कुल्लू। कुल्लू थाने में एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के लिए उसे प्रताड़ित और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 498, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शीशामाटी निवासी भगती देवी ने पुलिस में अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के लिए मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत में कहा है कि दो वर्ष पहले उसकी शादी शीशामाटी…
Read MoreCategory: Himachal News
अवैध लकड़ी सहित गिरफ्तार
कुल्लू। भुंतर में हुरला के पास अवैध लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरओ की शिकायत पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हुरला रेंज के आरओ प्यारे चंद गुलेरिया ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि रात के समय वन कर्मी अमर चंद ने उन्हें सूचना दी कि अमर चंद तथा वन रक्षक अनुज कुमार रात के समय गड़सा के भेडू फार्म स्थित वन विभाग के बैरियर पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। अमर चंद ने बताया…
Read Moreदिल को छू गया सुंदरियों का कैटवाक
मनाली। विंटर कार्निवाल का तीसरा दिन। शरद सुंदरी के ताज को जद्दोजहद। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आलीशान रैंप पर कुल्लवी परिधानों में सजी सुंदरियों का कैटवॉक सबके दिल को छू गया। मनाली की मनुरंगशाला में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। विंटर क्वीन प्रतियोगिता के तीसरे दिन 15 सुंदरियों ने कुल्लवी परिधानों में सज-धजकर कैटवाक किया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। रविवार को दस प्रतिभागियों का चयन अगले राउंड के लिए किया गया, जबकि सुंदरियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए जजों ने पांच प्रतिभागियों को…
Read Moreभाजपा कार्यकर्ताओं को जारी होंगे पहचान पत्र
भल्याणी (कुल्लू)। प्रदेश भाजपा अपने बूथ स्तर के पदाधिकारियों को अपनी पहचान देगी। इसके लिए कार्यकर्ताआें को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। पार्टी संगठन में पहचान पत्र का प्रारूप भी तैयार कर दिया है। इसकी जानकारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने की है। सूबे में 68 विस क्षेत्रों में 7280 बूथ हैं। भाजपा प्रत्येक बूथ पर अपने दो कार्यकर्ताओं को पार्टी की पहचान देगी। रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में 14560 कार्यकर्ताओं को पार्टी जल्द पहचान पत्र जारी करने जा रही है। ऐसे आई कार्ड प्रत्येक…
Read Moreचोरों ने बीएसएनएल को लगाई 4 लाख की चपत
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के ककराणा में बीएसएनएल के टावर से 13 कंट्रोल कार्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। इनकी कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। कंट्रोल कार्ड चोरी होने से बंगाणा क्षेत्र में बीएसएनएल का नेटवर्क ठप हो गया है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उधर, कंट्रोल कार्ड चोरी होने की शिकायत बंगाणा पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर उपमंडल बंगाणा के ककराणा…
Read Moreलोन लिया, रिश्वत नहीं, कर रहा हूं ब्याज सहित भुगतान
मैड़ी (ऊना)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंब की जनसभा में कहा कि प्रेम कुमार धूमल को पता नहीं शालीनता क्या होती है? वह जब सत्ता में होते हैं तो एसएचओ बन जाते हैं। झूठे मुकदमे बनाना उनकी नीति है। मैं कोई कल का आदमी नहीं हूं। हमारा पीढि़यों का इतिहास है। कोई मेरे बारे में क्या कहता है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आदमी कर्ज लेता है। अगर हमने कोई कर्ज लिया है तो वह चेक से लिया है। कोई रिश्वत नहीं…
Read Moreविशेषज्ञों ने बगीचों में जागरूक किए बागवान
शिमला। नव ज्योति युवा मंडल भड़ेच कोटखाई और बागवानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भड़ेच में आयोजित कार्यशाला में 60 बागवानों ने भाग लिया और सेब में लगने वाले रोगों और नई किस्मों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में फल विशेषज्ञ डॉ. नवीन शर्मा ने सेब की नई किस्मों, रूट स्टॉक, कटिंग, स्प्रे शेड्यूल, केंचुआ खाद संयंत्र, सेब जीर्णोद्धार योजना, ग्रेडिंग, पैकिंग सेंटर, पॉलीहाउस की अनुदान आधारित योजनाओं से अवगत करवाया गया। इसके अलावा उन्होंने सेब के पौधों में लगने वाले रोगों…
Read Moreनित्थर की समस्याओं पर किसान सभा उग्र
रामपुर बुशहर। नित्थर उप तहसील में स्टाफ की कमी और सड़क, बिजली, पानी जैसी समस्याओं की तरफ ध्यान न देने पर किसान सभा उग्र हो गई है। इस संबंध में रविवार को नित्थर में अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि किसान सभा 20 फरवरी को नित्थर में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेगी। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष राकेश सिंघा ने कहा कि सरकार बार-बार मांग उठाने के बावजूद नित्थर उप तहसील में स्टाफ उपलब्ध करवाने में नाकाम रही है।…
Read Moreवीरभद्र बताएं कंपनी से कितने पैसे लिए ः अनुराग
नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बताएं कि उन्होंने कंपनी से कुल कितने पैसे लिए हैं। कंपनी के कितने शेयर लिए हैं। क्या इनका भुगतान किया है या नहीं। एक ही परिवार को इतने पैसे क्यों दिए। नादौन विस क्षेत्र में सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आक्रामक रुख अपनाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। ढगोह में जनसभा में अनुराग ने कहा कि वीरभद्र सिंह व उनके परिवार के नाम 32 से अधिक खाते हैं। कंपनी ने परिवार के बैंक खातों में लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये जमा…
Read Moreहमीरपुर में भाजपा का प्रदर्शन
हमीरपुर। पूर्व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र अत्री पर मंगलवार रात हुए हमले के विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने वामपंथियों द्वारा रात के अंधेरे में किए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और हमले में शामिल गुंडा तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही चेताते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कि तो चुप नहीं बैठेंगे और ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि हमले में…
Read More