ददाहू (सिरमौर)। जिले के संगड़ाह एवं शिलाई विकास खंडों में औषधीय खेती एवं विपणन परियोजना के के लिए आगामी चार वर्षों में दो करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। जबकि प्रदेश के आठ खंडाें में इस परियोजना के तहत नौ करोड़ रुपये व्यय करने का प्रावधान किया गया है। ताकि किसान औषधीय पौधों का उत्पादन करके आय का एक अतिरिक्त साधन बना सकें। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने दी। वह रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के संगडाह, माईनाबाग के प्रवास के दौरान लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।…
Read MoreCategory: Himachal News
सीबीआई से हो चार्जशीट की जांच : रणधीर
शिमला। हिमाचल भाजपा महामंत्री एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि राज्य भाजपा ने वीरभद्र सरकार के एक साल के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा एक चार्जशीट के रूप में राज्यपाल को सौंपा है, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और अन्य कांग्रेस नेता आजकल मोदी और धूमल फोबिया से ग्रस्त हैं। हिमाचल में कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हमीरपुर में हुई रैली भाजपा के इन दो नेताओं को ही समर्पित रही। ऐसा लगता है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद…
Read Moreतीस से पहले जमा करें बिजली बिल
कोटली (मंडी)। समय पर बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने चेताया है कि 30 दिसंबर तक बिजली बिलों की अदायगी न करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ता को कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा। विद्युत उपमंडल साईगलू के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार आनंद ने बताया कि साईगलू डिवीजन के तहत कई उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने ऐसे उपभोक्ताओं को 30 दिसंबर तक बिल जमा करने की हिदायत दी है।…
Read Moreकौशल विकास भत्ते को 45 वर्ष रखे आयु सीमा
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के बतैल में इंटक की ओर से मजदूरों के लिए पासबुक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला इंटक अध्यक्ष वाईपी कपूर और श्रम एवं कामगार योजना बोर्ड के अध्यक्ष टेक चंद राणा ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और इंटक प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह से मांग की है कि कौशल विकास भत्ता की अधिकतम आयु सीमा 45 साल की जाए। इसके अलावा मजदूरों का पंजीकरण आवेदन शुल्क, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना और जनश्री बीमा योजना के…
Read Moreभाजपा बूथ से तय करेगी चुनावी जीत
सुंदरनगर (मंडी)। लोक सभा चुनाव में मंडी संसदीय सीट को फतह करने के लिए वीरवार को भाजपा संसदीय क्षेत्र की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले लोस चुनाव के लिए भाजपा की जीत को कमर कस लें। हर कार्यकर्ता अपना बूथ सबसे मजबूत लक्ष्य को लेकर चलें। कहा कि जब तक पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत नहीं होगी तब तक जीत हासिल नहीं होगी। बैठक में संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले…
Read Moreधर्मपुर में सैनिकों को मिलेगी कैंटीन सुविधा
धर्मपुर (मंडी)। कार्यरत सैनिकों और भूतपूर्व फौजियों के लिए एक जनवरी से धर्मपुर के गांधी नगर में सीएसडी कैंटीन का एक्सटेंशन काउंटर खुल जाएगा। काउंटर खुलने के बाद धर्मपुर के पूर्व सैनिकों को सरकाघाट नहीं जाना पड़ेगा। इससे क्षेत्र के सैकड़ों सैनिकों को लाभ मिलेगा। इससे पहले धर्मपुर में सरकाघाट से ही मोबाइल कैंटीन आती थी और कुछ लोग सरकाघाट कैंटीन से ही सामान लाते थे। अब धर्मपुर में कैंटीन खुल जाने से क्षेत्र के सैनिकाें को लाइन में धक्के खाने से छुटकारा मिलेगा। सरकाघाट कैंटीन के मैनेजर जगतराम ठाकुर…
Read Moreबिलासपुर में अब कोहरे का ‘कहर’
बिलासपुर। मौसम की बेरुखी लोगों पर भारी पड़ने लगी है। दो रोज पहले हुई बारिश के बाद मौसम खुला तो कोहरे का ‘कहर’ बरप पड़ा। कोहरे की मार से बिलासपुर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ गई है। सुबह और शाम का तापमान शून्य के करीब पहुंचने लगा है। ठंड की वजह से लोग घरों में दुबककर बैठने को विवश हैं। धुंध के कारण बच्चे और बुजुर्ग छुटपुट बीमारियों की चपेट में भी आने लगे हैं। जनपद बिलासपुर में इन दिनों घना कोहरा पड़ रहा है। सुबह लगभग 11…
Read Moreएनएसयूआई लाई स्टूडेंट मेनिफेस्टो
धर्मशाला। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने प्रदेश में स्टूडेंट मेनिफेस्टो लांच किया है। वीरवार को संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत भरमौरी ने धर्मशाला में इसकी लांचिंग की। भरमौरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुहिम को छेड़ा है। जिसके तहत देश भर के छात्रों और युवाओं से शिक्षा में सुधार को लेकर उनकी राय ली जाएगी। उन्हें एक फार्म दिया जाएगा, जिसमें शिक्षा, साइंस और टेक्नोलॉजी, रोजगार, स्पोर्ट्स, यूथ और अन्य मामलों में राय मांगी जाएगी। वहीं, छात्र एनएसयूआई की वेबसाइट पर…
Read Moreपांडे जी बजाए सीटी.. ने हंसाए अभिभावक
कंडवाल (कांगड़ा)। रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली ने वीरवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। उपमंडल के प्रमुख शिक्षाविद सुदर्शन शर्मा ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि छात्रों को हमेशा अनुशासन में रहकर समाजसेवा के कार्यों में तत्पर रहना चाहिए। आज समाज में कई प्रकार की कुरीतियां पनप रही हैं। समाज को इन कुरीतियों से मुक्ति दिलाने में छात्र वर्ग अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों…
Read Moreड्रग लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन आवेदन
धर्मशाला। ड्रग लाइसेंस बनाने के लिए केमिस्टों को बार-बार स्वास्थ्य विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इससे केमिस्टों को लाइसेंस बनाने में सुविधा भी मिलेगी। केमिस्ट अपने घर में बैठ कर स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लाइसेंस पत्राचार के माध्यम से घर में ही प्राप्त कर सकेगा। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर ऑनलाइन आने वाले आवेदनों को वेबसाइट पर ही चेक करेगा। औपचारिकता पूरी न होने पर मैसेज के माध्यम से केमिस्ट को जानकारी दी जाएगी। मैसेज पढ़कर केमिस्ट आनलाइन ही…
Read More