मनाली। नेशनल विंटर गेम्स के लिए प्रदेश टीम चुन ली गई है। सोलंगनाला में बुधवार को टीम का चयन प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन ने किया। एसोसिएशन के महासचिव संजीव अत्री ने बताया कि सीनियर एल्पाइन स्कीइंग पुरुष और महिला और सीनियर स्नो बोडिंग के लिए टीम चुनी गई। एल्पाइन स्कीइंग में हीरा लाल, संतोष, रोहित ठाकुर तथा रजत ठाकुर, महिला वर्ग में आंचल ठाकुर, वर्षा देवी ,जैदेई तथा गायत्री को लिया गया। स्नो बोडिंग में हितेश, सोमदेव, होतम राम तथा कमलजीत का चयन हुआ। 15 से 21 फरवरी तक कश्मीर…
Read MoreCategory: Himachal News
मेहनत कम, कमाई चोखी
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू जिले में विदेशी फलों के साथ-साथ सब्जियों की खेती भी बड़े पैमाने पर होने लगी है। सब्जियों को उगाने के लिए कृषि विभाग समय-समय पर किसानों को प्रेरित करता रहा है। इन सब्जियों की मांग सितारा होटलों और रेस्तरां में भी अधिक रहती है। रेयर वेजिटेबल के नाम से विख्यात इन सब्जियों की राज्य से बाहर और सूबे के तमाम पर्यटन स्थलों में अच्छी मांग है। विदेशी और देश के हाई क्लास टूरिस्ट ऐसी सब्जियों की ज्यादा मांग करते हैं। अधिकतर सितारा होटलों में ऐसी सब्जियों के…
Read Moreसोलंगनाला की वादियां पर्यटकों से गुलजार
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में बुधवार को मौसम खुलते ही पर्यटकों की बांछें खिल गईं। मौसम खुलते ही पर्यटन नगरी मनाली घूमने आए हजारों पर्यटक बुधवार को सोलंगनाला में बर्फ के दीदार को पहुंच गए। सोलंगनाला में हजारों पर्यटकों के पहुंचते से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला पर्यटकों से गुलजार हो गया। मौसम खराब होने के कारण अधिकतर सैलानी मनाली से बाहर पर्यटक स्थलों की ओर नहीं जा पा रहे थे। लेकिन, बुधवार को धूप निकलते ही पर्यटकों ने सोलंगनाला का रुख किया और यहां पर बर्फ से जमकर अठखेलियां कीं।…
Read Moreगीत संगीत से बताईं योजनाएं
ऊना। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कैजुअल कलाकारों ने ऊना विकास खंड के तहत कोटलाखुर्द एवं लालसिंगी पंचायतों में प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार किया। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कलाकारों तेजेंद्र सिंह बागी, रविंद्र कुमार एवं उपेंद्र कुमार ने अपने गीत ‘हिमाचल हमारा प्यारा-प्यारा, नई-नई योजनाओं का अनोखा नजारा’ तथा नाटिका ‘नई सवेर’ के माध्यम से जहां कौशल विकास भत्ता योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,…
Read Moreसेवानिवृत्त नायब तहसीलदार को सजा
ऊना। विशेष सत्र न्यायाधीश रतन सिंह की अदालत ने निष्क्रांत संपत्ति को बेचने और तबादला करने के मामले में एक सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार सेल्स को दोषी करार देते हुए दो केसों में विभिन्न धाराओं के तहत 2 वर्ष का कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। लोक अभियोजक चंद्रशेखर भाटिया ने बताया कि वर्ष 2002 में अंब में नायब तहसीलदार सेल्स कम रजिस्ट्रार के पद पर तैनात जमीत…
Read Moreजलवाहकों का 3000 रुपये हो मानदेय
ऊना। जिला अंशकालिक एवं जलवाहक कम सेवादार कर्मचारी संघ ने अपने लंबित मांगों को लेकर तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव सुनिल बनियाल एवं केशवानंद ने प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी मांगों को दोहराया। जिला महासचिव केश्वानंद ने कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यरत जलवाहक कम सेवादारों को एक मुश्त छूट देकर या आयुर्वेदिक विभाग की तर्ज पर शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों में सेवादारों के पदों पर नियुक्त किया जाए। यह कर्मचारी पिछले 15 वर्षों से कम मानदेय में अपनी सेवाएं दे…
Read More35 डाकघरों में काम ठप्प
ऊना। जिला ऊना में बुधवार को सभी डाकघर राष्ट्र व्यापी हड़ताल के पहले दिन बंद रहे। केंद्रीय कर्मचारी संगठनों की कान-फेडरेशन के आह्वान पर दो दिन की हड़ताल की गई है। ऊना मंडल के विभागीय डाकघरों में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी हड़ताल पर रहा। इस मौके पर डाक कर्मचारियों ने रैली निकाली। डाकघर कर्मचारियों के पहले दिन की हड़ताल में 35 डाकघरों में पूर्णतया कार्य ठप्प रहा। केंद्रीय कर्मचारियों की मांगों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी 2014 से लागू करना, 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मूल वेतन…
Read Moreआखिर कब मिलेगी पेंशन?
ऊना। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ऊना शहरी इकाई ने एचआरटीसी पेंशनरों की मासिक पेंशन का भुगतान नियमित रूप से न करने पर कड़ा संज्ञान लिया है। इकाई के प्रधान रमेश चंद शर्मा एवं सचिव सोहन शर्मा ने कहा है कि एचआरटीसी पेंशनरों को आधा महीने तक मासिक पेंशन का भुगतान नहीं होता। जिसके कारण वे आर्थिक एवं मानसिक तौर पर परेशान रहते हैं। संघ नेताओं ने कहा है कि 7 दिसंबर 2013 को सुंदरनगर के राज्य स्तरीय महासम्मेलन में मुख्यमंत्री के समक्ष समस्या का उल्लेख किए जाने से…
Read Moreअमरीक, अश्वनी, प्रेम को सौंपी जिम्मेवारियां
ऊना। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है और उसी कड़ी में ऊना ब्लॉक में बूथ कमेटियों का नए सिरे से गठन किया जा रहा है। बुधवार को एनएसी मैहतपुर बसदेहड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना के प्रधान हजारी लाल धीमान की अध्यक्षता में भी बूथ कमेटियों का गठन किया गया। जिसमें बूथ नंबर बूथ नंबर 78 से अमरीक सिंह को अध्यक्ष, प्रीतपाल सिंह को उपाध्यक्ष एवं ऊषा रानी, विनय शर्मा और जोगिंद्र लाल को सदस्य बनाया गया है। वहीं…
Read Moreऊना में खुलेगा मेगा फूड पार्क, खुलेंगी बंपर वेकेंसी
सिंगा में प्रस्तावित मेगा फूड पार्क में छह हजार बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 53 एकड़ में इस पार्क की स्थापना होगी और एक दर्जन से अधिक प्रोजेक्ट इस पार्क पर शुरू होंगे। इस के लिए भूमि खरीद की अनुमति मिल गई है। प्रथम यूनिट में लैंड और भवन निर्माण पर 14.91 करोड़, प्लांट पर 1688 करोड़ और संपतियों पर 34.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मेगा फूड पार्क पर कुल 300 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। 16 फरवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसका शिलान्यास करने वाले हैं। इस पार्क के तैयार…
Read More