4-9-14 का वित्तीय लाभ दे सरकार

कुल्लू। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर की अध्यक्षता में विकास खंड के समिति हॉल में आयोजित की गई। इसमें पंचायत सचिवों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रस्ताव पारित कर सरकार से शीघ्र लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई। इस दौरान पंचायत अनुबंध सचिव एवं पंचायत सहायक सचिव को पांच साल के बाद नियमित करने की मांग भी की गई। कहा कि कई ब्रांचों के काम…

Read More

एंबुलेंस पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी

केलांग। लाहौल-स्पीति भाजपा ने 108 एंबुलेंस तथा दमकल चौकी जैसी आधारभूत सुविधाओं पर स्थानीय विधायक के कथित उपेक्षापूर्ण रवैये पर विधायक को घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस बाबत पत्र भेजा जा रहा है। लाहौल भाजपा ने विधायक रवि ठाकुर के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है जिसमें कहा गया है कि लाहुल में एक ही एंबुलेंस काफी है तथा सर्दियों में लाहुल की 40 फीसदी आबादी कुल्लू शिफ्ट हो जाती है। दमकल वाहन तथा श्रमशक्ति की जिले में…

Read More

खुले में बहती गदंगी देख दंग रह गई टीम!

कुल्लू। ब्यास की निर्मल धारा पर बढ़ते प्रदूषण का निरीक्षण करने आई नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम खुले में बहती गंदगी देख दंग रह गई। दो दिन के कुल्लू दौरे पर रही टीम ने ब्यास की धारा के कई लोकेशन्स का दौरा किया। कमेटी ने शहर की निकासी नालियों का गंदा पानी ब्यास नदी में बहने तथा सीवरेज से नहीं जुड़े होने पर गहरी चिंता जताई। एडवोकेट अजीत कुमार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय टीम ने 14 और 15 दिसंबर को ब्यास नदी के रामशीला, अखाड़ा बाजार, ब्यासमोड़, लोअर ढालपुर…

Read More

इंद्र सभा को रवाना हुए देवी-देवता

कुल्लू। काला माह पौष संक्रांति का आगाज होते ही जिले के 365 देवी-देवता राजा इंद्र की सभा के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार दोपहर को स्वर्ग लोक के लिए रवाना होने से पूर्व देवता के हारियानों तथा देवलुओं ने अपने कुलज देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। अधिष्ठाता देव शृंगाऋषि, खुडीजल तथा माता बूढ़ी नागिन सहित घाटी के 365 देवी-देवता एक से तीन माह तक राजा इंद्र की सभा में रहेंगे। इस दौरान साल भर घटित हुई घटनाओं का लेखा-जोखा भी सभा में पेश किया जाएगा। पौष संक्रांति के इस…

Read More

परिक्रमा पर निकलेंगे त्रियुगी नारायण

कुल्लू। दियार घाटी के आराध्य देवता त्रियुगी नारायण मंगलवार से हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर निकल रहे हैं। देवता की परिक्रमा को लेकर हारियानों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देवता ने अपने गूर के माध्यम से परिक्रमा करने के निर्देश हारियानों को दिए हैं। हालांकि, यह परिक्रमा पारंपरिक है। यह पौष महीने के बीच में शुरू होती थी लेकिन इस बार देवता ने इसे जल्द शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। पौष महीने में जिला के अधिकतर देवी-देवता इंद्रसभा की ओर रवाना होते हैं। लेकिन, त्रियुगी नारायण इंद्र…

Read More

चौंग में घास का भंडारण घर राख

जरी (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी के चौंग में शनिवार देर रात घास रखने के बनाए गए भंडारण घर में आग भड़क उठी। आगजनी में भंडारण किया हुआ घास जलकर राख हो गया है। उसी भंडारण घर की निचली मंजिल में रखे गए मवेशियों को ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया, लेकिन आग बुझाने में ग्रामीण असमर्थ रहे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की घटना की सूचना…

Read More

दो सर्दियां झेलो, फिर मौजां ही मौजां

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। महज दो सर्दियों का इंतजार…। उसके बाद छह माह तक बर्फ की कैद में रहने वाले लाहौलियों की जिंदगी बदल जाएगी। बीआरओ ने 8.8 किलोमीटर लंबी रोहतांग टनल को फरवरी 2015 तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद चंद मिनटों में लोग रोहतांग दर्रे को पार कर सकेंगे। टलन के नार्थ और साउथ दोनों पोर्टल से खुदाई हो रही है। नार्थ पोर्टल से 1995 मीटर और साउथ पोर्टल से 2300 मीटर टनल खोद दी है। नार्थपॉटल में जिस गति से कार्य को अंजाम दिया जा रहा…

Read More

रन फॉर यूनिटी में दौडे़ सैकड़ों भाजपाई

कुल्लू। सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर रविवार को रन फॉन यूनिटी के लिए जिला कुल्लू भाजपा ने दौड़ का आयोजन किया। रामबाग से ढालपुर तक लगाई गई दौड़ में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तथा मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम स्वरूप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। राम स्वरूप शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पटेल के दृढ़ निश्चय के कारण ही 565 रियासतों में बंटा देश एक सूत्र…

Read More

बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

अंब/धुसाड़ा (ऊना)। एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय की चुस्कियां लेना लोगों को भारी पड़ गया। बेकाबू कार ने पहले एक व्यक्ति को रौंदा, उसके बाद चाय की दुकान पर चाय पी रहे पांच लोगों को अपनी जद में ले लिया। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। धुसाड़ा बाजार में हुई इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर धुसाड़ा बाजार में ऊना की तरफ…

Read More

सरदार पटेल की याद में दौड़ा ऊना

ऊना। जिला मुख्यालय पर रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 63वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्गों, बच्चों और युवाओें ने भाग लिया। दौड़ को पद्मश्री चरणजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाई। दो किलोमीटर की यह दौड़ एमसी पार्क से शुरू होकर बस अड्डा चौक से डीसी कालोनी, डीसी ऑफिस से पुराना बस अड्डा चौक से गुजरी और एमसी पार्क के समीप संपन्न हुई। दौड़ में पतंजलि योग पीठ, एचपीसीए की ऊना इकाई, पूर्व सैनिकों, मैहतपुर उद्योग संघ, रोटरी क्लब,…

Read More