विंटर गेम्स को चुनीं टीमें

मनाली। नेशनल विंटर गेम्स के लिए प्रदेश टीम चुन ली गई है। सोलंगनाला में बुधवार को टीम का चयन प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन ने किया। एसोसिएशन के महासचिव संजीव अत्री ने बताया कि सीनियर एल्पाइन स्कीइंग पुरुष और महिला और सीनियर स्नो बोडिंग के लिए टीम चुनी गई। एल्पाइन स्कीइंग में हीरा लाल, संतोष, रोहित ठाकुर तथा रजत ठाकुर, महिला वर्ग में आंचल ठाकुर, वर्षा देवी ,जैदेई तथा गायत्री को लिया गया। स्नो बोडिंग में हितेश, सोमदेव, होतम राम तथा कमलजीत का चयन हुआ। 15 से 21 फरवरी तक कश्मीर के गुलमर्ग में प्रतियोगिता होगी। पूर्ण चंद ठाकुर (सागू ) को इंचार्ज बनाया गया है। देवी सिंह को स्नो बोडिंग टीम का कैप्टन, उर्मिला को महिला एल्पाइन टीम की कैप्टन और अमरजीत को ऑफिशियल की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि टीम चयन में पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली का योगदान रहा है। उन्होंने इसके लिए संस्थान के उपनिदेश्क महावीर ठाकुर और इंद्र देव शर्मा का आभार जताया है।

Related posts