जाली सार्टिफिकेट से ले लिया परमिट

भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू में बसों के रूट परमिट पाने के लिए धोखाधड़ी और कागजों से छेड़छाड करने का मामला समाने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर निजी बस मालिक के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 465, 467 और 458 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में भुंतर के साथ सटे शुरढ़ निवासी भूपेश नंदन ने आरोप लगाया है कि एक निजी बस मालिकने अपनी बस चलाने के लिए गए रूट परमिट के लिए विभाग ने जाली सर्टीफिकेट जमा किए और रूट परमिट हासिल किया। भूपेश ने आरोप लगाया है कि नेशनल हाईवे पंडोह कार्यालय से ली गई आरटीआई की जानकारी में इसका खुलासा हुआ है। शिकायत में कहा गया है कि निजी बस मालिक ने रूट परमिट के लिए नकली कागज इस्तेमाल कर बस का रूट परमिट प्राप्त किया है। उन्होनें यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में कई कर्मचारी का भी हाथ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने भूपेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने ने बताया कि मामले में क्या है यह छानबीन के बाद ही सामने आएगा। डीएसपी ने बताया कि एएसआई मान सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा है।

Related posts