
चंबा। आनलाइन स्कॉलरशिप फार्म नहीं भर सके स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा निदेशालय ने छूटे हुए पात्र छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप फार्म भरने के लिए एक और मौका देने का निर्णय लिया है। अब यह छात्र-छात्राएं 25 नवंबर तक आनलाइन स्क ॉलरशिप फार्म भर सकते हैं। इसके बाद 30 नवंबर तक स्कॉलरशिप फार्म की वेरिफिकेशन होगी। उल्लेखनीय है कि शिक्षा निदेशालय ने 10 अक्तूबर तक सभी प्रकार के स्कॉलरशिप फार्म भरने की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन अधिकांश स्कूलों के पात्र छात्र-छात्राएं तय तिथि तक स्कॉलरशिप फार्म नहीं भर पाए हैं। इसमें अधिकतर विद्यार्थी दूरदराज के स्कूलों से संबंधित हैं। इन दूरदराज के स्कूलों में इंटरनेट व अन्य सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण ये पात्र छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप फार्म भरने से वंचित रह गए थे। उच्च शिक्षा उप निदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ने आनलाइन स्क ॉलरशिप फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। उन्होंने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि जिन बच्चों के अभी तक स्कॉलरशिप फार्म नहीं भरे गए हैं वे 25 नवंबर तक उनके फार्म भरवाएं। इसके बाद स्कॉलरशिप फार्म नहीं भरे जाएंगे। उन्होने कहा कि कोई छात्र या छात्रा स्कॉलरशिप पाने से वंचित रहता है, तो इसके लिए स्कूल मुखिया जिम्मेवार होंगे।
