
शिमला। हिमाचल में सात नई उप मंडियां बनाई जाएंगी। इसके लिए राज्य कृषि विभाग 20 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इन उप मंडियों को किसानों को उनके घर-द्वार पर बाजार उपलब्ध करवाने की मुहिम के तहत बनाया जा रहा है। राज्य कृषि विभाग के निदेशक डा. जेसी राणा ने इसकी पुष्टि की कि इन मंडियों का निर्माण जल्दी किया जाएगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव कृ षि दीपक सानन की अध्यक्षता में बीते दिन हुई एक बैठक में भी इन सब्जी उप मंडियों को तेजी से बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ये उप मंडियां कांगड़ा जिले के फतेहपुर, ऊना जिले के कलरूही, कुल्लू जिले के दो क्षेत्रों साठ, बंदरोल, सिरमौर जिले के नौहराधार, हरिपुरधार और शिमला जिले के अणु में बनाई जानी प्रस्तावित हैं। इससे किसानों को अपनी उपज को बेचने के लिए स्थानीय स्तर पर मार्केट यार्ड मिल जाएंगे।
इनसेट
3000 हेक्टेयर नए क्षेत्र में सब्जी उत्पादन
हिमाचल में सब्जी उत्पादन के दायरे में नया 3000 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र लाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे एकीकृत फसल विविधता कार्यक्रम के तहत लाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 4.16 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। निदेशक डा. जेसी राणा ने इसकी पुष्टि की है।
