
चंबा। स्थानीय महर्षि दयानंद आदर्श उच्च विद्यालय की ओर से वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन पुलिस मैदान बारगाह में किया गया। इसमें वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान और मठ के संचालक स्वामी सुमेधानंद विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। इसके बाद विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 30 मीटर 100 मीटर और 200 मीटर रेस के अलावा मंकी रेस, हैंकी रेस व फ्रोग रेस का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्रओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद स्कूली छात्रों ने वंदे मातरम, गढ़वाली नृत्य, पहाड़ी व फिल्मी डांस प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंज किया। छात्रों की ओर से प्रस्तुत भांगड़े पर उपस्थित लोग भी झूम उठे। समारोह के दौरान स्कूल की मुख्याध्यापक बृजबाला गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तरीय योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर व धर्मशाला में आयोजित विज्ञान कांग्रेस में भाग लेकर लौटे विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें पारस को स्कूल का सर्वश्रेष्ठ छात्र व स्मृति को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर करुणा आर्या, रेशमी शर्मा, रक्षा राणा, डिंपल ठाकुर, पूनम ज्योति, निशा, वंदना, कामिनी और पूनम अरोड़ा मौजूद रहे।
ये किए सम्मानित
इसके अलावा सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में अव्वल स्थान हासिल करने पर नरेंद्र कुमार, अक्षय राणा, अक्षत कुमार, सिद्धार्थ, अभेक, अंशिका ब्याल, आयुष कुमार, अमिषा, प्रियंका, आंचल, सूर्यांशू, काजल, विक्रांत, राहुल, तनिष, अक्षय राणा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के शिक्षा में बेहतर स्थान पाने वाले हरीश, सुधीर, शिवा, दमन, साहिल, कीर्ती, ध्रव, कुलजीत, ममता, राखी, करन, भूमिका, मालविका तथा नागेश को सम्मानित किया गया।
