
सलूणी (चंबा)। आशा कार्यकर्ताओं के चयन को लेकर खंड स्तरीय बैठक का आयोजन समिति हाल सलूणी में किया गया। इसकी अध्यक्षता बीएमओ किहार डा. सुरेंद्र सिंह ने की। इस बैठक में बीडीओ सलूणी योगेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशेष ग्राम सभाओं में आशा वर्कर के लिए आवेदन किया जा सकता है। बैठक में बीएमओ किहार ने विकास खंड सलूणी की विभिन्न पंचायतों से आए प्रधानों व उप प्रधानों को आशा वर्करों के चयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत लनोट, चीह, पुखरी, सूरी, लिग्गा, खरल, सालवां, दिघाई, मांझली, खरोठी, ओरा, किलोड़, पिछला डियूर, द्रेकड़ी, भुनाड़ ग्राम पंचायतों में एक आशा वर्कर की नियुक्ति होगी। ग्राम पंचायत भजोत्रा, बाड़का, नड़ल, बणंतर, भड़ोला, खड़जोता, कंधवारा, मोड़ा, आयल, भलेई, सेरी, मंजीर, करवाल, ग्वालू, सियूंला, सिमणी, ठाकरीमट्टी, सुंडला, बरंगाल, डांड, हिमगिरी, कंगेड़, पंझेई, सिंगाधार में दो आशा वर्करों की तैनाती की जाएगी। ग्राम पंचायत डियूर में तीन, सलूणी, ब्याणा, सनूंह, भांदल व किहार पंचायतों में पांच आशा वर्करों की तैनाती की जाएगी।
ये है विशेष ग्राम सभाओं का शेड्यूल
बीएमओं ने बताया कि ग्राम पंचायत भांदल, सनूंह, किहार, डांड, सूरी में 23 नवंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत डियूर, पिछला डियूर, कंधवारा, भडेला, लनोट में आशा वर्करों के चयन के लिए 25 नवंबर को ग्राम सभा की बैठक होगी। ग्राम पंचायत आयल, बणंतर, चीह, पंझेई, हिमगिरी में 27 नवंबर को ग्राम सभा रखी गई है। ग्राम पंचायत सलूणी, सिंगाधार, ब्याणा, मंजीर, दिघाई में 28 नवंबर को ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। ग्राम पंचायत सुंडला, ठाकरीमट्टी, मांझली, सेरी, करवाल में तीन दिसंबर को, ग्राम पंचायत बाड़का, मोड़ा, सालवां, भजोत्रा, द्रेकड़ी में चार दिसंबर को ग्राम सभा होगी। इसके बाद ग्राम पंचायत लिग्गा, सिंयूला, खरल, खरोठी, पुखरी में 11 दिसंबर और ग्राम पंचायत ग्वालू, भलेई, ब्रंगाल, सिमणी, भुनाड़ में 12 दिसंबर को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कंगेड़, बांगल, ओरा, नडल पंचायतों में 13 व 14 नवंबर को ग्राम पंचायत खडजौता और किलोड़ में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। बीएमओ सलूणी ने बताया कि वर्ष 2007 में चुनी गईं आशा वर्करों को प्राथमिकता दी जाएगी।
