इंग्लैंड में बल्‍ले का हुनर दिखाएगी प्रदेश की बेटी

अमर उजाला, धर्मशाला Updated @ 1:45 PM IST हिमाचल की क्रिकेटर ने कमाल कर दिया है। शिमला के सुन्नी क्षेत्र के बनुणा गांव की सुषमा वर्मा का चयन इंग्लैंड दौरे के लिए जाने वाली भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। दाएं हाथ की बल्लेबाज सुषमा वर्मा विकेटकीपर भी हैं। इससे पहले भी सुषमा भारत और हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए जाने वाली महिला क्रिकेट टीम की अगुवाई मिताली राज करेंगी। चयन के बाद सुषमा वर्मा का कहना है कि एचपीसीए की…

Read More

हादसे के बाद परिवहन मंत्री का पहला बयान, पढ़िए..

बुधवार शाम रोपड़ चंडीगढ़ मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे परिवहन मंत्री जीएस बाली ने अपने समर्थकों और जनता को मेसेज दिया। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। बताते चलें की परिवहन मंत्री के वाहन दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने के बाद प्रदेश की जनता और उनके समर्थक चिंतित थे और उनके कुशलक्षेम की प्रार्थना कर रहे थे। जीएस बाली ने कहा कि मां चामुंडा तथा क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से वह सकुशल हैं। शीघ्र ही वह क्षेत्र के लोगों के साथ होंगे। हादसा…

Read More

ये है मंदिरों के लिए पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान

हिमाचल के मंदिरों को श्रेणीबद्ध किया गया है। 859 मंदिरों को ए, बी और सी श्रेणियों में बांटा है। मंदिरों की सुरक्षा इंतजामों के लेकर सभी एसपी और मंदिर कमेटियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।  – एसपी सिंह, आईजी लॉ एंड ऑर्डर देवभूमि हिमाचल में मंदिरों की बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने कुछ नए कदम उठाए हैं। राज्य के 859 मंदिरों को उनके ऐतिहासिक महत्व, मान्यता, संपत्ति और मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर इन्हें श्रेणीबद्ध किया गया है।…

Read More

बीवी, बच्चों की हत्या करने वाला गिरफ्तार

शिमला के साथ लगते जुब्‍ब्ल में अपने दो मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जय चंद को पुलिस ने रोहड़ू बसस्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। इसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी यह हत्या के कारणों के बारे में नहीं बता रहा है। लेकिन पूछताछ में जल्द ही सारा मामला सुलझ जाएगा। आरोपी ने सोमवार रात शराब के नशे में अपनी पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या…

Read More

सुखराम वर्मा को बनाया जिलाध्यक्ष

कुल्लू। भारतीय मजदूर संघ जिला कुल्लू का 8वां अधिवेशन प्रदेश महामंत्री शिव राम सांख्यान की अध्यक्षता में माता वैष्णो मंदिर रामशिला कुल्लू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर भारत के क्षेत्रीय प्रभारी तथा प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र, जिला प्रभारी नरेश शर्मा समेत राजकुमार धीमान मुख्य रूप से उपस्थित थे। अधिवेशन में मजदूर संघ की कुल्लू जिला की कार्यकारिणी का चयन किया गया। आईपीएच मनाली के सुखराम वर्मा को मजदूर संघ का अध्यक्ष चुना गया। ओम प्रकाश, अमर सिंह, हस्ता सिंह, सुषमा शर्मा और सरला शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।…

Read More

ब्रेकिंग : परिवहन मंत्री चला रहे थे गाड़ी हुआ एक्सीडेंट

हिमाचल के सड़क एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाली ऊना से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। जीएस बाली को हादसे में चोटें आई है जबकि उनके ड्राईवर को गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीजीआई में भर्ती किया गया है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक हादसे के समय जीएस बाली खुद ही गाड़ी चला रहे थे और रोपड़ के समीप नियंत्रण� खोकर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई है। मामला बुधवार दोपहर करीब 4.00 बजे का है जब जीएस बाली…

Read More

सेना में भर्ती का मौका, पढ़ें पूरा शेड्यूल

युवाओं को सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। सेना भर्ती केंद्र हमीरपुर की ओर से 25 से 28 जुलाई तक ऊना के इंदिरा स्टेडियम में सेना की खुली भर्ती आयोजित की जाएगी। केंद्र के निदेशक कर्नल एसबी माथुर के अनुसार यह भर्ती केवल ऊना जिले के युवाओं के लिए आयोजित की जाएगी। 25 जुलाई 2014 को जरनल डयूटी सैनिकों के लिए सभी वर्गों के युवाओं की भर्ती आयोजित की जाएगी। इसमें (साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष) 25 जुलाई 1993 से 15 जनवरी 1997 के बीच…

Read More

सेब ढुलाई का बढ़ा किराया,

जिले में इस साल बागवानों को दोहरी मार झेलनी होगी। बीते साल के मुकाबले सेब का उत्पादन कम है, उस पर फल मंडी तक सेब पहुंचाने के लिए बागवानों को बीते साल की अपेक्षा बारह फीसदी अधिक भाड़ा चुकाना होगा। प्रशासन ने दावा किया है कि सेब सीजन से संबंधित हर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि इस साल जिले में सेब की 2.30 करोड़ पेटियां उत्पादन होने का अनुमान है। पिछले साल 3.60 करोड़ सेब पेटियों का उत्पादन हुआ था। इस साल सेब…

Read More

प्रतिभा सम्‍मान समारोह : CM ने सम्मानित किए होनहार

प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड के 104 टॉपर्स को सम्मानित किया। इनमें दसवीं और जमा दो के 104 टॉपर सम्मानित किए गए। ‘अमर उजाला’ का प्रतिभा सम्मान समारोह हर वर्ष की भांति राजधानी के पीटर हॉफ होटल में हुआ। अमर उजाला टॉपसर्स को सलाम करता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, एचपीयू के वीसी एडीएन वाजपेयी ने भी मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में राजधानी शिमला के 33 स्कूलों के 35 टॉपर भी सम्मानित…

Read More

धर्मपुर में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

धर्मपुर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धर्मपुर इकाई ने सोमवार को धर्मपुर कालेज में रूसा प्रणाली और छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। परिषद ने कालेज प्राचार्य को मांगपत्र भी सौंपा। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि रूसा प्रणाली को लागू करना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार से रूसा प्रणाली को शीघ्र रद करने की मांग भी की। परिषद ने कॉलेज प्रशासन ने मांग की है कि बीएससी और बीकॉम की कक्षाएं शुरू की जाए। रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति की…

Read More