चंबा को चमकाने का उठाया बीड़ा

चंबा। ‘ग्रीन वैली क्लीन वैली’ संस्था ने जिला चंबा को स्वच्छ और हरा भरा बनाने का बीड़ा उठाया है। चंबा शहर से लेकर जिला के गांव-गांव तक संस्था के सदस्य स्वच्छता का अलख जाएंगे। इसके लिए सलूणी, सिंगी और मैहला में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को युवा वर्ग की ग्रीन वैली क्लीन वैली संस्था ने उपायुक्त कार्यालय के पास पीर बाबा मंदिर के आस-पास साफ सफाई की। इसके बाद टैक्सी स्टेंड के पास नालियों में पड़ा कूड़ा साफ किया। इरावती होटल से लेकर मैन चौक तक सड़क…

Read More

साहब! कुर्सी छोड़िए, निरीक्षण को निकलिए

चंबा। शिक्षा विभाग के अधिकारी अब दफ्तर में कुर्सी पर बैठकर ही ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। विभाग के अधिकारियों को जगह-जगह स्कूलों में जाकर औचक निरीक्षण करना होगा। ऐसा न होने पर निदेशालय की ओर से संबंधित अधिकारियोें से जवाब-तलब किया जाएगा। अब साहब को कुर्सी छोड़कर स्कूलों के निरीक्षण पर निकलना अनिवार्य हो गया है। निदेशालय ने प्रदेश भर के शिक्षा उपनिदेशकों को 16 स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं। इन 16 स्कूलों का निरीक्षण एक माह के भीतर करना अनिवार्य होगा। हर माह 16…

Read More

कांगड़ा पर दे रहे विशेष ध्यान : वीरभद्र

इंदौरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री ने गंगथ विधानसभा क्षेत्र के मंगवाल में जनसभा के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के प्रति कृतसंकल्प है। कांगड़ा जिले में विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मंगवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरंभ करने की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने छौंछ खड्ड तटीकरण परियोजना के शिलान्यास के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। कहा कि धर्मशाला शहर के लिए 21 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना का निर्माण…

Read More

नियमितीकरण की दोहरी नीति से संघ खफा

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ के खंड अध्यक्ष रंजीत सियाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अध्यापकों के नियमितीकरण के वायदे शीघ्र पूरा करें। 8 जनवरी 2013 को धर्मशाला में शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम ने अध्यापकों से यह वायदा किया था, मगर अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। नगरोटा बगवां खंड इकाई ने अपनी इस मांग को लेकर बैठक का आयोजन किया और आगामी रणनीति बनाई है। शिक्षा विभाग के निर्देशों से डाइट के माध्यम से दो वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पैट अध्यापकों…

Read More

ज्वालामुखी में ब्राह्मण सभा ने भरी हुंकार

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा ज्वालामुखी इकाई ने ब्राह्मणों की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने का संकल्प प्रधान केदारनाथ शर्मा के नेतृत्व में लिया और भगवान परशुराम को नमन भी किया। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने इस मंच पर राजनीति को भुलाकर ब्राह्मणाें के कल्याण के लिए संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पं. सुशील रतन, विधायक संजय रतन का ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए आभार व्यक्त किया। मीटिंग में ब्राह्मण कल्याण सभा के समस्त पदाधिकारियों ने शिरकत की और आगामी रणनीति तय करते हुए प्रस्ताव पारित…

Read More

रिंकू ठाकुर को बनाया महामंत्री

कुल्लू। भारतीय जनता युवा मोर्चा कुल्लू ने शहर की इकाई का विस्तार किया। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा शहरी इकाई अध्यक्ष राकेश पुरी ने की। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, जिला सचिव शैलेंद्र बैहल और पार्षद अरुण कंबोज भी मौजूद रहे। भाजयुमो का कहना है कि आने वाले समय में भाजपा नव मतदाता अभियान और शत प्रतिशत मतदान का एक प्रभावी अभियान कुल्लू मंडल में युवा मोर्चा की ओर से चलाया जाएगा। रविवार को भाजयुमो ने एक औपचारिक बैठक की। शहरी कार्यकारिणी में महामंत्री…

Read More

जाली सार्टिफिकेट से ले लिया परमिट

भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू में बसों के रूट परमिट पाने के लिए धोखाधड़ी और कागजों से छेड़छाड करने का मामला समाने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर निजी बस मालिक के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 465, 467 और 458 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में भुंतर के साथ सटे शुरढ़ निवासी भूपेश नंदन ने आरोप लगाया है कि एक निजी बस मालिकने अपनी बस चलाने के लिए गए रूट परमिट के लिए विभाग ने जाली सर्टीफिकेट जमा…

Read More

30 हजार से भरा बैग लेकर भागे हमलावर

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के भजोगी में एक दुकानदार पर हमला कर तीस हजार रुपये और कागजों से भरा बैग लेकर अज्ञात लोग भाग गए। पुलिस के अनुसार संजीव कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह दुकान बंद कर अपने दोस्त प्रदीप के साथ कमरे में जा रहा था तो क्वार्टर पहुंचते ही कुछ अज्ञात लोगों ने पीछे से उन पर हमला बोल दिया। इसमें वह घायल हो गए और ये लोग उनके हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। संजीव ने बताया कि बैग में तीस हजार रुपये…

Read More

पानी की स्कीमें देखने पहुंचे मंत्री

हरोली (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के अप्पर और लोअर बढेहड़ा में सिंचाई व जलापूर्ति स्कीमों से पानी की अनियमित आपूर्ति की शिकायत मिलने पर उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। आईपीएच विभाग के एसई एनके त्रिवेदी और एक्सईएन मुकेश हीरा सहित तमाम विभागीय अमले को उन्होंने मौके पर तलब किया था। उद्योग मंत्री की शनिवार रात बढेहड़ा में आयोजित जनसभा में एक ग्रामीण ने शिकायत की थी कि गांव में पेयजल की आपूर्ति सुचारु न होने से लोग दिक्कत में हैं। उद्योग मंत्री ने ऐलान…

Read More

बेतरतीब खड़े वाहन जब्त करेगी पुलिस

ऊना। सड़क तथा बाजारों में बेतरतीब पार्क की गई गाड़ियों पर अब पुलिस का शिकंजा कसने जा रहा है। ऐसे वाहनों के पुलिस न सिर्फ चालान काटेगी। बल्कि, जब्त भी करेगी। शहर और आसपास वाहनों के लिए स्पीड साइन बोर्ड, ब्लैक स्पॉट के रूप में दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ये फैसले सड़क सुरक्षा क्लब की ऊना में हुई बैठक में लिए गए। बैठक में शहर में यातायात सुरक्षा पर लग रहे प्रश्न चिन्ह पर चिंता जताई गई। रेड लाइट चौक और रोटरी चौक, पुराना बस…

Read More