डिग्री कॉलेज में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

रामपुर बुशहर। डिग्री कॉलेज रामपुर में मंगलवार को पीटीए की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कॉलेज में आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। वहीं गेट पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कॉलेज के मेन गेट पर छात्रों की सुविधा के लिए एक भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बैंक एटीएम और डाक घर खोला जाएगा। बैठक में सदस्यों ने कहा कि कॉलेज की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे का…

Read More

चामुंडा से नेरवा जाने वाली बस में युवक का शव मिला

ठियोग (शिमला)। चामुंडा से नेरवा जाने वाली बस में युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मंगलवार देर शाम मौसम खराब होने के लिए सैंज के लेलू पुल में ही बस को खड़ा किया और चालक और परिचालक रात काटने के लिए पास में ही रुक गए। सुबह परिचालक ने जब बस को अंदर से देखा तो उसकी पिछली सीट के नीचे युवक का शव पड़ा था। शराब की…

Read More

प्रवास से लौटे देवता, मंदिरों में जुटी भीड़

रामपुर बुशहर। देवी-देवता स्वर्ग प्रवास से वापस लौट आए हैं। एक माह बाद स्वर्ग से लौटे देवताओं के दर्शन को मंदिरों में भारी भीड़ जुटी। मंदिरों में अब देवताओं की नियमित आरती उतारी जाएगी, वहीं अब शुभ कार्य भी किए जा सकेंगे। रामपुर बुशहर, आउटर सिराज व किन्नौर के देवी-देवता मकर संक्रांति को एक माह के लिए स्वर्ग प्रवास पर चले गए थे। मान्यता अनुसार देवी-देवता इस अवधि में इंद्रलोक में रहते हैं। मंगलवार को एक माह पूरा होने पर देवता वापस अपने मंदिरों में लौट आए। देवी-देवताओं के वापस…

Read More

डाक कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप

रोहडू। डाक विभाग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को रोहडू में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दिन भर डाकघर में कामकाज भी ठप रखा। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष लोकिंद्र सारटा ने बताया कि केंद्र सरकार डाक कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं कर रही है। इस कारण उनको दो दिवसीय हड़ताल पर जाना पड़ा। कर्मचारियों की मांग…

Read More

किन्नौर में 9 ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बहाल

सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार को 9 ग्रामीण रूटों पर बस सेवा भेजी गई। जबकि अन्य ग्रामीण रूटों पर अभी भी यातायात बंद है। इसके अलावा कल्पा, पूह और निचार खंड के तहत आने वाले 50 के करीब ग्रामीण सड़कों से बर्फ हटाने का काम चल रहा है। निगम के आरएम किन्नौर डीएस रधु ने कहा कि भले ही जिले के सीमा सड़क संगठन और लोनिवि विभागों ने सड़क बहाल कर दी होगी। लेकिन ताजा बर्फबारी के सड़क में फिसलन होने के कारण बसें नहीं चल पा रही है।…

Read More

स्वास्थ्य से सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं झोला छाप डाक्टर

कुमारसैन (शिमला)। क्षेत्र के झोला छाप डाक्टर लोगों के स्वास्थ्य से सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं ये युवाओं को भी नशे की दवाइयां मुहैया करवा रहे हैं। यही नहीं, इनमें से कुछ तो मरीजों को भर्ती भी कर रहे हैं। इसके बाद भी न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही प्रशासन इन झोला छाप डाक्टरों पर कोई कार्रवाई कर पाया है। इन डाक्टरों ने कुमारसैन क्षेत्र के नारकंडा, थानाधार, भुट्टी, ओडी, किंगल, बड़ागांव और कांगल आदि क्षेत्रों में अड्डा जमा रखा है। यहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग इनके झांसे…

Read More

निजी स्कूल से उड़ाई नकदी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत एक निजी स्कूल में चोर ने सेंध लगा डाली। चोर स्कूल से करीब 17 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गया है। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संचेतना पब्लिक स्कूल अवाहदेवी में शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चोर स्कूल के पिछले गेट को तोड़कर स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीरें आ गईं। हालांकि बाद…

Read More

करोट को दो करोड़ की पेयजल योजना

सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक राजेंद्र राणा ने शनिवार को ग्राम पंचायत करोट में बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। लौंगनी-करोट पेयजल योजना के निर्माण पर करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। पेयजल योजना का निर्माण नाबार्ड के तहत किया जाएगा। पेयजल योजना के निर्माण से चार पंचायतों करोट, चबूतरा, बनाल और दाड़ला की जनता को लाभ मिलेगा। पेयजल योजना के शिलान्यास से पूर्व गांववासियों ने विधायक का स्वागत किया। राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत करोट के 22 महिला मंडलों को चटाइयां भेंट कीं।…

Read More

हत्या की वारदातों से हिला बीबीएन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिकीकरण के बाद जहां बीबीएन फार्मा हब के रूप में विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बना चुका है, वहीं यह क्षेत्र हत्याकांड के मामलों में भी हाशिये पर आने लगा है। एक के बाद एक हत्या की वारदातों ने बीबीएन को हिला दिया है। क्षेत्र में हुए तमाम हत्याकांड से जहां क्षेत्रवासी उन्हें याद करते हुए सिहर उठते है, वहीं पुलिस भी अपराधों पर नकेल कसने में नाकाम साबित नजर आ रही है। 2013 में ही हत्याकांड में बीबीएन में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी…

Read More

मुफ्त इलाज पर सिस्टम की मार

सोलन। इसे बदहाल सिस्टम नहीं तो और क्या कहें। एक ओर सरकार मातृत्व सुरक्षा योजना के हवाले ढोल पीटकर कहती है कि गर्भवती महिलाओं का निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन असल हालात यह हैं कि सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज के नाम पर गर्भवती महिलाओं और उनके परिवार के साथ छलावा किया जा रहा है। चिकित्सकीय परामर्श और अस्पताल में उपलब्ध जांच तो मुफ्त होती हैं, लेकिन जब बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं तो दर्द बढ़ जाता है। रोगियों का कहना है कि…

Read More