अब अलग एसपीजीसी के विरोध में उतरे संगठन

हिमाचल के जिला मंडी के कई सिख संगठनों ने वीरवार को बैठक करने के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। इसमें अलग से हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसपीजीसी) के गठन का विरोध किया गया। गुरु गोबिंद सिंह लहर मिशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, श्री गुरु सिंह सभा नेरचौक के पूर्व चेयरमैन उत्तम सिंह, जत्थेदार मिशन के हरबंस सिंह, रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर हरी सिंह ने अलग एसपीजीसी का विरोध किया। इनके अलावा सरपरस्त गुरुनानक गुरु गोबिंद लहर मिशन के डॉ. बलवंत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष संत…

Read More

नप कर्मचारी संघ का हड़ताल का ऐलान

बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर में कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनरों को वेतन के लाले पड़े हैं। कर्मियों और पेंशनरों को जून का वेतन नहीं मिला है। इस पर गुस्साए कर्मियों ने अब पेन डाउन पर जाने का निर्णय लिया है। इस बारे नगर परिषद कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखा है। इसमें हड़ताल पर जाने का ऐलान किया गया है। नगर परिषद बिलासपुर अपने कर्मचारियों की सैलरी, पेंशनरों की पेंशन देने में असहाय हो गई है। पेंशनरों को जहां पिछले चार माह से पेंशन की अदायगी नहीं हो…

Read More

जान हथेली पर रख खड्ड पार कर रहे ग्रामीण

सिहुंता (चंबा)। यहां की चन्हाल खड्ड पर पुल न होेने के कारण जिला चंबा व कांगड़ा के सैकड़ों ग्रामीण जान जोखिम में डालकर खड्ड को पार करने को मजबूर हैं। बीते वीरवार को इस खड्ड में एक व्यक्ति बह गया था। ग्राम पंचायत जोलना के छछकड़ा गांव स्थित चन्हाल खड्ड पर वर्ष 1956 में पुल का निर्माण किया गया था। इस पुल पर जिला कांगड़ा की कोटला, बलाह, बग्गा, रजोल, सियुणी व त्रिलोकपुर पंचायतों के अलावा सिहुंता व जोलना के दर्जनों गांवों के लोग सफर करते थे, लेकिन वर्ष 2001…

Read More

कांगड़ा और चंबा इलेवन ने जीते मैच

चंबा। मिंजर मेला फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच चंबा इलेवन व हरिपुर क्लब की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में एकतरफा मुकाबले में चंबा इलेवन की टीम ने हरिपुर क्लब की टीम को 6-0 से पराजित किया। दूसरा मैच साईं फुटबाल क्लब कांगड़ा और फुटबाल क्लब मुगला के बीच हुआ। इस मैच में कांगड़ा की टीम ने शुरू से ही 1-0 से बढ़त बना ली थी, लेकिन मध्यांतर से ठीक पहले मुगला की टीम ने एक गोल दागकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इस मैच का निर्णय टाई…

Read More

फीस वृद्धि को लेकर भगवा ब्रिगेड उग्र

चंबा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस में की गई 30 प्रतिशत वृद्धि के विरोध में वीरवार को एबीवीपी ने पूरे जिले में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार व एचपीयू के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री विक्रम शर्मा ने बताया इस फीस वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो एबीवीवी मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के अन्य मंत्रियों का घेराव करेगी। चंबा कॉलेज में भी एबीवीपी ने फीस वृद्धि के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई सचिव अश्वनी ठाकुर ने कहा कि इस फीस वृद्धि के…

Read More

मैकलोडगंज में निजी बस पलटी, 15 घायल

धर्मशाला। मैकलोडगंज की टीहरा लाइन के पास वीरवार शाम करीब छह बजे एक निजी बस पर्यटन वाहन को पास देते वक्त अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। बस में 33 यात्री सवार थे। जैसे ही हादसा हुआ सेना के जवान मौके पर पहुंच गए। आर्मी के जवानाें ने घायलाें को बस के बाहर निकाला और सेना के चिकित्सकों ने घायलाें का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर घायलाें को 108 एंबुलेंस और आर्मी एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। घायलाें का…

Read More

24 घंटे खुला रहेगा मां ज्वाला का दरबार

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मां ज्वालामुखी का दरबार श्रावण अष्टमी के छठी, सप्तमी और अष्टम नवरात्र में 24 घंटे खुला रहेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर न्यास ने यह निर्णय लिया है। श्रावण अष्टमी नवरात्र के पांचवें दिन ज्वालाजी मंदिर में जन सैलाब उमड़ पडा। करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया है। चौथे नवरात्र में श्रद्धालुओं ने 3 लाख 86 हजार 470 रुपये नकद और 51 ग्राम चांदी अर्पित की। इसके अलावा मंदिर में श्रद्धालुओं ने सैकड़ों की तादाद में…

Read More

एटीएम कार्ड बदलकर 2.14 लाख निकाले

कुल्लू। पतलीकूहल में अज्ञात शख्स ने एक महिला का एटीएम बदलकर एटीएम से सवा दो लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में ठगी गई महिला के बयान के आधार पर शख्स के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस में दर्ज करवाई गई एफ आईआर में पतलीकूहल निवासी कटराईं की महिला ने कहा है कि 21 जुलाई को कटराईं स्थित एटीएम से वह पैसे निकालने गई थीं। उसी दौरान महिला ने साथ खड़े शख्स को अपना एटीएम…

Read More

बिलासपुर में खुलेगा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज

कुल्लू। बिलासपुर जिले में जल्द हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा। एनएचपीसी और एनटीपीसी ने प्रदेश के प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजूकेशन के संजय मूर्थि के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत बिलासपुर में बनने वाले हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के एनएचपीसी और एनटीपीसी सरकार को 37.5-37.5 करोड़ प्रदान करेंगे। कॉलेज निर्माण को एक कमेटी बनाई गई है। इसमें सरकार के साथ एनएचपीसी और एनटीपीसी के अधिकारी भी सदस्य होंगे। इस हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज से जहां प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं प्रदेश में हाइड्रो प्रोजेक्टों को प्रशिक्षित युवा भी…

Read More

110 ग्राम चरस के साथ आरोपी धरा

कुल्लू। भुंतर शहर के साथ सटे नरोगी जंगल के समीप पुलिस ने एक शख्स को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीएसआई मोहिंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे कि उसी दौरान नरोगी जंगल के समीप पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को तलाशी के लिए रोका। पुलिस ने आरोपी से 110 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी संजय…

Read More