निजी कालेज को जारी होगा नोटिस

ऊना। जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में पंडोगा क्षेत्र के एक निजी कालेज का मसला भी उठा। कहा गया कि भवन की वजह से कालेज की सारी मिट्टी बरसात के दिनों में लोगों के घरों व खेतों में घुस रही है। यह मसला अशोक ठाकुर ने उठाया। इस पर उद्योग मंत्री ने एसडीएम को कालेज प्रबंधन को नोटिस भेजकर तुरंत डंगा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कालेज प्रबंधन ऐसा नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने कहा कि कालेज प्रबंधन को मौखिक तौर भी हिदायत दी गई थी। एसडीएम ने कहा कि संबंधित संस्थान को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। अग्निहोत्री सोमवार को जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
कहा है कि वीरभद्र सरकार ऊना जिला के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रही है और जिला का समग्र विकास सरकार का एजेंडा है। मंत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि वे जन शिकायतों का त्वरित निदान करते हुए जिला में चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें। उन्होंने शिकायत निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्यों से भी आह्वान किया कि वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं एक साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राम दास मलांगड़, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सतपाल रायजादा, केसीसी बैंक के निदेशक राजीव गौतम, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष शिव कुमार सैणी, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, ऊना ब्लॉक के अध्यक्ष हजारी लाल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेखा राणा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर व बोधराज, युवा बोर्ड के सदस्य दिनेश शर्मा व राजकुमार के अलावा डीसी अभिषेक जैन, एडीसी दर्शन कालिया, एएसपी वीरेंद्र सिंह, एसडीएम धनवीर ठाकुर एवं सुखदेव सिंह, सहायक आयुक्त एसके पराशर, डीआरओ विशाल शर्मा, एसई एनएम सैणी, आईएपीएच के एक्सईएन मुकेश हीरा, आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त ऊजल राणा सहित जिला के तमाम अधिकारी एवं जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति के कई गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

Related posts