
चंबा। राजकीय अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ की बैठक शौकत अली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महासंघ के सभी सदस्यों ने भाग लिया। शौकत अली ने बताया कि बैठक के दौरान संघ की पुरानी मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चालकों को स्पेशल भत्ता 300 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये किया जाए। साथ ही 4-9-14 को जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि कम्प्रेशर चालकों को 4400 से 7200 रुपये का स्केल दिया जाए। अली ने कहा कि आईपीएच विभाग के परिचालकों को चालक बनाया जाए। उन्होेंने कहा कि सभी विभाग के सभी चालकों को प्रोजेक्ट भत्ता 1000 रुपये दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चालकों की नौकरी की अवधि 58 साल से बढ़ाकर 60 साल की जाए। साथ ही वर्दी भत्ता प्रतिमाह 1800 रुपये दिया जाए। शौकत अली ने कहा कि चंबा के अधिकारियों की गाड़ी के ऊपर बच्चाें को लाने आने का काम कम किया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन अधिकारियों के ऊपर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लाखों रुपये की मशीनें ऐसे ही खराब पड़ी हैं। इन मशीनों की ठीक करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
