

हिमाचल के सड़क एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाली ऊना से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे।
जीएस बाली को हादसे में चोटें आई है जबकि उनके ड्राईवर को गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीजीआई में भर्ती किया गया है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक हादसे के समय जीएस बाली खुद ही गाड़ी चला रहे थे और रोपड़ के समीप नियंत्रण� खोकर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई है।
मामला बुधवार दोपहर करीब 4.00 बजे का है जब जीएस बाली ऊना से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। रोपड़ पंजाब मार्ग पर यह हादसा हुआ है।
चालक की छाती में उठा दर्द, तब बाली चलाने लगे गाड़ी

पता चला है कि जीएस बाली जब ऊना से चंडीगढ़ के लिए निकले तो रास्ते में अचानक ड्राईवर को छाती में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद जीएस बाली ने खुद ही गाड़ी चलाने लगे।
हादसा रोपड़ थाने के अंतर्गत हुआ है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि पुलिस ने उक्त मामले में क्या कार्रवाई की है लेकिन पुलिस अगर कार्रवाई करती है तो जीएस बाली के खिलाफ की लापरवाही का मुकद्दमा दर्ज हो सकता है।
ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करके जा रहे थे

हादसे से पूर्व जीएस बाली ने ऊना में करीब 1.00 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। वह ऊना में करीब 2.00 बजे तक थे। इसके बाद वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
करीब एक घंटे के भीतर ही ऊना में सूचना आई कि जीएस बाली का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि बाली हादासे में चोटें आई है लेकिन उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
