अंब (ऊना)। उपमंडल में एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अठवां निवासी शबनम की शादी 2012 में पंजोआ निवासी नजीर खान के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। शबनम का कहना है कि उसके माता पिता ने अपने हैसियत के अनुसार उसकी शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों के बाद ससुराल के पक्ष के लोग उसे दहेज…
Read MoreCategory: Himachal News
20 प्रवेश द्वारों पर होगी कड़ी चौकसी
ऊना। उपायुक्त अभिषेक जैन ने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के मोर्चे पर किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। मंगलवार को ऊना के जिलाधीश अभिषेक जैन ने पंजाब के रोपड़ और होशियारपुर जिलाें के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा भी उपस्थित थे। इसमें तय हुआ कि तीनों जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से करवाने में एक-दूसरे को सहयोग देंगे…
Read Moreकिसी तहखाने सेे कम नहीं मिनी सचिवालय
ऊना। जिला ऊना का मिनी सचिवालय किसी तहखाने से कम नहीं है। सचिवालय के बाहर गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों में पानी रुका हुआ है। ऐसे में अधिकारी संपूर्ण स्वच्छता अभियान के दावे कैसे कर सकते हैं? परिसर सहित छतों पर घास उगी है, पंखे धूल फांक रहे हैं। रिकार्ड इधर-उधर बिखरा पड़ा है? ऐसा लगता है जैसे यहां कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं बैठता, बल्कि अरसे से बंद पड़ा कोई तहखाना है। मंगलवार सुबह : 11.30 बजे। अमर उजाला की टीम ने मिनी सचिवालय का दौरा किया। सचिवालय के…
Read Moreएटीएम कार्ड बदलने वाले शातिर दबोचे
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ में नंगल रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम पर बैंक कर्मचारियों की मुस्तैदी से एटीएम कार्ड बदलकर पैसे उड़ाने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। दबोचे गए गिरोह के तीन सदस्यों से 17 एटीएम कार्डों सहित एक कार और 44800 रुपये की नगदी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार एसबीआई के एटीएम में मंगलवार सुबह लगभग दस बजे हाजीपुर गांव के बुजुर्ग महेंद्र सिंह का एटीएम कार्ड बदलने के चक्कर में एक युवक केबिन में घुसा हुआ था। युवक की इस हरकत…
Read Moreरोहड़ू मेले गुच्छी के दामों ने तोड़ा पिछला रिकार्ड
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में पहली बार गुच्छी के दाम पिछले सारे रिकार्ड तोड़ कर चौदह हजार रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। एक सप्ताह में गुच्छी के दाम और बढ़ने की संभावना है। इस राज्य स्तरीय मेले में गुच्छी का कारोबार करोड़ों रुपये में पहुंचने वाला है। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला गुच्छी के कारोबार के लिए पहले से मशहूर रहा है। इस साल मेले में बाहर से आए व्यापारी गुच्छी के स्टालों पर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मेले के पहले दो दिन में तीन तीन हजार रुपये…
Read Moreकिन्नौर में विशु मेले की धूम
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में इन दिनों बोल मेले की धूम है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐतिहासिक मेले को अलग अंदाज में मनाया जाता है। यह विशेष पर्व विशु पर्व के बाद ही आरंभ होता है। किन्नौर के विभिन्न गांवों में इस पर्व को अपने अपने कुल देवता के अनुसार मनाने का विशेष महत्व है। इस पर्व को ग्रामीण अपने ईष्ट देवताओं के आदेशों के अनुसार अलग-अलग समय मेले के लिए तय करते हैं। ग्रामीण सुबह जंगलों से देवदार की टहनियों को घरों के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ और…
Read Moreअभय, पीके गेड़ा व्यय लेखा पर्यवेक्षक नियुक्त
धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सीपालरासु ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा निर्वाचन-2014 के दौरान कांगड़ा-1 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए आईएएस अधिकारियोें को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 1-चुराह, 3-चंबा, 4-डलहौजी, 5-भटियात, 6-नूरपुर, 7-इंदौरा, 8-फतेहपुर, 9-जवाली, 12-ज्वालामुखी, 13-जयसिंहपुर, 14-सुलह, 15-नगरोटा, 16-कांगड़ा, 17-शाहपुर, 18-धर्मशाला, 19-पालमपुर तथा 20-बैजनाथ विधानसभा खंडों के लिए आईएएस अधिकारी अभय कुमार को बतौर व्यय लेखा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। अभय कुमार से सर्किट हाउस धर्मशाला के कमरा नंबर-206 ें या दूरभाष नंबर 01892-226080 एवं मोबाइल नंबर 98165-82024…
Read Moreबैंकों में भर्तियों की जरूरत : साहा
धर्मशाला। अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव दलीप साहा ने कहा कि केंद्र में नई सरकार बनते ही एसोसिएशन मांगों के लिए आंदोलन तेज कर देगी। एसोसिएशन अपनी मांगें पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सरकार ने आज तक नवंबर 2012 से सैलरी संशोधन जारी नहीं किया है, जबकि जनवरी 2016 से 7वां पे कमीशन लागू होने वाला है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने आज तक एसोसिएशन की मांगों को नजरअंदाज किया है। बैंक में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने…
Read Moreशांत शांता का तूफानी अंदाज
धर्मशाला। समय : सुबह 4:30 बजे। यामिनी परिसर में भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार की सुबह होती है। ईश्वर को प्रणाम करने के बाद शांता ने 3 गिलास गुनगुना पानी पीते हैं और यामिनी के आंगन में सैर करते हैं। 20 मिनट प्राणायाम और फिर फ्रेश होकर चुनावी प्रचार के लिए निकल लेते हैं। घर से निकलने से पहले वह गले को तंदुरुस्त रखने के लिए थोड़ी देर स्टीम जरूर लेते हैं। 6:30 बजे शांता कुमार ब्लैक पेंट, चेकदार शर्ट, ब्लैक बास्केट और सैंडल पहन कर यामिनी परिसर स्थित अपने दफ्तर…
Read Moreकांगड़ा अंडर-19 टीम के लिए 30 का चयन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 20 अप्रैल को कांगड़ा अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए आयोजित ट्रायल में चयनकर्ताओं ने 30 खिलाड़ियों का चयन किया है। वहीं 23 से 30 अप्रैल तक चलने वाले कैंप के बाद कांगड़ा की 14 सदस्यीय अंडर-19 टीम का चयन किया जाएगा। अंडर-19 टीम के मुख्य चयनकर्ता युधिष्ठिर कटोच ने बताया कि ट्रायल में कांगड़ा जिले के 100 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया था। जिसमें तीस युवाओं अभिनव शर्मा, अभिषेक धीमान, अखिल राणा, अंकुश ठाकुर, अपूर्व वालिया, अर्पित गुलेरिया, अर्श शर्मा, आर्यन, अविकाश, बादल, चाहत,…
Read More