ऊना। बौल क्षेत्र के एक डिपो होल्डर को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। विभाग की टीम ने कुछ दिन पहले क्षेत्र की कई उचित मूल्य की दुकानों में छापे मारे थे। इस कार्रवाई के दौरान एक डिपो में राशन का रिकार्ड सरकारी दस्तावेजों और गोदाम में रखे माल से मेल नहीं खा रहा था। जब टीम ने छानबीन की तो बड़े पैमाने पर धांधलियां उजागर र्हुइं। विभिन्न दालों और अन्य राशन वितरण में भी गोलमाल का खुलासा हुआ था। उड़द की दाल…
Read MoreCategory: Himachal News
निजी कालेज को जारी होगा नोटिस
ऊना। जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में पंडोगा क्षेत्र के एक निजी कालेज का मसला भी उठा। कहा गया कि भवन की वजह से कालेज की सारी मिट्टी बरसात के दिनों में लोगों के घरों व खेतों में घुस रही है। यह मसला अशोक ठाकुर ने उठाया। इस पर उद्योग मंत्री ने एसडीएम को कालेज प्रबंधन को नोटिस भेजकर तुरंत डंगा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कालेज प्रबंधन ऐसा नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने कहा कि कालेज प्रबंधन को मौखिक…
Read Moreखाद्यान्न योजना को 175 करोड़
हमीरपुर। सरकार ने राज्य खाद्यान्न उपदान योजना के अंतर्गत वर्तमान वित्त वर्ष में 175 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे उपभोक्ताओं को डिपुओं में सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्य संसदीय सचिव आईडी लखनपाल ने रविवार को बड़सर में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पांचवां राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी अन्न योजना के अंतर्गत प्रदेश के 36 लाख 82 हजार लोगों को तीन किलोग्राम गेहूं दो रुपये प्रति किलो और दो…
Read Moreबैंक मैनेजर के खिलाफ जांच की आंच
हमीरपुर। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के एक शाखा प्रबंधक पर जांच की आंच आ सकती है। बैंक की एक शाखा में नाबार्ड तथा बैंक के नियमों के खिलाफ ऋण देने के मामले का खुलासा हुआ है। प्रबंधक के कार्यकाल के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड पर लगभग पंद्रह गुना ऋण स्वीकृत कर जारी कर दिया गया। उससे भी हैरत यह कि ऋण लेने वाले व्यक्ति ने ऋण चुकता ही नहीं किया। प्रारंभिक रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि हो रही है। संभावना है कि जल्द ही जांच शुरू हो सकती है। दोषी…
Read Moreमेधावी छात्रवृत्ति में शाश्वंत अव्वल
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम तैयार कर लिया है। परिणाम में भोरंज खंड के छात्र शाश्वंत ने जिले भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। शाश्वंत ने 63 फीसदी अंक हासिल किए हैं। शिक्षा विभाग की छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रत्येक खंड से दो-दो विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विभाग ने परिणाम तैयार कर शिक्षा निदेशालय को प्रेषित कर दिया है। गलोड़ खंड के बडेहड़ा की महक शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि भोरंज स्कूल के प्रतीक ने तीसरा स्थान पाया है।…
Read Moreवाहन की टक्कर से पंजाब के व्यक्ति की मौत
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ बददी हाइवे मार्ग पर डाडीकानियां स्थित पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने एक शव को बरामद किया और जांच में पाया कि इसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप दी, वहीं ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नालागढ़ पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि बददी मार्ग पर डाडीकानियां के…
Read Moreआठ किमी नियमों की उड़ी धज्जियां
नालागढ़/ बददी (सोलन)। अब नौकरी बीबीएन में और रिहायश पड़ोसी राज्यों में नहीं चलेगी। जिला प्रशासन जल्द ही आठ किमी दायरे के भीतर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी रिहायश रखने के नियम को कड़ाई से लागू करने जा रहा है। इस संदर्भ में जल्द ही उपायुक्त कार्यालय से फरमान जारी करने वाले हैं। वर्तमान में औद्योगिक हब बीबीएन के सरकारी महकमों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मी बेशक अपनी ड्यूटी बजा रहे हैं लेकिन रिहायश इन्हाेंने ट्राई सिटी चंडीगढ़ में रखे हुए हैं। ऐसे में सरकार के आठ किलोमीटर दायरे के…
Read Moreपार्किंगों में छापामारी, फर्जी रसीद बुक्स जब्त
शिमला। नगर निगम की ठेके पर दी गई तीन पार्किंगों का रविवार को उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस टीम भी मौजूद रही। इस दौरान लिफ्ट पार्किंग और यातायात पुलिस गुमटी के समीप तीन मंजिला पार्किंग में ओवर चार्जिंग के मामले सामने आए हैं। लिफ्ट वाली पार्किंग और दूसरे फ्लोर की पार्किंग से फर्जी रसीद बुक्स जब्त की हैं। मौके पर सैलानियों से निर्धारित पार्किंग फीस से ज्यादा वसूल किए गए पैसे भी लौटाए गए। तीन मंजिला पार्किंग के दूसरे फ्लोर में तैनात एक कर्मचारी…
Read Moreनिर्विरोध चुनाव पर नहीं बनी बात
शिमला। 22 दिसंबर को व्यापार मंडल चुनाव के मतदान से पूर्व रविवार को अध्यक्ष समेत पांच मुख्य पदों पर आम सहमति बनाने के लिए एसडी स्कूल में कारोबारियों ने बैठक का आयोजन किया। लेकिन बैठक बेनतीजा रही और किसी भी पद पर सहमति नहीं बन सकी। अब सोमवार को कारोबारी आम सहमति के लिए दोबारा बैठक करेंगे। हालांकि रविवार को आयोजित बैठक में मौजूदा व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश सूद मौजूद नहीं रहे। बैठक में मौजूद रहे व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कं वलजीत सिंह ने बताया कि बैठक में सभी…
Read Moreहिमाचल में बनेंगी सात नई उप मंडियां
शिमला। हिमाचल में सात नई उप मंडियां बनाई जाएंगी। इसके लिए राज्य कृषि विभाग 20 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इन उप मंडियों को किसानों को उनके घर-द्वार पर बाजार उपलब्ध करवाने की मुहिम के तहत बनाया जा रहा है। राज्य कृषि विभाग के निदेशक डा. जेसी राणा ने इसकी पुष्टि की कि इन मंडियों का निर्माण जल्दी किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव कृ षि दीपक सानन की अध्यक्षता में बीते दिन हुई एक बैठक में भी इन सब्जी उप मंडियों को तेजी से बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ये…
Read More