ऐसा था बस हादसे का आंखों देखा मंजर

कढारघाट घाटी का नजारा खौफनाक था। ऊपर सड़क से बस खाई में गिरी और बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गई। बस के परखच्चे उड़ने से सवारियां दूर जा गिरी। ये इलाका सुनसान है। करीब आधे घंटे बाद लोग घटनास्‍थल पर पहंचे। नीचे मंजर दिल दहला देने वाला था। केवल तीन-चार यात्री ही थे जो कराहकर अपने जिंदा होने का सुबूत दे रहे थे। बाकी यात्री सदमे और चोट से दम तोड़ चुके थे। समय-3.30 बजे, खबर मिलते ही आसपास के गांवों से लोग भागते दौड़ते दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।…

Read More

जीजा बना हैवान, अगवा कर करता रहा रेप

रिश्ते को शर्मसार करते हुए आरोपी जीजा डरा धमकाकर अपनी साली से दुराचार करता रहा। मामला हिमाचल के जिला मंडी के चैलचौक क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवती के साथ अमृतसर के ब्यास में दुराचार कर डाला। आरोपी पीड़ित युवती का रिश्ते में जीजा लगता है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुंदरनगर क्षेत्र के थुनाग में दुकान चलता है। यह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के मामा की बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया। बाद में उसके साथ मनाली व अमृतसर के ब्यास में कथित दुराचार…

Read More

बिलासपुर में ईद पर गले लगकर दी मुबारक

बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में ईद-उल-फितर का उत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। लोगों ने इक-दुजे के गले मिलकर जहां मुबारक दी। मस्जिदों में अमनचैन और सलामती के लिए नवाज अता कर अल्लाह से दुआ की। मौके पर समुदाय के लोग पारंपरिक लिबास में दिखे। ईद-उल-फितर के मौके पर समुदाय ने एक दूसरे मिठाई देकर, गले भी मिले। नमाज अता कर हजारों नमाजियों ने अमन चैन की दुआ मांगी। बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में मुख्य जामा मस्जिद में नमाज अता करने सैकड़ों नमाजी पहुंचे। कब्रिस्तान वाली मस्जिद के इलावा…

Read More

छह माह से नहीं मिली मनरेगा मजदूरी

स्वारघाट (बिलासपुर)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना हांफने की कगार पर है। मनरेगा के तहत मजदूरों को छह माह बाद भी मजदूरी का भुगतना नहीं हो पाया है। पंचायतें भी बजट नहीं आने के कारण मनरेगा का भुगतना करने में असमर्थ हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार विकास खंड श्री नयना देवी जी स्थित स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत टरवाड़ के अंतर्गत गांव सिणवां साधां के रणजीत सिंह वर्मा, म्योठ के रामआसरा, मलौण के चुड़ा राम, कैहरियां के चरणुराम, किशन दयाल, गांव सिणवां साधां के बालकृष्ण, हरिजन बस्ती म्योठ…

Read More

एक ही रात में टूटे दो दुकानों के ताले

बिलासपुर। सिटी चौकी के तहत शहर के रौड़ा सेक्टर में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया है। इस दौरान चोर कुछ एक वस्तुएं साथ भी ले गए। कोई भी महंगी वस्तु नहीं होने के कारण दुकान मालिकों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार शहर के रौड़ा सेक्टर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के बाहर स्थित बाबू राम की दुकान के ताले तोड़े। ठंडे की बोतलें, कुरकुरे, चिप्स, बिस्कुट सहित अन्य खाने पीने के सामान पर हाथ…

Read More

महीना खत्म, डिपुओं में नहीं पहुंची चीनी

सिहुंता (चंबा)। महीना लगभग खत्म हो गया है, लेकिन सिहुंता के करीब आधा दर्जन डिपुओें में जुलाई माह का चीनी का कोटा नहीं पहुंचा है। इस कारण सैकड़ों राशनकार्ड धारकों को बाजार से महंगे दाम पर चीनी खरीदनी पड़ रही है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशनकार्ड धारक जग्गू राम, अंगरेज सिंह, दीनानाथ, सुरजीत सिंह, मनदीप, संजय कुमार, किशोरी लाल, महाजन राम और दिनेश ने बताया कि हर महीने के पहले हफ्ते में चीनी सहित पूरा राशन मिल जाता है, लेकिन इस बार अभी…

Read More

जुम्मे की रात है… पर नाचे दर्शक

चंबा। मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पार्श्व गायक ऐश्वर्य निगम के नाम रही। उन्होंने ‘तुम जो मिल गए’ गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ‘सुनो ना सुनो सुन लो ना’ ‘ऐ मेरी जोहरा जबी’ ‘मुन्नी बदनाम हुई’ व ‘कितनी मोहब्बत है’ गीत गाकर कार्यक्रम में समा बांधा। इसके अलावा उन्होंने स्पेशल चंबा के लिए तैयार किया गया लोकगीत ‘माए नी मेरिये’ गाया। फिर ‘दरदे दिल’ ‘तेरी गलियों में’ ‘चन्ना वे घर आजा वे’ ‘हाल क्या है दिलों का’ सहित अन्य गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब नचाया।…

Read More

छात्रा का पीछा करने पर मुकदमा दर्ज

चंबा। कॉलेज की लड़की का पीछा करके जबरन फ्रेंडशिप करने के लिए परेशान करने के आरोपी छात्र व उसका साथ देने वाले उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया और मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाला आरोपी युवक काफी समय से तंग कर रहा था। हद तो तब…

Read More

कांगड़ा हादसा: तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

तीन दिन पहले नगरोटा बगवां के बाल मेले में उत्साहपूर्ण शिरकत करते दिखे तीन नौजवानों की हादसे में दर्दनाक मौत से हर कोई गमगीन है। इनमें से दो अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। बलधर-जसौर संपर्क मार्ग पर मंगलवार को हुई घटना में तीन युवकों की मौत ने जहां उनके परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं आपदा प्रबंधनको लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक एक के बाद एक गिरे भारी-भरकम पत्थरों से वाहन चालक संभल…

Read More

‘अब माउंट एवरेस्ट फतह करना लक्ष्य’

छह दिन की कठिन चढ़ाई और गजब का उत्साह। इसी बुलंद हौसले के साथ यूरोप की सबसे ऊंची चोटी भी हिम्मत कम नहीं कर पाई। यह कहना है आकृति हीर का। अब अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट को छूना है। उन्होंने कहा कि एलब्रुस (18510 फीस) चोटी पर तिरंगा फहराकर उन्हें उतना ही फख्र महसूस हो रहा है, जितना देश की सरहदों की रक्षा करने वाले सिपाही को कोई जंग जीतने पर होता है। 24 जुलाई को एलब्रुस चोटी को फतह करने वाली नूरपुर के सुल्याली की आकृति पत्रकारों से बातचीत…

Read More