आखिर बच्चों के पास क्यों दी थी चाबी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। प्राथमिक स्कूल कोछड़ी में हुए दर्दनाक हादसे ने सरकारी तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सब से पहला सवाल यह उठता है कि जब स्कूल में मिड डे मील बनाने के लिए अलग से कर्मचारी और रसोई घर है तो स्कूली बच्चों के पास चाबी क्यों दी गई। वहीं, बच्चों ने रसोई घर की चाबी निकाल कर रसोई घर क्यों खोला। क्या स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को सुबह आकर स्कूल में सफाई करने और रसोई घर में पानी भरने के लिए कहा था? ऐसे ही…

Read More

एचआरटीसी चालकों व वर्कशाप कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित

सोलन। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों से बढ़ रहे हादसों को लेकर अब चालकों व टेक्निकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कवायद आरएम सोलन ने अपने स्तर पर शुरू की है। इसके तहत सोलन बस डिपो वर्कशॉप में तैनात कर्मचारियों को यह आदेश जारी किए गए हैं कि वर्कशॉप से रूटाें पर जाने वाली बसों को पूरी तरह निरीक्षण कर ही बाहर भेजी जाए। आरएम सोलन जीएस संगरोली ने बताया कि निगम डिपो स्तर पर सभी कर्मचारियों को सचेत करने की कवायद शुरू कर दी है जिसमें बस…

Read More

15 से सभी कर्मचारी संयुक्त रूप से करेंगे आंदोलन

बद्दी (सोलन) पटवारी एवं कानूनगो संघ ने सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान कर दिया है। पटवार सर्कलों में खाली पड़े पदों को लेकर पटवारी व कानूनगो पहले ही तहसीलदारों को चाबियां सौंप चुके हैं और अब संघ ने पहली अगस्त सें गेट मीटिंग करने का फैसला लिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर 15 अगस्त तक पटवारी एवं कानूनगो संघ की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो राजस्व महकमे में चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों से लेकर तहसीलदार स्तर के अधिकारी संयुक्त रूप से संघर्ष करेंगे।…

Read More

सिरमौर अस्पताल में तैनात होंगे डॉक्टर

सिरमौर अस्पताल में तैनात होंगे डॉक्टर पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने को सरकार प्रयासरत है। प्रदेश में 425 नए डॉक्टर नियुक्त किए हैं। सिरमौर के अस्पतालों में काफी रिक्त पद बताए गए हैं। इनकों भी शीघ्र भरने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माणाधीन 100 बेड पांवटा अस्पताल शीघ्र बनकर तैयार होगा। वे बात सिविल अस्पताल पांवटा में 1.25 करोड़ लागत से निर्मित सीटी स्कैन कक्षा का विधिवत उद्घाटन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मातृ…

Read More

प्राइमरी खेलकूद स्पर्धाएं 5 अक्तूबर से

नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने वीरवार को आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक से मिलकर अपनी समस्याओं के अलावा प्रारंभिक स्कूलों में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथियों के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। संघ के प्रधान नरेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यालय में एक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें डीडी प्राइमरी विजय प्रकाश अवस्थी मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 5 अक्तूबर 2014 से आरंभ होंगी। जो प्रारंभिक शिक्षा खंड राजगढ़ में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं…

Read More

ये चुपचाप किससे मिलने पहुंच गए राहुल गांधी?

लोकसभा चुनाव में हुई हार के बाद फुर्सत के पल बिताने व अपनी दादी शोभा नेहरू का हालचाल जानने के लिए कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार देर शाम सात बजे कसौली पहुंचे। उनका यह बेहद गोपनीय दौरा था तथा इस दौरान किसी को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया। बंगले के आसपास पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया था। हालांकि प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री व नेता वहां नहीं पहुंचे। वह कसौली के लोअर माल स्थित स्व. बीके नेहरू के बंगले में रूके। दिन भर दादी के…

Read More

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सुलगी चिंगारी, प्रदर्शन

विश्वविद्यालय और प्रदेश भर के कॉलेजों में फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही धरने-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया। चुनावी सीजन में लिए इस फैसले ने छात्र संगठनों को बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। हालांकि, विवि के कुलपति सहित तमाम अधिकारी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, मगर उनकी चुप्पी से साफ है कि फीस बढ़ेगी। कितनी बढ़ेगी, इस पर एचपीयू वेट एंड वाच की स्थिति बनाए हुए है। विवि प्रशासन छात्रों के विरोध की हद का अंदाजा लगाने के बाद…

Read More

शर्मनाक! चाकू की नोक पर युवती से दुराचार

हिमाचल प्रदेश मंडी जिला के पंडोह सावला में मार्केटिंग के लिए आई युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने चाकू दिखाकर दुराचार कर दिया। आरोपी युवक फरार है। पंडोह चौकी पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर दुराचार का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात बुधवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार को एक युवती किसी प्रोडेक्ट की मार्केटिंग के लिए बैग उठाकर सावला गांव जा रही थी। पुलिस के अनुसार गांव से कुछ ही दूरी पर युवक पीछा करते हुआ…

Read More

पढ़िए, स्कूलों में छुट्टियों और परीक्षाओं का नया शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश में शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) के स्कूलों का शेड्यूल फिर बदल दिया गया है। अब पहले की तरह एक जनवरी से 31 मार्च तक विंटर स्कूलों का शैक्षणिक सत्र चलेगा। पहली से दसवीं कक्षा के स्कूलों के लिए ये व्यवस्था की गई है। ये स्कूल 1 जनवरी से नौ फरवरी तक बंद रहेंगे। पहले भी विंटर स्कूलों का सत्र दिसंबर तक ही होता था, लेकिन पूर्व सरकार के कार्यकाल में इसे ग्रीष्मकालीन स्कूलों के साथ 1 मार्च से 28 फरवरी तक कर दिया गया था। ग्रीष्मकालीन स्कूलों का…

Read More

रूसा प्रणाली छात्र हित से खिलवाड़

धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में आयोजित एबीवीपी के जनरल हाउस में रूसा प्रणाली को लेकर विवि प्रशासन पर निशाना साधा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण शर्मा ने की। परिषद के कार्यकर्ताओं ने रूसा प्रणाली के विरोध में प्रदर्शन भी किया। कहा कि रूसा की वजह से छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है। विरोध के बावजूद भी सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन कोई रुचि नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि नियम तो बना दिए लेकिन उन्हें चलाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया। अभी तक प्रथम सेमेस्टर का परिणाम…

Read More