भुंतर स्कूल में मेधावी बच्चे सम्मानित

भुंतर (कुल्लू)। भुंतर स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को धूमधाम से किया गया। इस मौके पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन ने एक साल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक अमर देव ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना और वंदेमातरम भी पेश किया। प्रधानाचार्य दिनेश गुलेरिया ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। बच्चों ने इस दौरान कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान खुशहाल सिंह ठाकुर तथा अन्य स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा। इस अवसर पर पं. जगन्नाथ को भूमि और विद्यालय भवन अनुदान के लिए स्कूल प्रबंधन ने विशेष तौर पर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कविता, मीनाक्षी, पारूल, सुदर्शना, नेहा, तमन्ना, आयूषी, रेवत राम, संजय, हिमानी शर्मा, हेमराज, खेम राज, ओमप्रकाश आदि बच्चों को सम्मानित किया गया।

Related posts