कार चालक ने कुचला मासूम

गगरेट (ऊना)। गगरेट-ऊना मार्ग पर ओयल के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बालक को टक्कर मार दी। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम एक आल्टो कार ने ओयल के पास पंकज (6)…

Read More

रामपुर को जिला बनाया जाए

शिमला। बुशहैर कल्याण सभा की कार्यकारिणी की बैठक में रामपुर को जिला और ननखरी को तहसील बनाने की मांग उठाई गई। शिमला में सभा के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभा ने आगामी श्रीखंड समारिका 2014 के प्रकाशन के लिए उचित और प्रभावी कदम उठाने का फैसला लिया। सभा के अध्यक्ष ने बताया कि रामपुर की जनता लंबे समय से जिले की मांग कर रही है। इसके अलावा बैठक में सभा के भवन के लिए भूमि देने की मांग सरकार से उठाने का फैसला लिया गया।…

Read More

चकती बीट में देवदार के चार पेड़ काटे

रामपुर बुशहर। वन विभाग की ननखड़ी रेंज की चकती बीट में देवदार के चार पेड़ काटे जाने का मामला सामने में आया है। वन विभाग ने ननखड़ी के बास्ताधार गांव के तीन लोगों के खिलाफ पेड़ कटान का मामला दर्ज करवा दिया है। काटे गए पेड़ों की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 78 हजार, 428 रुपये आंकी गई है। मामला दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। ननखड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी देवी दास ने पेड़ कटान का मामला दर्ज कराया है। चकती बीट गार्ड ने रेंज अफसर को…

Read More

पैसा जमा करवाने पर भी नहीं लगी सोलर लाइटें

अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी क्षेत्र में तीन पंचायतों के लोग सात माह से सोलर लाइटें लगने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन लाखों रुपये की राशि हिम ऊर्जा के पास एडवांस में जमा करवाने के बावजूद लाइटें नहीं लग पाई हैं। पंचायतों ने करीब पांच लाख रुपये की राशि हिम ऊर्जा के पास लाइटें लगाने के लिए जून माह में जमा करवा दी थी। अवाहदेवी क्षेत्र में समीरपुर, बगवाड़ा, दाड़ी पंचायतों में करीब 182 सोलर लाइटें लगाई जानी हैं। पंचायतों ने प्रति लाइट 2731 रुपये की दर से राशि भी विभाग…

Read More

बोहनी-भरवाण संपर्क मार्ग बनेगा

हमीरपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बोहनी से भरवाण तक बनाए जा रहे संपर्क मार्ग का रुका कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। जिस व्यक्ति ने कोर्ट केस कर निर्माण कार्य रुकवाया था, उसने केस वापस ले लिया है। व्यक्ति के केस वापस लेने से विभाग और लोगों को सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जगी है। हालांकि सड़क निर्माण कार्य के लिए तय अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन विभाग ने संबंधित ठेकेदार के साथ संपर्क कर निर्माण कार्य पूरा करने की कवायद शुरू कर दी है।…

Read More

ग्रामीण क्षेत्र में पानी न देने के निर्देश

ग्रामीण क्षेत्र में पानी न देने के निर्देश सोलन। जिले में पानी की अनियमित सप्लाई से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों लोग जूझ रहे हैं। पेयजल किल्लत की समस्या का कहीं भी हल होता नहीं दिख रहा है। वहीं आईपीएच विभाग अधिकांश आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों को दरकिनार करके पहले शहर में पानी की प्राथमिकता से सप्लाई करने के तुगलकी फरमान जारी कर दिए हैं। आलम यह है कि टैंकरों से पानी सप्लाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी रामकृष्ण, हरिमोहन, बिमला देवी, सूरत राम,…

Read More

मनाली सहित चार शहर माइनस में ठिठुरे

शिमला। मनाली सहित प्रदेश के चार शहरों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। इसके अलावा सुंदरनगर, ऊना, नाहन, सोलन, चंबा और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री से नीचे चला गया है। सबसे अधिक केलांग का न्यूनतम तापमान -6.6 रिकॉर्ड किया गया है। मनाली का पारा -1.0, कल्पा का -0.6 और भुंतर का न्यूनतम तापमान -0.2 पहुंच गया है। इसके अलावा राजधानी शिमला का तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान…

Read More

पूरे अधिकार की अधूरी जानकारी ठीक नहीं

शिमला। राजधानी के राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हर मानव को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। अधिकारों की अधूरी जानकारी की वजह से लोग अपने हकों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को बराबरी, आजादी, अपने तरीके से जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित बनाने के लिए 28 सितंबर 1993 में मानवाधिकार कानून…

Read More

दुराचार के आरोप में ससुर गिरफ्तार

गोहर (मंडी)। क्षेत्र के एक गांव में एक ससुर के खिलाफ अपनी ही बहू के साथ दुराचार करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गोहर उपमंडल के एक गांव में शुक्रवार सुबह महिला अपने घर की सफाई कर रही थी। वह अपने कमरे में गई तो ससुर ने कमरे में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर बहू के साथ दुराचार कर डाला। आरोपी ससुर ने पहले भी कई बार दुराचार की कोशिश की…

Read More

बारिश न हुई तो झेलनी होगी करोड़ों की क्षति

पांगणा (मंडी)। क्षेत्र में बारिश न होने से हजारों किसान नकदी फसल मटर की बिजाई नहीं पा रहे हैं। बिजाई कार्य पिछड़ने से किसान चिंतित हैं। पांगणा, मशोग, छंडयारा, गोडन, सोरता, बिठरी, बखरौट, काओं, ममेल, भंथल, मतेहल, माहूंनाग, बलिंडी, काहणों, शोरशन, बगाशाड़ और चुराग क्षेत्रों में किसान बारिश न होने से मटर की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। यहां मटर काफी तादाद में होता। लगातार सूखे के चलते खेतों से नमी गायब है। इसके चलते किसान महंगे बीज खरीद कर बारिश के इंतजार में हैं। किसान गोपाल शर्मा, भाग…

Read More