पालमपुर पालमपुर: कुल्लू जनपद के भयंकर अग्रिकांड प्रभावित कोटला गांव में विकास कार्यों के लिए सांसद शांता कुमार ने अपनी सांसद निधि से धन जारी करने का निर्णय लिया है। शांता कुमार ने बंजार उपमंडल के कोटला गांव के लिए 10 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कुल्लू जनपद के जिलाधीश से आग्रह किया कि इस राशि का वह प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्य के लिए उपयोग करें। सांसद शांता कुमार ने सरकार से अनुरोध किया कि प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिक से अधिक आर्थिक सहायता का प्रावधान…
Read MoreCategory: Himachal News
दलाई लामा पर टिप्पणी करना गलत: वीरभद्र
शिमला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा पर बीजेपी नेता द्वारा की गई टिपण्णी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शिमला में वीरभद्र सिंह ने कहा कि दलाई लामा दुनिया में शांतिदूत हैं और धर्मशाला में उनका रहना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि धर्मगुरु दलाई लामा को शरणार्थी कहने के साथ उनकी देश की राजनीति में दखल देने पर बयानबाजी करने वाले बीजेपी नेताओं को तमीज सीख लेनी चाहिए। वीरभद्र ने कहा कि दलाई लामा का संसार के अन्दर एक बड़ा कद है…
Read Moreपुलिस को नहीं है यहां आने की अनुमति
कुल्लू: देवी-देवताओं की भूमि कुल्लू में जहां विश्व प्राचीनतम गांव मलाणा अपनी प्राचीन परंपरा, मान्यताओं तथा देवता के कायदे-कानूनों के लिए विश्व प्रसिद्ध है, वहीं देवभूमि कूल्लू के सैंज घाटी में स्थित शांघड़ का भी अपना विशेष महत्व है। पश्चिमी हिमालय का यह भूखंड बेहद खूबसूरत है। यह स्थान ऐतिहासिक, धार्मिक आस्था, अद्भुत परंपराओं एवं मान्यताओं के लिए मशहूर है। देवदार के हरे भरे वृक्षों से घिरे विशाल मैदान यहां की सुंदरता को चार चांद लगा देते हैं। बताते हैं कि अज्ञातवास के दौरान यहां पाड़वों ने मिट्टी छानकर धान…
Read Moreइंटरनैट पर लग रही लड़कियों की बोली
कुल्लू: हिमाचल में हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट का नैटवर्क इंटरनैट पर भी फैला हुआ है। नैट पर लड़कियों की बोली लग रही है। यही नहीं, वैबसाइट पर मोबाइल नंबर और फोटो भी उपलब्ध कराए गए हैं। फोन करने पर बताया जाता है कि डील दलालों के माध्यम से होगी। इस धंधे में स्थानीय युवतियों से लेकर बाहरी राज्यों से भी युवतियां लाई जा रही हैं। कुछेक वैबसाइट में युवतियों ने अपना पूरा पता तक दिया हुआ है। गूगल पर क्लिक करते ही हिमाचल के हर शहर की महिला, लड़कियों के…
Read Moreशादी की खुशियां गम की चीखों में बदली, दुल्हन आने से पहले आ गई मौत
मनीमाजराः घर में 20 दिसंबर को होने वाले बेटे के विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी और अचानक खुशियों का माहौल गम की चीखों में बदल गया। बेटे के लिए दुल्हन लाने से पहले ही मौत आ गई और दोनों परिवारों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार मनीमाजरा में काम करते हिमाचल के रहने वाला अभिषेक शनीवार रात दूध लेने के लिए अपने दोस्त के साथ दुकान की तरफ जा रहा था तो सामने से आ रही बोलैरो गाड़ी ने दोनों को कुचल दिया, जिस कारण अभिषेक…
Read Moreपहाड़ से गिरे मलबे के नीचे दबी जिंदगी
श्री रेणुका जी: बडवाना माइन पर अचानक पहाड़ से गिरे मलबे के नीचे एक 32 वर्षीय व्यक्ति दब गया। जानकारी के अनुसार व्यक्ति उक्त स्थान पर घास लेने के लिए गया था और इसी बीच अचानक पहाड़ से मलबा खिसक गया और व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम संगड़ाह अशोक कुमार व डीएसपी प्रताप ठाकुर तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे व्यक्ति को निकालने के लिए तुरंत जेसीबी मशीन लगवाई लेकिन तभी पहाड़ से ओर अधिक…
Read Moreलाखों ठगने वाले गिरोह का जल्द होगा पर्दाफाश
बरोटीवाला: साइबर क्राइम के माध्यम से भारत पर ताबड़तोड़ हमले करने वाले नाईजीरियन गिरोह का पर्दाफाश जल्द ही एसआईयू टीम बद्दी करेगी। जून, 2015 में 21 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एसआईयू टीम ने अक्तूबर माह में एक आरोपी को मुंबई से पकड़ा, उसके बाद उससे कई राज उगलवाए और अब शनिवार रात को एसआईयू की टीम ने दिल्ली में दबिश देकर 2 और आरोपियों को पकड़ा है जिन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि वे कई अहम राज…
Read Moreकोसटैनटन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जारी होगी जांच रिपोर्ट
पपरोला: विदेशी पैराग्लाइडर पाइलट की क्रैश लैंडिंग से हुई मौत मामले में उज्बेकिस्तान के 24 वर्षीय कोसटैनटन के शव का रविवार को टांडा में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस विभाग की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद विभाग मामले को लेकर आगामी जांच रिपोर्ट जारी करेगा। जानकारी मिली है कि बैजनाथ प्रशासन संबंधित एम्बैसी से संपर्क साध रहा है, ताकि कागजी कारवाई पूरी होने के बाद विदेशी पायलट के शव को उसके परिजनों के कहे अनुसार उसके साथ आए दोस्तों के हवाले किया जा सके। शनिवार को देर रात…
Read Moreवाहनों की टक्कर में 1 की मौत
रामपुर बुशहर: उपमंडल के राष्ट्रीय उच्च मार्ग निरसू में एक जैन कार और बोलैरो कैंपर में टक्कर हो गई। इस टक्कर में जैन कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केसर सिंह जिला कुल्लू निवासी के तौर पर हुई है। इस दुर्घटना के बाद बोलैरो कैंपर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में जैन कार चालक को काफी चोटें आईं। उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में 108 एम्बुलैंस से खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी…
Read Moreओवरआल ट्रॉफी पर धर्मशाला व हमीरपुर का कब्जा
धर्मशाला: सिंथैटिक ट्रैक धर्मशाला में चल रही 3 दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलैटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर अतिरिक्त निदेशक उच्चतर शिक्षा अमर सिंह, कालेज प्राचार्य आरपी चोपड़ा, प्रो. प्रकाश, प्रो. सुरेंद्र मनकोटिया, सतीश, पवन, बीना मनकोटिया व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। इन 3 दिवसीय खेलों में महिला वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी पर धर्मशाला की लड़कियों ने कब्जा किया जबकि पुरुष वर्ग में हमीरपुर कालेज के लड़कों ने ट्रॉफी अपने नाम की। 3 दिवसीय इन प्रतिस्पर्धाओं के अंतिम दिन हुए मुकाबलों में…
Read More