क्वार्टर में घुसकर महिला से दुराचार

भुंतर (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी में जबरन घर में घुसकर महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 452, 376 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में मणिकर्ण के रसोल क्षेत्र में रहने वाली नेपाली मूल की महिला ने कहा है कि…

Read More

ऊना में जुटेंगे देशभर से फार्मा विशेषज्ञ

ऊना। ऊना में देशभर के फार्मा सेक्टर के विशेषज्ञ जुटेंगे। 18 और 19 जनवरी को केसी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज पंडोग में आयोजित होने वाले नेशनल कांफ्रेंस ऑफ हर्बल टेक्नालॉजी में विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन में प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त औषधियों, उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुसंधान और विकास के विषय में विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। केसी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज पंडोगा के प्रधानाचार्य डा. एचएस लांबा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। सम्मेलन की जानकारी देते हुए डा. लांबा ने बताया कि नेहरू ग्राम भारती विवि इलाहाबाद के कुलपति…

Read More

शिक्षिका की बीएड डिग्री फर्जी

ऊना। हरोली के ललहड़ी इलाके के एक स्कूल में कार्यरत अध्यापिका की बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई है। शिक्षा विभाग ने शिकायत के आधार पर डिग्री की प्रति सत्यापित करने के मकसद से वाराणसी के संबंधित संस्थान को भेजी थी। वाराणसी से विभाग को आए जवाब में संस्थान प्राचार्य ने लिखा है कि इस अनुक्र मांक और नामांकन संख्या के अधीन शैक्षणिक सत्र 2004-05 में कोई भी छात्र या छात्रा संस्थान में पंजीकृत नहीं है। ललहड़ी क्षेत्र के शिकायतकर्ता गुरबारा सिंह ने भी शिकायत से पूर्व संस्थान से आरटीआई…

Read More

शिक्षकों की अपेक्षा के अनुरूप हो बजट

ऊना। हिमाचल प्रदेश शिक्षक संघ ने सरकार से मांग उठाई है कि आगामी बजट शिक्षकों की अपेक्षा के अनुरूप हो। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की ओर से बजट को लेकर मांगे गए सुझावों का भी स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष लाल चंद मेहता, महासचिव संजय अत्री, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन दत्ता और महालेखाकार सुरजीत सिंह राणा ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश के आगामी बजट में प्रदेश में कार्यरत हजारों प्राथमिक शिक्षकों के हित को संरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार संघ के सुझावों…

Read More

महिला तलवारबाजी टीम विश्व कप के लिए रवाना

रोहडू। भारतीय महिला तलवारबाजी टीम फैंसिंग विश्वकप में भाग लेने के लिए दोहा रवाना हो गई है। प्रतियोगिता दोहा में 17 से 20 जनवरी तक होगी। चार सदस्यीय टीम की अगुवाई ज्योतिका दत्ता करेंगी। भारतीय तलवारबाजी संघ ने खेल मंत्रालय और प्रतिभागियों से संबंधित प्रदेशों की सरकारों से खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है। भारतीय तलवारबाजी टीम के चीफ कोच मोहित कुमार ने बताया कि भारतीय टीम बुधवार को दोहा के लिए रवाना हो गई है। टीम में हिमाचल के रोहडू क्षेत्र की ज्योतिका दत्ता…

Read More

वीरभद्र सिंह ने अरूण जेटली के खिलाफ दायर किया मानहानि का मामला

वीरभद्र सिंह ने अरूण जेटली के खिलाफ दायर किया मानहानि का मामला

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज सी.जे.एम. की अदालत में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली, पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल, सांसद व भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर तथा अरूण धूमल के खिलाफ मानहानि के कुल तीन केस दायर किए हैं। केस दायर करने के बाद उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, मुख्य संसदीय सचिवों, बोर्ड व निगमों के चेयरमैन तथा कुछ विधायकों की मौजूदगी में मीडिया को ब्रीफ भी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से धूमल परिवार और कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ चल…

Read More

धर्मपुर के कारोबारियों की उम्मीदों को लगे पंख

धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-शिमला फोरलेन की जद में आ रहे धर्मपुर के कारोबारियों की उम्मीदों को पंख लग सकते हैं। फोरलेन निर्माण में कारोबार का जरिया छिन जाने की चिंता में डूबे कारोबारियों के लिए धर्मपुर पंचायत शॉपिंग कांप्लैक्स बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए धर्मपुर स्थित एमईएस यार्ड की जगह चिह्नित की गई है। नेशनल हाइवे के अधिकारियों की सहमति मिलने के बाद कांप्लैक्स बनने की उम्मीदें पुख्ता हो गई हैं। इस संबंध में पंचायत और व्यापारियों ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों से बातचीत की है। बताया…

Read More

एटीएम उखाड़कर भाग रहे शातिर दबोचे

धर्मपुर (सोलन)। मकान मालिक की मुस्तैदी से पुलिस ने एटीएम चोर के गिरोह के मनसूबों पर पानी फेर दिया। घटना रविवार तड़के 3:30 बजे की है। शातिर लुटेरे एक चंडीगढ़ नंबर की पिकअप (सीएच 01टीए-9474) में आए और एनएच-22 स्थित धर्मपुर पड़ाव स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को उखाड़ने लगे। टूट फूट की आवाजें सुनकर भवन मालिक तिलक राज की आंख खुल गई। उन्होंने खिड़की से बाहर देखा तो कुछ लोग एटीएम मशीन को पिकअप में डाल रहे थे। वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में छह शामिल थे,…

Read More

10 दिन से राजस्व कार्य लटके

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ तहसील कार्यालय में आनलाइन कंप्यूटर सेवा प्रणाली में खराबी आ जाने के कारण पिछले दस दिनों से लोगों के राजस्व संबंधी कोई भी काम नहीं हो रहे हैं। इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कार्यालयों में अब सभी प्रकार के कार्य कंप्यूटर से ही किए जाते हैं और इसके सर्वर में कोई खराबी आ जाने की स्थिति में कोई भी कार्य नहीं हो पाता है। यहां तहसील कार्यालय में तकनीकी खराबी आ जाने से पिछले दस दिनों से कोई कार्य नहीं…

Read More

फ्रेंड्स एकादश की सेमीफाइनल में एंट्री

मंडी। पड्डल मैदान मेें जारी सातवीं शिवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तीन मैच खेले गए। इसमें विलेजर एकादश, कोटली डिलक्स तथा फ्रेंड्स एकादश ने जीत दर्ज की। फ्रेंड्स एकादश ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को पहला मैच ओटा गुटकर तथा विलेजर एकादश के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर विलेजर एकादश ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओटा गुटकर ने निर्धारित ओवराें में नौ विकेट खोकर 79 रन बनाए। जवाब में विलेजर एकादश ने पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य…

Read More