किन्नौर में हिम तेंदुए के खौफ से सहमे लोग

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला में हिम तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। ये तेंदुए जहां लोगों के पशुओं को अपना शिकार बना रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों तक तेंदुए के पहुंच जाने से लोगों की जान के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि हिम तेंदुए को पकड़ने के पुख्ता प्रबंध किए जाएं।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के आसपास के क्षेत्र कल्पा, युवारंगी, चुगलिंग, कशमीर आदि क्षेत्रों में भी हिम तेंदुए को देखा जा रहा है। इस कारण लोग शाम होने से पहले ही घरों में दुबक रहे हैं। बुधवार को तेंदुआ मूरंग गांव के सोमनाथ नेगी के घर में घुस गया है, लेकिन उनके घर में कुत्ता था जिस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। कशमीर गांव के संजीव कुमार, जसवीर, अशोक कुमार ने कहा कि कश्मीर में भी तेंदुए की दहशत है। लोग रात भर अपने जानवरों की रक्षा के लिए आग जला कर बैठने को मजबूर हैं।

Related posts