शिमला। हिमाचल में किसान क्रेडिट कार्ड की वेलिडिटी को पांच साल कर दिया गया है। अब किसानों को सारा कर्ज वापस कर अपना खाता तीन साल में नहीं, बल्कि पांच साल में रिन्यू करना होगा। नाबार्ड ने प्रदेश के तमाम बैंकों को नए निर्देश लागू करने को कहा है। शिमला में हुई एक क्षेत्रीय कार्यशाला में बैंकों से आए प्रतिनिधियों को नए निर्देशों को लागू करने के रिमाइंडर दिए गए हैं। इसका लाभ प्रदेश के लगभग साढे़ पांच लाख किसान क्रेडिट कार्डधारक किसानों को होगा। नाबार्ड की शिमला कार्यशाला में…
Read MoreCategory: Himachal News
चौहारघाटी के टिक्कन को उपतहसील का तोहफा
पधर (मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चौहारघाटी की 15 पंचायतों को सेंक्चुरी एरिया से बाहर करने की घोषणा की है। इस घोषणा से इन पंचायतों के करीब 88 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। चौहारघाटी के टिक्कन को उपतहसील का तोहफा दिया गया है। वीरभद्र सिंह ने रविवार को द्रंग विधान सभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय में जनसभा को संबोधित किया। एक दिवसीय द्रंग दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने दस करोड़ रुपये की लागत से पधर में बनने वाले मिनी सचिवालय की आधारशिला रखी। वहीं, डेढ़ करोड़ रुपये…
Read Moreद्रंग की जनता का दिल जीत गए वीरभद्र
पधर (मंडी)। द्रंग दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने जहां चौहारघाटी के टिक्कन में उप तहसील की घोषणा कर क्षेत्र को सबसे बड़ा तोहफा दिया। चौहारघाटी के 88 गांवों को सेंक्चुरी एरिया से बाहर करने की घोषणा कर यहां के लिए विकास के नए द्वार खोले हैं। आजादी के बाद पहली बार अब ये गांव सड़क सुविधा से जुड़ पाएंगे। वहीं, पर करोड़ों की लागत से बनने वाली पेयजल योजनाएं भी अब गति पकड़ेंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हाई स्कूल नस्लोह, हटौण, टिहरी,…
Read Moreमांगों पर गौर नहीं किया तो आंदोलन
मंडी। जिला डीपीई एसोसिएशन समन्वय समिति की बैठक में कई मांगों पर चर्चा की गई। रविवार को पड्डल मैदान में एसोसिएशन के उप प्रधान संतोष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले भर के खंडों से आए डीपीई ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि डीपीई एसोसिएशन की अगली बैठक 15 दिसंबर को कन्या स्कूल मंडी में होगी। इस दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। समन्वय समिति के अध्यक्ष अनिल पठानिया ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश भर में सात सौ के करीब डीपीई…
Read Moreमैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं, अपना एटीएम नंबर बताओ
चौंतड़ा (मंडी)। मोबाइल फोन पर बैंक मैनेजर बनकर व्यक्ति ने युवक से धोखाधड़ी का प्रयास किया। युवक इसके मंसूबों को समझ गया। चौंतड़ा के सैंथल निवासी गगनदीप ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग सवा बारह बजे उनके मोबाइल पर 09162292586 से फोन आया। शख्स ने अपना ओम प्रकाश वर्मा बताया। उसने कहा कि जोगिंद्र्रनगर के एक राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा का मैनेजर हूं। बैंक में वित्तीय घोटाला हो गया और इसकी कुछ रकम आपके खाते जो हमारी ब्रांच में है में जमा हो गई। इससे बचने के लिए आप अपना…
Read Moreलंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान करे सरकार
बिलासपुर। 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 17 दिसंबर को होने जा रहे जिला स्तरीय पेंशनर दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन धौलरा मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे होगा। इसमें खंड, जिला स्तर के सभी पेंशनर भाग लेंगे। रविवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर इकाई की बैठक का आयोजन किर्मा मंदिर बिलासपुर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता बिलासपुर प्रधान दौलत राम चौहान ने की। बैठक में पेंशनर दिवस…
Read Moreसड़कों पर उतरीं महिलाएं
होली (चंबा)। होली पंचायत की विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने होली में प्रस्तावित विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य रूकवा दिया है। महिलाओं ने रविवार को की नाला के पास चल रहा पेड़ कटाई कार्य बंद करवाया और पेड़ काट रहे मजदूरों को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान महिलाओं और ठेकेदार की ओर से काम में लगाए गए मजदूरों के बीच कहासुनी हुई और बात धक्कामुक्की तक पहुंच गई। महिलाओं को एक साथ देखकर मजदूर वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने मजदूरों के औजार…
Read Moreस्मृति और पारस सर्वश्रेष्ठ
चंबा। स्थानीय महर्षि दयानंद आदर्श उच्च विद्यालय की ओर से वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन पुलिस मैदान बारगाह में किया गया। इसमें वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान और मठ के संचालक स्वामी सुमेधानंद विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। इसके बाद विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 30 मीटर 100 मीटर और 200 मीटर रेस के…
Read Moreअल्पसंख्यक छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप
चंबा। जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके लिए इस बार पात्र छात्र-छात्राओं को आनलाइन आवेदन करना होगा। पोस्ट मैट्रिक माइनोरिटी स्क ीम के तहत मुस्लिम, सिख, बुद्धिष्ट, पारसी और क्रिश्चन समुदाय से संबंध रखने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। यह स्कॉलरशिप जमा एक और दो कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी जाती है। अगर कोई छात्र इन दो कक्षाओं में फेल हो जाता है तो वह स्कॉलरशिप पाने का हकदार नहीं रहेगा।…
Read Moreशीतकालीन सत्र : चकाचक हो रहा विस भवन
धर्मशाला। तपोवन स्थित विधानसभा भवन छह दिन ही नहीं बल्कि साल भर चकाचक रहता है। दिसंबर माह में चलने वाले शीतकालीन सत्र के चलते साल भर इस भव्य विस भवन का रखरखाव होता रहता है। इस बार लोक निर्माण विभाग विधानसभा भवन परिसर में रंग-रोगन और अन्य मरम्मत कार्य पर 12 लाख रुपये का बजट खर्च कर रहा है। इसमें सड़क की मरम्मत का कार्य भी शामिल है। इस बजट के जरिये मुख्य सड़क से विधानसभा परिसर तक सड़क पर कुछ जगह पैचवर्क किया गया है। इसके अलावा विस परिसर…
Read More