जरी (कुल्लू)। मलाणा चरण-2 के एवरेस्ट प्राइवेट लिमिटेड पावर प्रोजेक्ट के डैम से ठीक ऊपर पहाड़ी पर बुधवार रात करीब तीन बजे तेज बारिश से पालेचिंग नाले में बाढ़ आ गई। तेज बारिश के कारण पालेचिंग नाले ने तबाही मचाते हुए क ई बीघा भूमि पर कटाव कर दिया। इसके अलावा बाढ़ में सैकड़ों स्लीपर बहने की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक मलाणा गांव के लिए निकाली जा रही सड़क के साथ लगने वाले पेड़ों के चरान का कार्य चला हुआ था। तेज बाढ़ के कारण ये सभी स्लीपर…
Read MoreCategory: Himachal News
फर्जी दस्तावेजों पर पांच बैंकों से लोन
ऊना। बैंक लोन गड़बड़झाले में बड़ा खुलासा हुआ है। बंगाणा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन लेने के आरोप में गिरफ्तार नटवरलाल ने पुलिस पूछताछ कई बड़े खुलासे किए हैं। यह शातिर अपनी पत्नी के साथ आस्ट्रेलिया में रहता है। ऊना में अंब मार्ग पर उसका एक होटल भी है। आरोपी करनैल राणा निवासी कोटला कलां ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया उसने केसीसीबी की पांच बैंक शाखाओं से फर्जी तरीके से लोन लिए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने वीरवार को प्रेस वार्ता में कहा कि आरोपी ने दो…
Read Moreखुशखबरी : अंब में 165 करोड़ से लगेगा उद्योग
अंब (ऊना)। बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। अंब के घंघरूही में कास्टिक सोडा तैयार करने के लिए एक उद्योग की स्थापना होने जा रही है। यह उद्योग 165 करोड़ रुपये की लागत से लगेगा। इससे कई बेरोजगारों के लिए रोजगार के भी द्वार खुलेंगे। बताया जा रहा है कि उद्योग की स्थापना के बाद करीब 250 बेरोजगार यहां रोजगार पाएंगे। अप्रत्यक्ष रूप से भी कइयों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उद्योग विभाग से मंजूरी हासिल करने के बाद अब उक्त उद्योग को धारा 118 के तहत दी जाने वाली अनुमति…
Read Moreटैपों चालक ने श्रद्धालुओं को रौंदा
अंब (ऊना)। क्षेत्र के मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर एक तेज रफ्तार टैंपो ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद डाला। हादसे में छह श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक होशियारपुर निवासी हरमेश, पम्मी, मंजू, साक्षी, जयदीप, कालूराम, मंगत एवं अन्य श्रद्धालु पैदल माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक श्रद्धालुओं से भरे टैंपो संख्या पीबी 12 जी 2319 ने सामने से आ रही एक बस से बचते-बचते पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को अपनी…
Read Moreब्लेड मार थैले से पर्स उड़ाने की कोशिश
ऊना। स्थानीय बस अड्डे के नजदीक एक महिला के थैले में ब्लेड मारकर पर्स उड़ाने की कोशिश करती दो झपटमार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन महिलाओं ने खरीदारी करने आई एक महिला का बैग ब्लेड से काट डाला। दुकान में हुई इस वारदात का पता शिकार हुई महिला को उसी समय चल गया। थैले क ो ब्लेड से काटने के बाद पर्स दुकान में ही फर्श पर गिर गया। इससे लोगों को पूरा माजरा भांपने में देर न लगी। शोर मचाने पर दोनों आरोपी महिलाएं भाग…
Read Moreनाशपाती और सेब के दाम गिरने से बागवान चिंतित
रोहडू। सेब सीजन शुरू होते ही नाशपाती के दाम गिर गए हैं। पांच दिन पूर्व तक मंडी में नाशपाती के अच्छे दाम मिल रहे थे। अब दामों में सात सौ रुपये तक की गिरावट आई है। वहीं, सेब के दामों में भी कमी आई है। बागवानों को पांच दिन पूर्व तक रोहडू मंडी में नाशपाती के दाम एक हजार रुपये से 1300 रुपये तक मिल रहे थे। जो अब गिरकर चार सौ रुपये से अधिकतम छह सौ रुपये पर पहुंच गए हैं। दामों में आई भारी गिरावट से बागवान चिंतित…
Read Moreकार खाई में गिरी, दो की मौत
ठियोग (रामपुर बुशहर) । ठियोग के साथ लगती छैला सड़क पर वीरवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गई । हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है । हादसा ठियोग छैला सड़क पर खोल गली के पास हुआ । पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी संख्या नंबर एचपी 09सी 2135 छैला की ओर जा रही थी तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । हादसे में कार में…
Read More25 रुपये प्रति लीटर किए जाएं दूध के दाम
रामपुर बुशहर। किसान सभा ने क्षेत्र की मांगों को लेकर वीरवार को एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की गई। किसान सभा ने दूध के दाम 25 रुपये प्रति लीटर करने की मांग की है। किसान सभा का आरोप है कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस कोई भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। आलम यह है कि क्षेत्र की दर्जनों सड़कें अभी भी पक्की नहीं हो पाई हैं। सरकारी विभागों में…
Read Moreएक-दूसरे के गले लगकर कहा ईद मुबारक
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रमजान के पवित्र एक महीने के बाद मंगलवार को ईद त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों व मस्जिद परिसरों में नमाज-ए- ईद अदा की गई। मीठी ईद पर एक-दूसरे को गले लगा कर बधाई दी गई। एक दूसरे कौम के अजीजों ने भी मुस्लिम समुदाय के भाइयों को ईद की बधाई दी। मंगलवार को पांवटा के पिपलीवाला एवं मिश्रवाला ईदगार में सुबह से काफी भीड़भाड़ रही। दर्जनों मस्जिदों में भी सुबह 9 से करीब 11 बजे तक नमाज-ए-ईद अदा का करने वालों का तांता लगा…
Read Moreसीएम वीरभद्र के बचाव में उतरे ये चार बड़े मंत्री
सीएम वीरभद्र सिंह पर भाजपा के सीधे हमलों के बाद अब सरकार के चार कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री के बचाव में उतर आए हैं। पहली बार सारे वरिष्ठ मंत्रियों ने अपने सीएम का बचाव किया है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने साझा बयान जारी कर भाजपा के हमलों को दुर्भावना से ग्रस्त करार दिया। इन मंत्रियों ने कहा कि वीरभद्र सिंह पर व्यक्तिगत आक्रमण करना भाजपा…
Read More