रन फॉर यूनिटी में दौडे़ सैकड़ों भाजपाई

कुल्लू। सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर रविवार को रन फॉन यूनिटी के लिए जिला कुल्लू भाजपा ने दौड़ का आयोजन किया। रामबाग से ढालपुर तक लगाई गई दौड़ में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तथा मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम स्वरूप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। राम स्वरूप शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पटेल के दृढ़ निश्चय के कारण ही 565 रियासतों में बंटा देश एक सूत्र में बंध पाया है। कार्यक्रम के समापन पर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक मनाली विस गोविंद ठाकुर ने कहा कि गुजरात में सरदार वल्लभ पटेल के बन रहे स्मारक के लिए जिला कुल्लू के हर गांव तथा प्रतिष्ठित देवी-देवताओं के स्थानों की मिट्टी और लोहा एकत्र कर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह काम 26 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता, भारत स्वाभिमान, विद्या भारती, विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद्, आर्ट ऑफ लिविंग सहित महिला मंडल एवं युवक मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। जिला मीडिया प्रभारी जोगिंद्र शुक्ला ने कहा कि कुल्लू में रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, पूर्व विधायक किशोरी लाल, जिला महामंत्री भीम सेन, प्रताप ठाकुर, अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युव राज बौद्ध, पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडेय, किसान मोर्चा के रमन ठाकुर, विशन ठाकुर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शौरी, चारों मंडलों के अध्यक्ष बाल मुकुंद राणा, विजेंद्र सेन, चुन्नी लाल, अमर ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधिक साक्षरता सेल के उपाध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र सिंह ठाकुर, हुकम सिंह, भाजयुमो सदस्य योगेश वर्मा, गंगा राम चंदेल, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शशि कटोच, उपाध्यक्ष अजय बौद्ध, जिला तथा मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts