढ़…

Read More

मारपीट के चार दोषियों को छह माह की कैद

ऊना। जेएमआईसी कोर्ट नंबर दो की न्यायाधीश दिव्य ज्योति पटियाल ने मारपीट के एक केस में फैसला सुनाते हुए चार लोगों को दोषी करार दिया। विभिन्न धाराओं में दोषियाें को कारावास और जुर्माना भरने के आदेश हुए हैं। सहायक जिला न्यायवादी नवीन कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल 2004 को चताड़ा के तेलू राम के घर ईसपुर से बारात आई। शादी के दौरान शाम के 4 बजे जब सभी बाराती खाना खाकर उनके घर से बाहर जा रहे थे तो जगन लाल जग्गा, लाल चंद लाली, मदन लाल और राकेश…

Read More