शिमला। नगर निगम को ऑनलाइन करने की मुहिम पर फिर ब्रेक लग गई है। एक क्लिक से काम निपटाने की मुहिम का इंतजार और बढ़ गया है। ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट के लिए दो कंपनियों ने आवेदन किया है। नगर निगम ने इसके लिए फाइनेंशियल और टेक्निकल बिड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी लेकिन, उद्योग विभाग से जारी हुई अधिसूचना ने इस प्रोजेक्ट में पेंच फंसा दिया है। अधिसूचना के मुताबिक अगर किसी प्रोजेक्ट को लेने के लिए दो कंपनियां आवेदन करती हैं तो संबंधित विभाग टेंडर अवार्ड नहीं कर…
Read MoreCategory: Himachal News
फागली कॉलेज को एमसी का नोटिस
शिमला। संस्कृत कॉलेज फागली को नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा की ओर से परिसर के आसपास सफाई नहीं रखने पर नोटिस जारी किया गया है। महापौर संजय चौहान ने मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती को नोटिस देने के आदेश दिए हैं। अगर नोटिस के बावजूद कालेज प्रबंधन ने व्यवस्थाएं नहीं सुधारी तो नगर निगम की ओर से चालान किया जाएगा। रेलवे स्टेशन से नीचे स्थित संस्कृत कालेज फागली के साथ नगर निगम का लेबर हॉस्टल भी है। आरोप है कि लेबर हॉस्टल की सीवरेज लाइन में लीकेज के…
Read Moreकामगारों को बर्तनों सहित देंगे इंडक्शन
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आवास एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को बर्तनों सहित इंडक्शन और एलपीजी या सोलर लैंप एकमुश्त प्रोत्साहन के रूप में उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह निर्णय वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश आवास एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की समीक्षा बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि ऊना, सोलन तथा मंडी जिलों में तीन श्रमिक हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि…
Read Moreदेश में चल रही है मोदी की लहर : कर्नल इंद्र
सरकाघाट (मंडी)। विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कहा कि देश में मोदी नाम की लहर चल रही है। हाल ही में चार राज्यों में हुए विस चुनाव के एग्जिट पोल से इस बात का पता चलता है कि आने वाले 15 अगस्त को मोदी लाल किले पर झंडा लहराएंगे। विधायक ने विस क्षेत्र के मनवाणा गांव में विधायक निधि से 1 लाख 75 हजार से निर्मित महिला मंडल भवन का उद्घाटन किया। पोलिंग बूथ अप्पर रड़ा मनवाणा, लोअर रड़ा मनवाणा, खनोट-एक और खनोट-दो में पार्टी कार्यकर्ताआें से मुलाकात की। विधायक…
Read Moreसंविधान अनुच्छेद 35 ए पर की चरचा
सरकाघाट (मंडी)। राष्ट्रीय अधिवक्ता परिषद सरकाघाट इकाई की बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संविधान के अनुच्छेद 35ए और सीआरपीसी की धारा 91 तथा आईपीसी की धारा 133 पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में 14 से 15 दिसंबर तक शिमला में होने वाली बैठक के बारे में रणनीति बनाई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, मनोहर लाल, विजय ठाकुर और विजय विशाल ने विचार रखे।
Read Moreभरडवाणू में जेसीबी से गिरा दिया मकान
मंडी। सुंदरनगर तहसील के भरडवाणू (कनैड) गांव में एक महिला का मकान जबरन तोड़ने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने कार्यवाही न करने पर जिला पुलिस अधीक्षक से जांच की गुहार लगाई थी। भरडवाणू की नागरू देवी पत्नी स्वारू राम ने अपनी नानी की जमीन पर करीब 6 माह पहले टीन की छत वाला दो कमरों का मकान बनाया था। वह 5 महीनों से इस निर्माणाधीन मकान में रह रही थी। मकान के साथ ही महिला ने टीन का ही एक खोखा नुमा स्टोर भी बनाया था।…
Read Moreजंग लड़ने की तैयारी में भामसं
मंडी। भारतीय मजदूर संघ अपनी मांगों को लेकर नौ दिसंबर को रैली निकाल कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। भामसं की जिला कार्यकारिणी की बैठक भीमाकाली मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पराशर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भामसं से संबंधित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की । इसमें संघ की मांगों के प्रति प्रशासन के नकारात्मक रुख को देखते हुए नौ दिसंबर को मंडी में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। वहीं पर भामसं से संबंधित संगठन सेरी चानणी पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इसमें…
Read Moreरावमापा हवाणी में एनएसएस शिविर शुरू
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वमापा हवाणी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुनीता वर्मा ने किया। कार्यक्रम अधिकारी कर्ण सिंह और दीपा कुमारी ने बताया कि शिविर में 52 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। शिविर के चलते स्वयंसेवी स्कूल परिसर, फूलवारियाें सहित पेयजल स्रोतों की सफाई और गोद लिए गांव लूणी में श्रमदान करेंगे।
Read Moreनेता-आरटीओ विवाद से चढ़ पारा
बिलासपुर। बिना दस्तावेजों के चल रही दो बसों को आरटीओ द्वारा कब्जे के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बसों को कब्जे में लेने के बाद एक नेता द्वारा बसें छोड़ने का आरटीओ दबाव बनाने की यहां चर्चा है। मामला दो रोज पहले का है। आरटीओ ने बसों को कब्जे में लेने की पुष्टि की है। अब इस मामले में बस ऑपरेटरों ने आरटीओ पर बेवजह तंग करने के आरोप लगाए हैं। ऑपरेटरों ने बाकायदा उपायुक्त बिलासपुर को इस मामले में शिकायत पत्र भी सौंपा है। यह मामला एसएमएस…
Read Moreजल्द जेसीसी बैठक नहीं बुलाई, तो प्रदर्शन
चंबा। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक न बुलाने पर रोष प्रकट किया है। महासंघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाई जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र बैठक नहीं बुलाई गई, तो महासंघ रोष स्वरूप धरना-प्रदर्शन करेगा। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान सतपाल ठाकुर ने बताया कि डेढ़ वर्ष से संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक नहीं हो पाई है। इसके कारण कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा…
Read More