निर्माण कार्यों पर रखें नजर, नियमो की न हो अवेहलना : मंत्री चौधरी चंद्र कुमार

निर्माण कार्यों पर रखें नजर, नियमो की न हो अवेहलना : मंत्री चौधरी चंद्र कुमार

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को लेकर नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी होगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को भी कारगर कदम उठाने चाहिए ताकि आपदा की स्थिति में जान माल के नुकसान को कम किया जा सके। बुधवार को धर्मशाला के मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में आपदा प्रबंधन के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रत्येक पहलु पर विचार जरूरी है और उसी के आधार पर योजनाओं का…

Read More

एफडी और आरडी के नाम पर निजी कंपनी ने लोगो को लगाया करोडो का चुना, पुलिस ने की शिकायत दर्ज

एफडी और आरडी के नाम पर निजी कंपनी ने लोगो को लगाया करोडो का चुना, पुलिस ने की शिकायत दर्ज

चंबा के तेलका में एक निजी कंपनी चिटफंड में करीब डेढ़ करोड़ का गड़बड़झाला करने के बाद गायब हो गई है। पांच साल पहले खुली इस कंपनी के कार्यालय में निवेशकों ने लगभग डेढ़ करोड़ जमा करवाए थे। प्रभावितों ने बताया कि शाखा खोलने के बाद कर्मचारी लोगों के साथ सही लेनदेन करते रहे। अब लंबे समय से शाखा बंद चल रही है। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में जुट गई है। प्रभावितों का आरोप है कि तेलका में पांच वर्ष पहले खुली…

Read More

हाईकोर्ट ने दी मोटर वाहन दुर्घटना के मामले में अहम व्यवस्था

हाईकोर्ट ने मोटर वाहन दुर्घटना के मामले में अहम व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मोटर वाहन दुर्घटना के मामले में अहम व्यवस्था दी है। न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एक गृहिणी के कार्य को पैसों के साथ नहीं तौला जा सकता है। एक महिला पूरे परिवार की देखभाल करती है और वह निश्चित रूप से ही मुआवजे की हकदार है। अदालत ने मोटर वाहन दुर्घटना प्राधिकरण ऊना के फैसले में संशोधन कर मुआवजे की राशि बढ़ाई है। याचिकाकर्ता दिलबाग सिंह को 3,21,500 रुपये का मुआवजा अदा करने के आदेश पारित करते हुए अदलत ने 5,000 रुपये की कॉस्ट भी…

Read More

सेब की कीमतों में क्यों आई इतनी गिरावट ? आखिर किसको पहुँचाया जा रहा है बागवानों की खून पसीने की मेहनत का फायदा, जानिए बागवानी संगठनों का क्या है कहना ?

सेब की कीमतों में क्यों आई इतनी गिरावट ? आखिर किसको पहुँचाया जा रहा है बागवानों की खून पसीने की मेहनत का फायदा, जानिए बागवानी संगठनों का क्या है कहना ?

इस साल सेब की फसल आधे से भी कम है। अदाणी कंपनी की ओर से सेब खरीद शुरू करते ही मंडियों में सेब के दाम 50 से 80 रुपये प्रतिकिलो तक गिर गए हैं। अदाणी ने 24 अगस्त से सेब खरीद शुरू की है। शुरूआत में प्रीमियम क्वालिटी सेब 95 रुपये प्रति किलो खरीदा गया, जबकि मंडियों में प्रीमियम क्वालिटी सेब 150 से 160 रुपये किलो बिक रहा था। तीन दिन बाद रविवार को दामों में 10 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी कर प्रीमियम क्वालिटी सेब के दाम 105 रुपये प्रति…

Read More

हिमाचल का ए ग्रेड रॉयल सेब सितंबर माह के पहले हफ्ते मंडियों में मिलना शुरू हो जाएगा

हिमाचल का ए ग्रेड रॉयल सेब सितंबर माह के पहले हफ्ते मंडियों में मिलना शुरू हो जाएगा

