
कुल्लू। भारतीय जनता युवा मोर्चा कुल्लू ने शहर की इकाई का विस्तार किया। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा शहरी इकाई अध्यक्ष राकेश पुरी ने की। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, जिला सचिव शैलेंद्र बैहल और पार्षद अरुण कंबोज भी मौजूद रहे। भाजयुमो का कहना है कि आने वाले समय में भाजपा नव मतदाता अभियान और शत प्रतिशत मतदान का एक प्रभावी अभियान कुल्लू मंडल में युवा मोर्चा की ओर से चलाया जाएगा। रविवार को भाजयुमो ने एक औपचारिक बैठक की। शहरी कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर रिंकु ठाकुर को नियुक्त किया गया। महामंत्री दिनेश आनंद, उपाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, रवि शर्मा, पंकज भारद्वाज, दीप मल्होत्रा, बालकृष्ण तथा प्रदीप को चुना गया। कोषाध्यक्ष विक्रम शर्मा, सहसचिव जतिन सोहल, उदय, अमित, शंकर चंदन पाल विग, कृष्ण, सुरेंद्र और सचिव चमन को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी गौतम सूद को बनाया गया है। भाजपा युवा मोर्चा शहरी इकाई अध्यक्ष राकेश पुरी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित सूद ने कहा कि शहर के सभी पोलिंग बूथों में शीघ्र कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी
