हिमाचल पथ परिवहन निगम 908 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इनमें 288 पद चालक के और 680 पद मल्टीपर्पज असिस्टेंट के हैं। चालकों के 288 पद अनुबंध आधार पर भरे जा रहे हैं। एचआरटीसी ने भर्ती के लिए हिमाचली बोनाफाइड से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। गैर-जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त निर्धारित की गई है जबकि जनजातीय क्षेत्रों के लिए यह तिथि 20 अगस्त तय की गई है। चालक पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह…
Read MoreCategory: Himachal News
रिटायर्ड एसएचओ ने खुद को गोली से उड़ाया
हिमाचल के जिला मंडी की निचला लोट पंचायत में अरुणाचल पुलिस से सेवानिवृत्त एसएचओ ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मार ली। रविवार दोपहर बाद हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। निचला लोट के बलोह निवासी बीसी शर्मा एक साल पूर्व अरुणाचल पुलिस की नौकरी से बीआरएस लेकर घर वापस आया था। रविवार दोपहर बाद करीब सवा दो बजे उसने अपने मकान के पीछे खेतों में जाकर स्वयं को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। परिवार के लोग तथा गांव वाले धमाके की आवाज…
Read Moreपढ़िए, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?
हिमाचल प्रदेश में आने वाले एक सप्ताह में मौसम खराब रहेगा। सोमवार से 26 जुलाई तक मध्यम ऊंचाई और मैदानी क्षेत्रों में दरमियानी से भारी बारिश होगी। वहीं, शिमला में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उधर, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। रविवार को प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा। कई जगहों पर हल्की बारिश हुई जबकि अधिकतर इलाकों में बादलों के बीच धूप खिली रही। शिमला का अधिकतम तापमान 21.8, सुंदरनगर 31.3, भुंतर 29.1. कल्पा 17.0, धर्मशाला 29.6, ऊना 34.8, नाहन 26.5, कांगड़ा 31.9 और…
Read More‘भारत होगा चीन से ताकतवर, बंटेगा पाक’
साल 2025 तक भारत चीन से अधिक ताकतवर होगा। चीन की शक्तियां आगामी दस साल तक लगातार बढ़ती रहेंगी। दस साल बाद चीन, अमेरिका और भारत विश्व के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे। धर्मशाला के होटल धौलाधार में आयोजित 53वें अखिल भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के चीन और पाकिस्तान से संबंध विषय पर चर्चा-परिचर्चा के दौरान यह बात ज्योतिषियों ने कही है। पंडित अक्षय शर्मा निवासी मोगा पंजाब ने भारत, चीन, पाकिस्तान, बंगलादेश, तिब्बत और भूटान की भौगोलिक दृष्टि के मद्देनजर आने वाले दस सालों यानि वर्ष 2025…
Read Moreश्रीखंड के दर पर जिंदगी खंड-खंड
पिछले 96 घंटों से हो रही बारिश और शनिवार को पार्वती बाग में बर्फबारी के कारण ऐतिहासिक श्रीखंड यात्रा पर गए डेढ़ सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं को रेस्क्यू टीम ने ऐन मौके पर पहुंचकर उनकी जान बचाई। जिला प्रशासन के मुताबिक अभी तक 814 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है। बर्फ में रुके रहने के कारण उनके हाथ पैर पूरी तरह से जम चुके थे। हालांकि, अमर उजाला ने अपने 17 जुलाई के अंक में श्रद्धालुओं को पहले ही आगाह किया था कि इस बार श्रीखंड यात्रा आसान नहीं है।…
Read Moreबरसात में गहराया पेयजल संकट
कुल्लू। शमशी स्थित आईटीआई के पास रहने वाले लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। करीब एक माह से पेश आ रही इस समस्या का हल नहीं हो सका है। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि इस बारे उन्होंने कई बार आईपीएच के शमशी कार्यालय में शिकायत की, बावजूद इसके कुछ नहीं हो सका है। ऐेसे में लोगों को एक किलोमीटर दूर सार्वजनिक नल से पानी ढोना पड़ रहा है। शमशी निवासी झाबे राम तथा आईटीआई शमशी में अध्ययनरत छात्र बलवीर सिंह,…
Read Moreएनएच पांच बंद, आवाजाही रुकी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के एनएच पांच मलिंग के पास ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पांच बंद हो चुका है। इसके चलते यहां से वाहनाें की आवाजाही शनिवार शाम से नहीं हो पाई है। सड़क के बंद होने से स्पीति वैली सहित पूह खंड की तीनों पंचायतों सुमरा, शलखर और चांगो की ओर वाहनों की आवाजाही न होने से लोगों को भारी परेशानियां हो रही हैं। शनिवार देर रात को मलिंग के पास ऊपरी पहाड़ी से भारी भू-स्खलन होने से एनएच पांच पूरी तरह बंद हो चुका…
Read Moreहत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका
रोहड़ू। संदासु स्थित कालोनी के सेफ्टी टैंक में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात पुलिस ने कालोनी के सेफ्टी टैंक से गली सड़ी अवस्था में एक शव बरामद किया था। मामले में छानबीन करने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन मामले में पुलिस को कई अहम…
Read Moreसिर्फ एक इंटरव्यू और मिल जाएगी नौकरी
जिला चंबा के सुंडला स्थित रोजगार कार्यालय में 21 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन बद्दी की बेस कारपोरेशन कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इसमें जिला भर के बेरोजगार युवा हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी द्वारा विभिन्न प्रकार के 190 पद भरे जाने हैं। 18 से 30 वर्ष के बीच की उम्र के युवा रोजगार कार्यालय में पहुंच सकते हैं। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास साथ में आईटीआई का कोर्स होना अनिवार्य है। इसमें प्रत्येक ट्रेड के युवा भाग…
Read Moreब्यास का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। कुल्लू की ब्यास में नदी में बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज राय ने बताया कि बरसात के मौसम के चलते निरंतर जलस्तर बढ़ रहा है। इस कारण लारजी और पंडोह डैम से पानी कभी भी छोड़ा जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह ब्यास नदी के तट पर न जाएं। उन्होंने लारजी डैम प्रबंधन को निर्देश दिए कि वह लारजी से पंडोह…
Read More