देश के बड़े शहरों में हिमाचल के रॉयल किस्म के सेब का खासा इंतजार है। मगर लोगों को बाजार में ए ग्रेड का सेब नहीं मिल रहा है। अब चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई व बंगलूरू समेत कई शहरों के लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। सितंबर माह के पहले हफ्ते रॉयल किस्म का सेब मिलना शुरू हो जाएगा। इस बार सूबे में आई आपदा के कारण अच्छी क्वालिटी का रॉयल सेब देरी से मंडियों में पहुंच रहा है। फोरलेन सहित  मुख्य सड़कों एवं संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से बागवानों ने…

Read More

मुख्यमंत्री के आदेश को बिजली बोर्ड ने नहीं लिया गंभीरता से, एनपीएस का शेयर इस माह भी कटेगा, कर्मचारियों में सरकार के प्रति पनप रही नफरत

मुख्यमंत्री के आदेश को बिजली बोर्ड ने नहीं लिया गंभीरता से, एनपीएस का शेयर, कर्मचारियों में सरकार के प्रति पनप रही नफरत इस माह भी कटेगा

मुख्यमंत्री के आदेशों पर भारी पड़ रही है अफसरशाही घोषणा के बाद भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं होना दुखद है। यह शब्द कहे बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने। बिजली बोर्ड कर्मचारियों के वेतन से इस माह भी एनपीएस का शेयर कटेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। ओपीएस बहाली के लिए अभी तक सर्विस कमेटी की बैठक भी तय नहीं हो सकी है। ऊर्जा विभाग ने बैठक के आयोजन के लिए वित्त विभाग…

Read More

सीमा पर डैम बनने से बाढ़ का खतरा होगा कम : राज्यपाल

सीमा पर डैम बनने से बाढ़ का खतरा होगा कम : राज्यपाल

हिमाचल प्रदेश व हरियाणा की सीमा पर प्रस्तावित डैम के निर्माण जल्द शुरू करवाने के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डैम बनने से पहाड़ों पर होने वाली बारिश का पानी नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे हरियाणा ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान को भी लाभ होगा। वहीं इन राज्यों में बाढ़ का खतरा भी कम हो जाएगा। राज्यपाल शुक्रवार को हथिनी कुंड बैराज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने डीसी राहुल हुड्डा से यहां की भौगोलिक स्थिति व पानी को लेकर किए…

Read More

फल एवं सबब्जियों की दुकानों पर मूल्य सूची न लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई : एस डी एम

फल एवं सबब्जियों की दुकानों पर मूल्य सूची न लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई : एस डी एम

एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम के निर्देश अनुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम ने कांगड़ा सब्जी मंडी और कांगड़ा बाजार के 34 सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया। इससे पहले भी सभी सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट लगाने और सब्जी मंडी के विक्रेताओं को बिक्री के समय क्यू फार्म/बिल देने के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण के दौरान 14 दुकानों में अनियमितताएं पाते हुए 10 क्विंटल 30 किलो सब्जी और फल जब्त किए। एसडीएम ने सभी सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि अपनी दुकानों पर मूल्य…

Read More

प्रदेश हाईकोर्ट ने लोगों को दी बड़़ी राहत, अब हिंदी में भी उपलब्ध होंगे फैसले

हाईकोर्ट ने मोटर वाहन दुर्घटना के मामले में अहम व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिंदी भाषी लोगों को बड़़ी राहत दी है। अब हाईकोर्ट की वेबसाइट पर हिंदी में भी फैसले उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन से ही यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। शुरुआत में एक जनवरी 2023 से खंडपीठ और फुल कोर्ट के फैसलों का हिंदी अनुवाद वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा एकलपीठ के फैसले 11 अगस्त से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट की पहल के बाद हिमाचल हाईकोर्ट ने यह निर्णय लिया है। अदालती…

Read More

अंशकालिक कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पढ़े पूरी खबर

अंशकालिक कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पढ़े पूरी खबर

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अंशकालिक कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब इन कर्मचारियों को 10 वर्षों की अंशकालिक सेवा के बाद ही दैनिक वेतन भोगी का दर्जा मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को खारिज करते हुए हिमाचल हाईकोर्ट के निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश मुहम्मद रफीक और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार की वर्ष 2004 की नीति के तहत पूर्वव्यापी प्रभाव से दैनिक वेतन भोगी का दर्जा देने का…

Read More