हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बारिश तथा भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इन दोनों राज्यों में जून महीने से लेकर अब तक 230 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं, इन दोनों राज्यों में इस सप्ताह 84 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में बाढ़-बारिश में चार की जान गई है। हिमाचल में भूस्खलन के चलते इस सप्ताह कम से कम 68 लोगों की मौत हुई और करीब 15 लोग लापता हो गए। शिमला के समरहिल क्षेत्र में भारी भूस्खलन के बाद लापता हुए…
Read MoreCategory: Himachal News
प्रदेश में क्यों फट रहे हैं बादल और इसकी वजह क्या? जानिए विस्तृत रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है। बारिश के साथ-साथ बादल फटने की घटनाएं भयानक तबाही मचा रही हैं। इसके अलावा भूस्खलन से पहाड़ टूट रहे हैं, जिसके कारण मंडी, शिमला, कुल्लू, जिला सिरमौर और अन्य क्षेत्रों में हालात काफी बिगड़े हुए हैं। यही कारण है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद हैं। प्रदेश में इस सप्ताह बादल फटने और उसके कारण हुए भूस्खलन के कारण 60 से अधिक लोग मारे गए हैं। शिमला के समरहिल में भूस्खलन से जमींदोज हुए शिव…
Read Moreड्रोन से की जाएगी मनरेगा में होने वाले कार्यों की निगरानी, दिशा-निर्देश जारी
हिमाचल प्रदेश में अब मनरेगा के कार्यों की निगरानी ड्रोन से होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल मनरेगा में कार्य निरीक्षण और परिसंपत्तियों की गुणवत्ता देखने के लिए किया जाएगा। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग को भी इसे लागू करने के लिए कहा गया है। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार मनरेगा में निगरानी के लिए दो तरह के ड्रोन इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यह एक तो नैनो ड्रोन होंगे, जो 250 ग्राम के बराबर या इससे कम होंगे। इनके…
Read Moreहिमाचल पथ परिवहन निगम के 1,300 बस रूट प्रभावित
मौसम की मार से हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश के बाद भूस्खलन के चलते निगम के 1,300 रूट प्रभावित हैं। शिमला-चंडीगढ़, कांगड़ा-पठानकोट और चंड़ीगढ़-मनाली हाईवे पर भूस्खलन से सामान्य और वोल्वो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यात्री न मिलने के कारण निगम कुछ रूटों पर बसें क्लब कर संचालित कर रहा है। गुरुवार रात को परवाणू के चक्की मोड़ के पास नेशनल हाईवे बंद हो जाने से शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए बस सेवाएं प्रभावित हो…
Read Moreचक्की मोड़ के पास भूस्खलन होने से कालका शिमला हाईवे फिर बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
भूस्खलन होने से कालका शिमला एनएच देर रात से फिर बंद हो गया है। इससे हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि चक्की मोड़ के पास भूस्खलन हुआ है। वहीं कांगू में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सड़क धसने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, बस 31-1315 सुंदरनगर शिमला रूट पर जा रही थी। रास्ते में कांगू के पास सड़क अचानक क्षतिग्रस्त होने के कारण चार यात्री घायल हो गए और अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। बस में कल 12 यात्री सवार…
Read Moreचिट्टा तस्कर महिला को अंबाला से किया गिरफ्तार
सोलन पुलिस चिट्टे के मुख्य सरगना समेत सप्लायरों को ढूंढ-ढूंढ कर जेल पहुंचा रही है। अभी तक पुलिस दो नाइजीरियन, दो महिलाओं समेत अन्य 13 सप्लायरों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये आरोपी प्रदेश के करीब 2500 युवाओं के संपर्क में थे। जिन्हें चिट्टा सप्लाई करते थे। जिसके तहत पुलिस ने अंबाला की मुख्य चिट्टा तस्कर 28 वर्षीय आरती को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने परवाणू से गिरफ्तार चिट्टा सप्लायर अनिल कुमार उर्फ पिंटू की निशानदेही पर की है। पुलिस महिला आरोपी को सोलन…
Read Moreबायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण नहीं करने वाले प्रभारियों से वसूली जाएगी छात्रवृत्ति : शिक्षा निदेशालय
बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण नहीं करने वाले प्रभारियों से पात्र विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति वसूली जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों को इस बाबत चेतावनी पत्र जारी किए हैं। 10 अगस्त की निर्धारित आखिरी तारीख तक प्रदेश के 20 निजी और सरकारी संस्थानों के प्रभारियों ने प्रमाणीकरण नहीं कराया है। गुरुवार को निदेशालय ने पत्र जारी कर कहा कि प्रदेश में चार से दस अगस्त तक बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके बावजूद कई संस्थानों के प्रभारियों ने प्रमाणीकरण नहीं कराया। इन…
Read Moreटमाटर के दामों में आई गिरावट, 25 किलो का क्रेट 1,875 रुपये में बिका
हिमाचल प्रदेश के सोलन के टमाटर के दाम एक बार फिर गिर गए। सब्जी मंडी सोलन में वीरवार को ए ग्रेड का 25 किलोग्राम का क्रेट 1,875 रुपये में बिका। जब टमाटर की कीमतें आसमान पर थीं, तब ए ग्रेड के 25 किलो के क्रेट का दाम 5,000 रुपये था। इसके बाद 4,000 रुपये हुए, फिर 3,000, उसके बाद 2,500 और अब 1,875 रुपये पहुंच गए हैं। सामान्य टमाटर के दाम वीरवार को 625 से 1,250 रुपये प्रति क्रेट रहे। टमाटर के दाम गिरने के बावजूद कारोबारी मंडी में किसानों…
Read Moreपेंशनरों में आक्रोश सरकार से हुए खफा
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ की नादौन इकाई की मासिक बैठक सोमवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में गलोड़ में हुई। खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को बैठक के एजेंडा के साथ संघ की गतिविधियों से अवगत करवाया। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान संघ सदस्यों ने कहा कि जीवन प्रमाण पत्र जमा न करवाए जाने पर कई पेंशनरों की पेंशन बंद होने के संदेश मिल रहे हैं। इसपर पदाधिकारियों ने कहा कि जिला कोषाधिकारी…
Read Moreसरकारी स्कूलों के नीट-जेईई पास करने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान
नीट और जेईई की परीक्षा पास करने वाले प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय और अवंति फेलो संस्था ने मिलकर आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से समय मिलते ही सम्मान समारोह की तारीख तय होगी। सूबे के करीब 215 विद्यार्थियों ने इस वर्ष नीट और जेईई की परीक्षा पास की है। नीट और जेईई की परीक्षा पास करने वाले प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह करने का फैसला लिया गया है। समारोह…
Read More