चंबा। मुख्य डाकघर में जिले के स्कूली बच्चों के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन भारत सरकार के तत्वावधान में किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंडला, केंद्रीय विद्यालय चमेरा दो करीयां, राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा व राजकीय प्राथमिक पाठशाला कसाकड़ा के लगभग 22 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डाकघर अधीक्षक रणजीत सिंह राणा ने बताया कि संगीत किस प्रकार जीवन को छू सकता है, इस विषय पर आधारित प्रतियोगिता को लगभग 800 शब्दों में लिखना अनिवार्य किया गया था। उन्होंने बताया…
Read MoreCategory: Himachal News
पीडब्लयूडी और आईपीएच कर्मियों को मिली जीत
चंबा। जनजातीय भवन बालू में लोक निर्माण विभाग व सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का समारोह हुआ। इसमें इन कर्मियों की पैरवी कर रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान अश्विनी गुप्ता ने बताया कि आईपीएच व लोक निर्माण विभाग में आठ साल का सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को एरियर मिलेगा। इसके अलावा वर्ष 1994-95 में नियमित लगभग ढाई हजार कर्मचारियों को पेंशन मिलेगी। साथ ही वर्ष 2007-2008 के बाद लगभग 15 साल के बाद नियमित हुए कर्मचारियों को पूरा एरियर मिलेगा…
Read Moreचालक-परिचालक महासंघ ने मांगों पर की चरचा
चंबा। राजकीय अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ की बैठक शौकत अली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महासंघ के सभी सदस्यों ने भाग लिया। शौकत अली ने बताया कि बैठक के दौरान संघ की पुरानी मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चालकों को स्पेशल भत्ता 300 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये किया जाए। साथ ही 4-9-14 को जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि कम्प्रेशर चालकों को 4400 से 7200 रुपये का स्केल दिया जाए। अली ने कहा कि आईपीएच विभाग के परिचालकों…
Read Moreगिंयुरा में आग से तीन मंजिला मकान राख
गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत पियुहरा के गांव गियुरा में अचानक आग लग गई। इससे एक तीन मंजिला मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। आग से लगभग 40 लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिवार रात तीन बजे के करीब ज्ञान चंद उर्फ गाडू राम पुत्र भंगाली राम निवसी गिंयुरा के घर में आग लग गई। इस समय उसके परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। जैसे ही उन्होंने देखा कि घर में आग लग गई है वह उठकर बहार की तरफ…
Read Moreबार एसोसिएशन के वकीलों ने सौंपा मांगपत्र
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर बार एसोसिएशन की ओर से विधायक अजय महाजन के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नूरपुर बार एसोसिएशन के वकीलों ने अजय महाजन को सम्मानित किया तथा अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। वकीलों को संबोधित करते हुए अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर में अतिरिक्त सत्र न्यायालय खुलने से क्षेत्र की चिरलंबित मांग पूरी हुई है। उन्होंने बार एसोसिएशन की मांग पर वकीलों के बैठने के लिए शेड का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग को तुरंत प्रारूप व आकलन करने के…
Read Moreराशन कार्ड में मुखिया बनने को तैयार नहीं महिलाएं
पपरोला (कांगड़ा)। पपरोला कस्बे को नगर पंचायत बनाने के सरकार के प्रस्ताव का लोगों ने जोरदार विरोध किया है। रविवार को ग्राम सभा की बैठक में ज्यादातर लोगों ने कहा कि पपरोला में पंचायत ही रहनी चाहिए, क्योंकि इसका ज्यादातर हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र है। हालांकि, पपरोला पंचायत ने प्रस्ताव रखा है कि बुहली कोठी, खतरेहड़, घरथेड़ा और झीरखड़ को अलग पंचायत बनाकर केवल कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा ग्राम सभा में उपस्थित महिलाओं ने नए बनाए जा रहे राशन कार्डों में महिला को परिवार का…
Read Moreकल से फिर बंद होंगे सरकारी स्कूल
डरोह (कांगड़ा)। प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूल सोमवार से पुन: दस दिन के लिए बंद हो जाएंगे। सभी सरकारी स्कूलों में दस दिन की छुट्टियां पूर्ण रूप से रहेंगी। हालांकि, कुछ निजी स्कूलों में यह अवकाश नहीं दिए गए हैं। दस दिन की इन छुट्टियों को जहां कुछ अभिभावक ठीक बता रहे हैं तो कुछेक इन्हें शिक्षा विभाग की गलती मान रहे हैं। पिछले लंबे अरसे से प्रदेश में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों के शेड्यूल में परिवर्तन किया है। सरकारी स्कूलों में एकरूपता लाने के लिए ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन…
Read Moreसरकार को घेरेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदेश भर में रोष प्रदर्शन और धरने आयोजित करके प्रदेश सरकार को घेरेंगे। नगरोटा बगवां में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के बैनर तले आयोजित जिलास्तरीय अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश सरकार को 31 मार्च तक उनकी लंबित मांगों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। मंच के प्रदेशाध्यक्ष बलरामपुरी की अध्यक्षता में आयोजित हुए अधिवेशन में मंच के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुलेरिया, जिलाध्यक्ष चमन लाल पुंडीर तथा हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के…
Read Moreतमिलनाडु के नंद कुमार ने झटका पहला स्थान
रैत (कांगड़ा)। राष्ट्रीय स्तर की पुरुष एवं महिला पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में देश के 29 राज्यों के 750 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। रविवार को हुए 59 किलोग्राम पुरुष भार वर्ग के मुकाबले में तमिलनाडु के नंद कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक के जगदीश दूसरे और कर्नाटक के एन इश्वारा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी वर्ग के भाग दो में महाराष्ट्र के अंकुश एस सावंत ने पहला व केएस बंजारा ने दूसरा और केरल के चंद्रम नायर ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाग…
Read Moreस्वाथ्य केंद्र तो हैं, पर इलाज कौन करे
मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल के दूरदराज क्षेत्र का तरमेहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छह माह से नर्स और लैब टेक्नीशियन के सहारे चल रहा है। इस केंद्र से डाक्टर का स्थानांतरण हो चुका है। अब यहां उपचार कराने आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पोलिग पंचायत के प्रधान रूप लाल, जिला परिषद सदस्य रिशी राज, लुआई पंचायत की प्रधान शांता देवी, स्वाड पंचायत प्रधान मदन लाल ने बताया कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीन पंचायताें पोलिग, लुआई, स्वाड के 11 गांवों के लोगों के लिए एक…
Read More