हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 23 और 24 जुलाई को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आने वाले छह दिनों तक राज्य भर में दरमियानी से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में भी सामान्य बारिश होगी। मंगलवार को राजधानी सहित कई इलाकों में बारिश हुई। शिमला में 22.0, धर्मशाला में 4.2, सोलन में 5.0, कांगड़ा में 22.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। पूरे…
Read MoreCategory: Himachal News
धर्मशाला कॉलेज में हिंसा, कई लहूलुहान
धर्मशाला। धर्मशाला कॉलेज में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। कॉलेज में हिंसा के बाद छात्र और छात्राओं में अफरातफरी मच गई। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया जा रहा है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने हवा में हथियार भी लहराए। कॉलेज में हिंसा के कारण सहमे कई छात्र कॉलेज से बाहर निकलकर घर लौट गए। एक संगठन के कार्यकर्ता को गंभीर चोटें लगी हैं। दूसरे कार्यकर्ता भी लहूलुहान हुए हैं। मारपीट की सूचना मिलते ही…
Read Moreजान जोखिम में डाल मणिमहेश जा रहे श्रद्धालु
भरमौर (चंबा)। श्रीखंड, केदारनाथ व अमरनाथ में हुए जानमाल के नुकसान का भय भी मणिमहेश यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को नहीं रोक पा रहा है। जैसे-जैसे मणिमहेश यात्रा का समय नजदीक आ रहा है, वैसे ही श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु डल झील की ओर कूच करते हुए देखे जा सकते हैं। पिछले साल की केदारनाथ त्रासदी और इस साल श्रीखंड महादेव यात्रा पर हुई चार श्रद्धालुओं की मौत के बावजूद श्रद्धालु बिना यात्रा के प्रबंधों के जान जोखिम में डालकर मणिमहेश पहुंच…
Read Moreमंदिर से चांदी का छत्र, नकदी उड़ा ले गए चोर
कुल्लू। मौहल क्षेत्र के शनि देव मंदिर में रविवार देर रात चोरों ने मंदिर के बाबा से मारपीट कर लाख से ज्यादा नकदी लूट ली। पुलिस ने अज्ञात लुटरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौहल स्थित शनिदेव मंदिर में रविवार देर रात कुछ अज्ञात शख्स मंदिर में घुस गए। मंदिर के बाबा के बयान के अनुसार मंदिर परिसर में घुसे इन तीन-चार लोगों ने उनकी कुटिया में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद ये शख्स बाबा की कुटिया…
Read Moreदेशराज ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
खादी ग्रामोद्योग आयोग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष एवं सदस्य देशराज गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र को इस्तीफा भेजा है। उन्होंने ई-मेल और फैक्स से भारत सरकार उद्योग भवन नई दिल्ली को त्यागपत्र प्रेषित किया गया। 28 नवंबर, 2011 को अधिसूचना संख्या एसओ 2712 ई में पूर्व केंद्र सरकार ने देशराज गौतम को उत्तरी क्षेत्र का चेयरमैन पांच वर्षों के लिए मनोनीत किया था। गौतम 25-26 वर्षों से खादी…
Read Moreमिड डे मील का बजट बढ़ाया
ऊना। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में मिड डे मील योजना के लिए डाइट मनी में इजाफा कर दिया है। इसके लिए प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी लेवल पर मिड डे मील के लिए प्रति डाइट अलग-अलग दरें बढ़ाई गई हैं। शिक्षकों की ओर से मिड डे मील में डाइट मनी को बढ़ाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। इसे शिक्षा विभाग ने 9 जुलाई 2014 को जारी की गई अधिसूचना में पूरा कर दिया है। विभाग की ओर से इस संबंध में प्रदेश भर के आरंभिक शिक्षा उपनिदेशकों…
Read Moreरिपन अस्पताल में सीसीटीवी से रहेगी नजर
कर्मचारियों की सुरक्षा और सरकारी कामकाज पर नजर रखने के लिए रिपन अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा अस्पताल में सेवाएं दे रहे हर कर्मचारियों को भी पहचान पत्र जारी होंगे। शनिवार को डीडीयू अस्पताल कर्मचारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष ज्योति वालिया की अध्यक्षता में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल गोंटा से मिला। इसमें गोंटा ने प्रतिनिधि मंडल को ये मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव सुभाष धांटा, मुख्य सलाहकार राजन सैम्यूल, उपप्रधान राजपाल, प्रेस सचिव देविंद्र सिंह कौशल, कोषाध्यक्ष बीडी…
Read Moreएचपीयू स्थापना दिवस समारोह कल से, पढ़ें शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का 45वां स्थापना दिवस मंगलवार से शुरू होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के दूसरे सत्र में प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित व्याख्यान करेंगे। इसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि भूषण करेंगे। वहीं, कार्यक्रम के तीसरे सत्र में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। समारोह के दूसरे दिन 23 जुलाई को विश्वविद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित होगा। पहले सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी करेंगे। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन…
Read Moreगुड न्यूज! अब सिर्फ 5 मिनट में पहुंचें जाखू मंदिर
हिल्सक्वीन शिमला का बहुप्रतीक्षित जाखू रोप-वे छह माह के भीतर तैयार हो जाएगा। अगले साल जनवरी माह में स्थानीय लोग और सैलानी स्विस तकनीक से बनने वाले रोप-वे के जरिये शहर की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित जाखू मंदिर पहुंच सकेंगे। बर्फ गिरने पर भी रोप-वे की मदद से लोग अब आसानी से जाखू पहुंच सकेंगे। रोप-वे के माध्यम से सर्दियों में बर्फ से सराबोर हिल्सक्वीन का नजारा भी देखने को मिलेगा। रोप-वे का संचालन शुरू होने के बाद रिज मैदान से जाखू मंदिर पहुंचने में सिर्फ पांच मिनट का…
Read Moreदसवीं पास के लिए खुला नौकरियां का पिटारा
राज्य बिजली विद्युत बोर्ड जूनियर टी मेटों के677 पदों पर खुद भर्ती करेगा। बोर्ड ने इसके लिए आवेदन मांग लिए हैं। लंबे समय के बाद इतने पदों पर बिजली बोर्ड में भर्ती की जा रही है। इसके अलावा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 100, जेई इलेक्ट्रिकल के 40 सहित अन्य कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए राज्य अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड से अनुरोध करने की तैयारी है। इसकी भी प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में युवाओं के पास नौकरी हासिल करने का बड़ा मौका है। दसवीं पास…
Read More