परागपुर (कांगड़ा)। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में देहरा के बलाहर में स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उड़ीसा में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उड़ीसा के पुरी में पिछले दिनों आयोजित ग्लोरी फेस्टिवल में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कई पुरस्कार जीतकर संस्थान के साथ-साथ इलाके का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी छात्रों ने लखनऊ में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कई पुरस्कार हासिल किए थे। इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य, प्राध्यापक वर्ग के साथ-साथ छात्र भी खुश हैं। प्राचार्य प्रो.…
Read MoreCategory: Himachal News
करोड़ों की जमीनों पर सेना की नजर
नूरपुर (कांगड़ा)। बात निकली है तो फिर दूर तक जाएगी…? भले ही नूरपुर में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम की जमीन को लेकर बवाल कागजी दस्तावेजों की तस्दीक से फिलहाल ठंडा पड़ गया है, लेकिन स्टेडियम के अलावा इसकी बगल में करीब दस हजार वर्ग मीटर जमीन पर सेना की दावेदारी से अब नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। सूत्रों की मानें तो जिला कांगड़ा में नूरपुर समेत कोटला और शाहपुर में सेना ने नेशनल हाईवे के किनारे अपनी करोड़ों की जमीन को दोबारा कब्जे में लेने की कागजी कसरत तेज कर…
Read Moreमौका देखने गए पुलिस कर्मी ही पीट डाले
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला में टंग पंचायत के दो वार्ड पंचों सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने के दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार कुलतार सिंह निवासी टीका बणी अपनी गाय लेकर जा रहा था तो इक्कू पुल के पास टंग पंचायत के दो वार्ड पंच चरणू और राजू ने कुछ लोगों सहित उसके साथ मारपीट की। उसके बाद मौके का जायजा लेने गए योल चौकी के मुख्य आरक्षी और होम गार्ड जवानों पर भी उन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया।…
Read Moreआईपीएच और पीडब्ल्यूडी प्रोजेक्टों में तेजी लाएं : कालिया
शिमला। वार्षिक योजना से पहले विधायक प्राथमिकता बैठकों के दूसरे दिन ऊना जिला के विधायकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ हुई बैठक में अपनी योजनाएं रखी। संबंधित जिलों के कैबिनेट मंत्री, सीपीएस और प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें उपस्थित थे। जिले से महज एक ही विधायक ने बुधवार को वार्षिक योजना की बैठक में अपने क्षेत्र की मांगें रखीं। भाजपा अध्यक्ष और ऊना से विधायक सतपाल सत्ती निजी कारणों से बैठक में हिस्सा नहीं ले सके। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने 922 करोड़ रुपये स्वां नदी तटीकरण परियोजना उपलब्ध…
Read Moreशिक्षकों की अपेक्षा के अनुरूप हो बजट
ऊना। हिमाचल प्रदेश शिक्षक संघ ने सरकार से मांग उठाई है कि आगामी बजट शिक्षकों की अपेक्षा के अनुरूप हो। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की ओर से बजट को लेकर मांगे गए सुझावों का भी स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष लाल चंद मेहता, महासचिव संजय अत्री, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन दत्ता और महालेखाकार सुरजीत सिंह राणा ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश के आगामी बजट में प्रदेश में कार्यरत हजारों प्राथमिक शिक्षकों के हित को संरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार संघ के सुझावों…
Read Moreइलेक्ट्रानिक्स दुकान में सेंधमारी
दुलैहड़ (ऊना)। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। चोरी की ताजा वारदात दुलैहड़ बाजार में सामने आई है। बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में सेंध लगाकर चोर लैपटॉप, एलसीडी समेत लाखों रुपये का कीमती सामान लेकर फरार हो गए। डेढ़ माह के भीतर दुलैहड़ बाजार में चोरी की तीसरी वारदात है। इससे लोग सहमे हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुलैहड़ बाजार में मंगलवार देर रात्रि इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में चोरी हुई है। बुधवार सुबह मालिक गौरव जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान के अंदर…
Read Moreकिन्नौर में हिम तेंदुए के खौफ से सहमे लोग
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला में हिम तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। ये तेंदुए जहां लोगों के पशुओं को अपना शिकार बना रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों तक तेंदुए के पहुंच जाने से लोगों की जान के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि हिम तेंदुए को पकड़ने के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के आसपास के क्षेत्र कल्पा, युवारंगी, चुगलिंग, कशमीर आदि क्षेत्रों में भी हिम तेंदुए को देखा जा रहा है। इस कारण लोग शाम होने…
Read Moreहेलीकाप्टर के इंतजार में 428 लाहौली
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के लिए शीतकालीन हेलिकॉप्टर सेवा शुरू नहीं होने बर्फीले रेगिस्तान में कई मरीज घाटी से बाहर जाने को छटपटा रहे हैं। घाटी में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात नहीं होने से यहां सेवाएं दे रहे चिकित्सकों के पास मरीज को रेफर करने के अलावा कोई चारा नहीं रह जाता है। इस समय लाहौल के नौ हेलीपैड में 428 यात्रियों ने उड़ान समितियों के पास सीट के लिए आवेदन किया। इसमें नौ मरीज, तीन गर्भवती महिलाएं भी हैं। मरीजों में तिंगरेट हेलीपेड के अंतर्गत 26…
Read Moreनीलकंठ झील को किया जाए विकसित’
केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो पर्यटन विभाग और सैलानियों की नजराें से दूर हैं। ऐसा ही घाटी का प्रसिद्ध अनछुआ पर्यटन स्थल नीलकंठ है, जो सड़क सुविधा से कटा हुआ है। यहां ठहरने के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं है। लाहौल कांग्रेस के महासचिव फुंचोग अंबरूप भानु ने प्रदेश सरकार से ऐतिहासिक नीलकंड झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घाटी के चोखंग गांव से 23 किलोमीटर दूर स्थित नीलकंठ झील समर के मौसम में सैलानियों…
Read Moreसप्ताह में पांच दिन उड़ान भरेगा जहाज
कुल्लू। पर्यटन कारोबार के लिए बुरी खबर है। कम बुकिंग और खराब मौसम के कारण एयर इंडिया ने सप्ताह में केवल पांच दिन भुंतर के लिए हवाई सेवाओं का फैसला लिया है। भुंतर एयरपोर्ट के लिए सप्ताह में छह दिन दिल्ली से 48 सीटर विमान भुंतर के लिए आता है। सप्ताह में केवल मंगलवार को भुंतर के लिए उड़ान नहीं होती। अब एयर इंडिया ने भुंतर के लिए सप्ताह में पांच दिन हवाई सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार और वीरवार को हवाई सेवाएं नहीं मिलेंगी। भुंतर के…
Read More