विजिलेंस को प्रधान और उसके पति तलाश

ऊना। विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने सरकारी पाइपों के गोलमाल में आरोपी प्रधान और उसके पति की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। ब्यूरो की टीम ने सिध चलेहड़ इलाके में शनिवार को दबिश देकर 45 सरकारी पाइपों को कब्जे में ले लिया था। सिंचाई योजना के लिए आई इन पाइपों को पेयजल योजना में इस्तेमाल करके पेयजल योजना को स्वीकृत राशि को डकारने के आरोप हैं। प्रधान और उसके पति के खिलाफ ब्यूरो ने मामला दर्ज कर रखा है। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए ब्यूरो…

Read More

दुलैहड़ में आडिटोरियम, टाहलीवाल में लेबर हास्टल

दुलैहड़ (ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दुलैहड़ में तीन करोड़ की लागत से आडिटोरियम और टाहलीवाल में चार करोड़ से श्रमिक हास्टल बनेगा, जो बाथू के बाद हरोली हलके में दूसरा श्रमिक छात्रावास होगा। रविवार को दुलैहड़ में जिला स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दुलैहड़ में बस अड्डे का निर्माण भी किया जाएगा और यहां कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का नया भवन भी निर्मित किया जाएगा। यहां लोगों को सभी…

Read More

बंगाणा में हांफी बीएसएनएल सेवा

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र में बीएसएनएल लैंडलाइन सेवा और इंटरनेट सेवा को लेकर उपभोक्ता कई दिन से परेशान चल रहे हैं। इससे क्षेत्र के बैंकों और अन्य कार्यालयों में कार्य भी ठप हो रहा है। शनिवार को तो लैंडलाइन और इंटरनेट सेवा काफी देर तक ठप रही। रविवार को भी इंटरनेट और लैंडलाइन सेवा प्रभावित रही। इससे लेागों में बीएसएनएल के प्रति रोष है। स्थानीय निवासी प्रेम कु मार, अमृत लाल, जगमोहन सिंह, पंकज शर्मा, शशि डोगरा, ज्योति, किरन कुमारी, ज्ञान चंद, रमेश चंद, लता कु मारी, कमल देव, सपना,…

Read More

लोकगीत में ऊना कालेज अव्वल

ऊना। इंदिरा स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव की धूम रही। इसका आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ऊना ने किया। इस मौके पर जिले के पांचों खंडों हरोली, ऊना, गगरेट, बंगाणा और अंब के 250 प्रतिभागियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। उत्सव का श्रीगणेश जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ईश्वर चौधरी ने किया। इस दौरान करवाई गई प्रतियोगिताओं के तहत लोकगीत में गवर्नमेंट कालेज ऊना ने पहला, हंस वाहिनी युवा मंच ऊना ने दूसरा तथा धौलाधार सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरवाईं ने तृतीय स्थान हासिल किया।…

Read More

ट्रैक्टर ने रौंदी बच्ची, मौत

अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ते त्याई क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद बच्ची को अंब अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक हादसा रविवार बाद दोपहर पेश…

Read More

भरती के लिए जान जोखिम में डाल रहे युवा

भोटा (हमीरपुर)। हमीरपुर में आयोजित सेना भरती के लिए युवा जान को जोखिम में डाल रहे हैं। बस की छतों पर सफर किया जा रहा है। चालक-परिचालकों के मना करने पर भी युवा नहीं मान रहे हैं। प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है। नियमों की अवहेलना होने पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। बस की छत पर सफर करना न केवल कानूनी जुर्म है बल्कि किसी भी वक्त हादसा हो सकता है। इससे जान पर भी बन सकती है। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर के बड़ू में ऊना,…

Read More

डिपुओं से राशन हो गया गायब’

भोरंज (हमीरपुर)। वामपंथी संगठनों सीटू, नौजवान सभा और एसएफआई के संयुक्त तत्वावधान में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकारी डिपुओं से राशन गायब हो गया है। आम जनता को राशन के लिए डिपुओं के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। डिपुओं से कभी दालें तो कभी तेल गायब हो रहा है। स्पष्ट है कि प्रदेश में…

Read More

केसीसीबी के सवा करोड़ फंसे

हमीरपुर। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) प्रबंधन ने कर्जदारों से ऋण वसूली के लिए पूरी तैयारी कर ली है। तीन दर्जन से अधिक कर्जदार सवा करोड़ रुपये की राशि पर कुंडली मारे बैठे हैं। बैंक प्रबंधन के आग्रह, नोटिस के बावजूद कर्जदार ऋण चुकता नहीं कर रहे हैं। अब बैंक प्रबंधन कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। बैंक प्रबंधन पहले संपत्तियों पर कब्जा करेगा, उसके पश्चात एक अवसर और प्रदान किया जाएगा। इसके बावजूद ऋण चुकता नहीं किया जाता तो बैंक प्रबंधन संपत्तियों की नीलामी कर ऋण राशि की वसूली…

Read More

सामान्य ज्ञान परीक्षा 15 को

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। संजीवनी परमार्थ न्यास 15 दिसंबर को सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा में प्रश्नपत्र के साथ उत्तर पुस्तिका न्यास की ओर से ही दी जाएगी। परीक्षार्थी अपना पेन, क्लिप बोर्ड साथ लाएंगे। प्रतिभागी निर्धारित 15 दिसंबर सुबह 9 बजे अपने-अपने परीक्षा केंद्र में पहुंचेंगे। परीक्षा के लिए होली हार्ट पब्लिक स्कूल डिडवीं टिक्कर, साई पब्लिक स्कूल उखली तथा दिव्य आदर्श पब्लिक स्कूल भोटा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। न्यास की ओर से तीनों परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। बाहरी स्थानों से आने…

Read More

खर्चों को देख नप ने लोन लेने से की तौबा

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद वाहनों के मामले में कंगाल हो गई है। मौजूदा समय में नाहन नप के पास तकरीबन 8 छोटे बड़े वाहन हैं। सफाई व्यवस्था ढर्रे पर लाने के लिए नप को 6-7 वाहनों की और सख्त जरूरत है। अगर देखा जाए तो मौजूद सभी वाहनों में से मात्र 3 सक्षम वाहन ही ठीक ढंग से कार्य कर पा रहे हैं। जबकि 3 अन्य वाहन पूरी तरह से कबाड़ हो गए हैं। नौबत यहां तक पहुंच गई है कि यदि परिषद ने जल्द ही सरकारी लोन नहीं लिया…

Read More