विनोद शर्मा को तीसरी बार कमान

पपरोला (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राजकीय टीजीटी (आर्ट्स) अध्यापक संघ जिला कांगड़ा इकाई के चुनाव पपरोला के ठारू में प्रदेशाध्यक्ष राकेश कानूनगो की अध्यक्षता में आयोजित हुए। चुनाव में लगातार तीसरी बार विनोद शर्मा को सर्वसम्मति से जिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए तीन शिक्षकों विनोद शर्मा, डा. अवस्थी और कुलभूषण पालसरा ने नामांकन भरा लेकिन बाद में अन्य दोनों उम्मीदवारों ने विनोद शर्मा के पक्ष में नामांकन वापस ले लिया। जिला कार्यकारिणी में तिलक राज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश महासचिव, कामिनी शर्मा महिला विंग…

Read More

मदर टच स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह

पालमपुर (कांगड़ा)। मदर टच स्कूल पालमपुर ने जूनियर वर्ग वार्षिक समारोह मनाया। इसमें प्ले स्कूल से केजी टू के दो वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समारोह में कारगिल शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डा. एनके कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डा. कालिया ने प्रधानाचार्य ब्रिंदुला करोल तथा समस्त स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र में ऐसा स्कूल चलाकर कई अभिभावकों को तनावमुक्त कर दिया है। इसका बड़ा कारण स्कूल में बच्चों को बेहतर तरीके से दी…

Read More

खून में शुगर कम होना घातक

धर्मशाला। लंबे समय से मां का दूध न पिलाने पर नवजात शिशु के शरीर में शुगर की मात्रा लगातार कम होने लगती है। शिशु के खून में शुगर की मात्रा 40 एमजी तक होनी चाहिए। जन्म के बाद लापरवाही के कारण अकसर बच्चे को दूध देरी से पिलाया जाता है। इससे शुगर की मात्रा कम होने लगती है। इससे शिशु सुस्त हो जाता है। वह गहरी नींद में रहता है। लापरवाही होने पर बच्चे की जान पर भी बन सकती है। चिकित्सकों के अनुसार जन्म के बाद बच्चे को आधे…

Read More

ट्रक ने रौंदा साइकिल पर सवार बालक

कांगड़ा। जोगीपुर-कछियारी मार्ग पर ललेहड़ गांव में रविवार दोपहर बाद ट्रक की चपेट में आने से साइकिल पर सवार बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना हर किसी को विचलित कर देने वाली थी। ट्रक की चपेट में आए बच्चे का शव क्षत-विक्षत हो गया। दिल दहला देने वाली इस दुर्घटना के बाद बच्चे के परिजन और गांव के लोग ट्रक चालक को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। इससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि ट्रक चालक को पुलिस…

Read More

भुट्टी में 4 देवताओं का मिलन, देवमय हुई घाटी

भल्याणी (कुल्लू)। लगघाटी के भुट्टी गांव में पहली बार चार क्षेत्रपाल देवताओं का मिलन हुआ है। देवताओं के इस भव्य देव समागम को देखने के लिए इलाके के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला की मणिकर्ण घाटी के बलारग गांव के देवता क्षेत्रपाल, उझी घाटी के शिमथान गांव के क्षेत्रपाल, शालंग गांव के क्षेत्रपाल और भुट्टी गांव के देवता क्षेत्रपाल ने एक दूसरे के साथ गले मिलकर भव्य मिलन किया है। ढोल-नगाड़ों व शहनाइयों की स्वर लहरियों की मधुर धुन से पूरी घाटी देवमय हो उठी है। स्थानीय देवता…

Read More

भुट्टी में 4 देवताओं का मिलन, देवमय हुई घाटी

भल्याणी (कुल्लू)। लगघाटी के भुट्टी गांव में पहली बार चार क्षेत्रपाल देवताओं का मिलन हुआ है। देवताओं के इस भव्य देव समागम को देखने के लिए इलाके के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला की मणिकर्ण घाटी के बलारग गांव के देवता क्षेत्रपाल, उझी घाटी के शिमथान गांव के क्षेत्रपाल, शालंग गांव के क्षेत्रपाल और भुट्टी गांव के देवता क्षेत्रपाल ने एक दूसरे के साथ गले मिलकर भव्य मिलन किया है। ढोल-नगाड़ों व शहनाइयों की स्वर लहरियों की मधुर धुन से पूरी घाटी देवमय हो उठी है। स्थानीय देवता…

Read More

ओलों से सेब बचाना है तो एंटीहेलनेट खरीदें

कुल्लू। जिला कुल्लू के बागवानों के लिए अच्छी खबर है। अगर सेब तथा अन्य फलों को बचाना है तो समय पर बागवान एंटीहेलनेट (ओला अवरोधक जाली) खरीद सकते हैं। इसके लिए बागवानी महकमा उद्यान तकनीकी मिशन योजना के तहत बागवानों को राहत देगा। बागवानों को एंटीहेलनेट लेने पर 80 फीसदी उपदान मिलेगा। जिले में बागवानों को सेब या अन्य फलदार पौधों के स्पर में फूल निकलते समय ओलावृष्टि होने का डर सताता रहता है। बागवानों को अब घबराने की कोई बात नहीं है। अब आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर भी…

Read More

पर्यटन स्थल पर बिजली नहीं

कुल्लू। पर्यटन के नाम पर भले ही देश-विदेश में नाम कमा चुकी कुल्लू घाटी में सालाना लाखों की संख्या में पर्यटक सैर सपाटे के लिए आते हैं, लेकिन अभी भी कई ऐसे पर्यटन स्थल सरकार व पर्यटन विभाग की अनदेखी का शिकार हैं। इन पर्यटन स्थलों पर सालाना हजारों की तादाद में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव से इन पर्यटक स्थलों का स्तर गिरता ही जा रहा है। जिले के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल जलोड़ी दर्रा भी उनमें से एक है, जो बिजली के बिना अंधेरे में है।…

Read More

व्यापार मंडल से मांगा 12 साल का हिसाब

रामपुर बुशहर। शहर के व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापार मंडल के 12 साल से पदों पर बने पदाधिकारियों को हटाने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में रविवार को रामपुर के सत्य नारायण मंदिर में व्यापारियों ने बैठक का आयोजन किया । बैठक में रामपुर बुशहर, खनेरी, चुहाबाग, डकोलड़ के व्यापारियों ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान सभी व्यापारियों ने एक मत से प्रताप गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा पवन आनंद, राजेंद्र कश्मीरी, हितेंद्र गुप्ता, हेमंत शैली, सुशील कुमार, राजीव चौहान, राजन मित्तल, यशपाल…

Read More

रोहड़ू में कार की टक्कर से एक घायल

रोहडू। रोहड़ू बाजार में रविवार को एक बोलेरो कार की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार है, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला और वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने भादंसं की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रमोद चौहान ने रोहडू थाना में दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई विनोद कुमार शनिवार रात को रोहडू बाजार…

Read More