4-9-14 का वित्तीय लाभ दे सरकार

कुल्लू। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर की अध्यक्षता में विकास खंड के समिति हॉल में आयोजित की गई। इसमें पंचायत सचिवों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रस्ताव पारित कर सरकार से शीघ्र लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई। इस दौरान पंचायत अनुबंध सचिव एवं पंचायत सहायक सचिव को पांच साल के बाद नियमित करने की मांग भी की गई। कहा कि कई ब्रांचों के काम एक ही सचिव को करने पड़ते हैं। कई विभागों में 4-9-14 का वित्तीय लाभ नहीं मिला है, जिसे जल्द दिया जाए। इसके अलावा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी के तहत 25 दैनिक भोगी मजदूरों और वन वृत्त कुल्लू के बीस दैनिक भोगी मजदूरों को नियमित करने, शिक्षा विभाग में बतौर दिहाड़ीदार लगे जलवाहक कम सेवादारों को शीघ्र नियमित करने, जलवाहकों को 1300 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये वेतनमान देने, कृषि और उद्यान विभाग में कृषि प्रसार अधिकारियों की पदोन्नति तथा वेतन विसंगतियों के निराकरण की भी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मांग की है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर चंद ठाकुर, मुख्य सलाहकार बालक राम ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष टिकम नेगी, जिला चतुर्थ श्रेणी शिक्षा विभाग के अध्यक्ष उत्तम शर्मा, प्रदेश के संगठन सचिव दिले राम, महासचिव भादर चंद, पंचायत संघ के सचिव किशन, सहसचिव मीरा ठाकुर, गेहर सिंह ठाकुर, रमेश शर्मा, जय सिंह ठाकुर, सूरत राम, मुर्तू देवी, चंदप्रभा, सीमा देवी, प्रेम चंद, अमर सिंह, मोती राम, मोहर सिंह, केसर सिंह, राकेश, निरत राम, भीषम ठाकुर, दौलत राम, दलीप सिंह, बिहारी लाल, कुसुम लता, नारायण सहित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts