भुंतर स्कूल में मेधावी बच्चे सम्मानित

भुंतर (कुल्लू)। भुंतर स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को धूमधाम से किया गया। इस मौके पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन ने एक साल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक अमर देव ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना और वंदेमातरम भी पेश किया। प्रधानाचार्य दिनेश गुलेरिया ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इसके बाद…

Read More

इंस्पायर अवार्ड को स्कूलाें का ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी

ऊना। शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा आरसी टबयाल ने कहा कि केंद्र सरकार के साइंस एवं टेक्नालोजी विभाग कई ओर से छठी से दसवीं तक के पात्र छात्र-छात्राओं के लिए इंस्पायर अवार्ड स्कीम चलाई गई है। इस स्कीम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विज्ञान के मॉडल एवं प्रोजेक्ट बनाने के लिए 5000 रुपये की राशि दी जाती है। अब नई स्कीम के तहत जिला के सभी विद्यार्थियों के नामांकन के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का आनलाइन प्रक्रिया से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। जिस स्कूल का पंजीकरण नहीं होगा, उसका आवेदन…

Read More

लाल सूहे लहंगे वालिये… पर थिरके

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय ऊना में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब धूम मचाई। इस मौके पर रामपुर एवं अरनियाला स्कूल के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। एसएमसी अध्यक्ष जसवीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर शिक्षा, खेल एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को नवाजा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने सारे जग की आंख के तारे…, लुंगी डांस…, बच्चे मन के सच्चे, हंसी दे ठहाके, सोणी दे नखरे सोणे लगदे…, लाल सूहे लहंगे…

Read More

संतोषगढ़ नगर परिषद कार्यालय में हंगामा

संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद में शुक्रवार को कांग्रेस समर्थित पार्षद और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा समर्थित संतोषगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस के वार्ड एक से पार्षद चुने गए मेहर चंद ने अपने वार्ड में विकास कार्यों में भेदभाव की नीति अपनाने का आरोप लगाया। शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर उन्होंने खूब हंगामा किया। उधर, इन आरोपों को नपं अध्यक्ष एवं सचिव ने सिरे से खारिज कर दिया है। वार्ड एक के पार्षद मेहर चंद का आरोप है कि नप की ओर…

Read More

रोहड़ू में सिरे नहीं चढ़ी पार्किंग की योजना

रोहड़ू। शिलान्यास के तीन साल बाद भी रोहड़ू कस्बे में कार कार्र के निर्माण की योजना सिरे नहीं चढ़ रही है। हालांकि इसके लिए बजट भी उपलब्ध है। इसके बावजूद पार्किंग निर्माण के टेंडर लगाने की प्रक्रिया लटकी हुई है। नगर परिषद पहले प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत तलाश करती रही, अब मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया है। नगर परिषद क्षेत्र में पार्किंग की समस्या से लोग परेशान हैं। बाजार में एक भी पार्किंग नगर पंचायत के पास नहीं है। ऐसे में यातायात को सुधारना पुलिस और प्रशासन के…

Read More

पांच हजार मेधावी छात्रों को मिलेंगी नेटबुक

कुमारसैन (शिमला)। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि प्रदेश में राजीव गांधी डिजिटल छात्र योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा के पांच हजार टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार की ओर से निशुल्क नेटबुक दी जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश के हर स्कूल में विज्ञान भवन बनाने को प्राथमिकता दी जा रही है। विद्या स्टोक्स शुक्रवार को राजकीया वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टी में 55 लाख से बने स्कूल भवन के उद्घाटन के बाद बोल रही थी। इसके बाद विद्या स्टोक्स ने स्कूल के वार्षिक उत्सव में भाग लिया। जहां उन्होंने…

Read More

हत्या के आरोपी न पकड़े जाने पर बिफरे लोग

सांगला/ रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में पूह खंड के तिरासंगधार स्थित बौद्ध मठ से चोरी के बाद लामा की हत्या मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग न लगने से लोग उग्र हो गए हैं। हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हांगरंग संघर्ष समिति ने गांव के लोगों के साथ मिल कर शुक्रवार को पूह में रैली निकाली। इसके बाद उपायुक्त किन्नौर कै.जेएम पठानिया को ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि 13 नवंबर को बौद्ध मठ से चोरी के बाद अज्ञात लोगों ने मठ के लामा की भी हत्या कर…

Read More

पूर्व सैनिक सरकार से रुष्ट

हमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग में डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर सहित अन्य कई पद रिक्त पड़े हुए हैं। इससे सैनिकों के कई कार्य लटके हुए हैं। सैनिक विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। कई बार चक्कर काटने के उपरांत भी उनके काम नहीं हो रहे हैं। सैनिकों की सुनवाई करने वाला विभाग में कोई नहीं है। न ही सरकार सुनवाई कर रही है। रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है। पूर्व सैनिक लीग हमीरपुर इकाई की बैठक में पूर्व सैनिकों ने विभाग और सरकार के खिलाफ खूब गुबार निकाला। बैठक…

Read More

चक दे इंडिया… की धूम

हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पौंहज में वीरवार को खूब धूम रही। विद्यार्थियों ने ऐसा धमाल मचाया कि दर्शक दीर्घा में उपस्थित जनसमूह झूमने पर विवश हो गया। अवसर था वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से शुरू हुआ। इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर। विद्यार्थियों ने गीतों की ऐसी धुन छेड़ी कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। विद्यार्थियों ने चक दे इंडिया… पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद ऐसा देश है…

Read More

झलाण में चली पेड़ों पर कुल्हाड़ी

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की पंचायत झलाण की जंगलात भूमि से चीड़ के पांच पेड़ काटने का आरोप है। शिकायत के आधार पर विभागीय अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। मौके पर पांच पेड़ कटे हुए पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को भेज दी है जबकि लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। लोहारली निवासी जगदेव सिंह ने बताया कि जब वह खेत में काम कर रहा था तो जंगलात से कुल्हाड़ी चलाने की आवाज आई। उसने देखा तो कुछ लोग अवैध कटान कर रहे थे। पूछा तो…

Read More