शिमला देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब शिमला पहुंचने से पहले ही मोबाइल ऐप के जरिये टैक्सी बुक कर सकेंगे। पर्यटकों से अब ठगी भी नहीं हो सकेगी। शहर के लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। राजधानी शिमला में अगले हफ्ते परिवहन विभाग मोबाइल ऐप आधारित प्रीपेड टैक्सी सर्विस शुरू करने जा रहा है। प्रदेश में पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तौर यह सुविधा शिमला से शुरू हो रही है। दूसरे चरण में प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों और तीसरे चरण में सभी बड़े शहरों में यह सेवा…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल में कुफरी, नारकंडा, डलहौजी, मनाली समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर जोरदार बारिश-बर्फबारी
शिमला हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच शनिवार को कुफरी, नारकंडा, डलहौजी, मनाली समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर फिर बर्फबारी हुई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश के साथ ओले भी बरसे। बिजली की गड़गड़ाहट के बीच दिन में अंधेरा छा गया। राजधानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में फाहे भी गिरे।शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। दो और तीन मार्च को धूप खिलने तथा चार से छह मार्च तक बारिश-बर्फबारी के…
Read Moreसूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक संजय शर्मा सेवानिवृत्त
शिमला हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक संजय शर्मा आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 1986 में विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ कीं और 33 वर्ष व पांच महीनों तक कार्य किया। विभाग में साउंड रिकाॅर्डिस्ट गोविंद चैहान भी आज सेवानिवृत्त हो गए। इन दोनों अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने इस अवसर पर कहा कि संजय शर्मा ने विभिन्न पदों पर कार्य…
Read Moreशिक्षकों की नियुक्तिकरण सवालों पर घिरे मंत्री ने सफाई दी
शिमला हिमाचल के जिला चंबा के दो सरकारी स्कूल बिना नियमित शिक्षकों और 142 स्कूल केवल एक-एक शिक्षक के सहारे हैं। विधायक पवन नैयर और आशा कुमारी के सवालों पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन दो स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक भेजे हैं। सिंगल टीचर वाले स्कूलों में जल्द और शिक्षक तैनात किए जाएंगे। कहा कि प्रदेश में जल्द शिक्षकों का युक्तिकरण किया जाएगा। विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार शिक्षक तैनात किए जाएंगे। विपक्ष के सवालों पर घिरे मंत्री ने सफाई दी कि…
Read Moreचीन व कई देशों समेत नेपाल में भी सामने आए कोरोनावायरस के मामले, हिमाचल में अलर्ट
शिमला चीन समेत कई देशों में कोरोनावायरस के खौफ के बीच अब कई मामले नेपाल में भी सामने आए हैं। इससे हिमाचल में भी हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में हिमाचल में नेपाल के लोग रहते हैं और रोजाना आवाजाही करते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग अब नेपाल से आने वाले लोगों पर भी नजर रखेगा। हर व्यक्ति की जांच की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपालियों के आने-जाने पर रोक लगाने पर भी विचार चल रहा है। इससे पहले भी…
Read Moreआखिर कौन रच रहा है मानव भारती विश्वविद्यालय की साख को खराब करने की साजिश ? षड्यंत्रकारी जल्द हो बेनकाब : अनुपम ठाकुर
शिमला /सोलन मानव भारती विश्वविधालय फर्जी डिग्री मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण ! वेब मीडिया के पत्रकारो से एक विशेष बातचीत में सम्बन्धित विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार अनुपम ठाकुर ने बताया कि हरवर्ष विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रवेश के समय विश्वविद्यालय की साख को धुमिल करने का षडयंत्र रचने का प्रयास किया जाता रहा है। उन्होने विश्वविद्यालय की अच्छी रैंकिंग होना साजिश का कारण बताया है। रजिस्ट्रार ने कहा कि वर्ष 2015 से आजतक जो डिग्रियां वेरिफिकेशन में मानव भारती विश्वविद्यालय की नही पाई गई विश्वविद्यालय ने ऐसे मामलो…
Read Moreहरियाणा की तर्ज पर अब हिमाचल के विद्यार्थी भी वैदिक गणित की करेंगे पढ़ाई
धर्मशाला अब हिमाचल के स्कूली विद्यार्थी भी वैदिक गणित की पढ़ाई करेंगे। आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के स्कूलों में वैदिक गणित पढ़ाई शुरू करने के लिए शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटा है। छठी से दसवीं कक्षा तक इसे शुरू किया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा की तर्ज पर वैदिक गणित का पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है। बोर्ड के आगामी सत्र 2021-22 में विभिन्न कक्षाओं में वैदिक गणित विषय को शुरू किया जाएगा। इस विषय को शुरू करने का मकसद गणित विषय में पेश आने वाली दिक्कतों को…
Read Moreगांवों को भी सीवरेज योजना से जोड़ा जाएगा :महेंद्र सिंह
शिमला हिमाचल के शहरी क्षेत्रों के बाद गांवों को भी सीवरेज योजना से जोड़ा जाएगा। हर विधानसभा के एक गांव का इसके लिए सर्वे किया जाएगा। उसके बाद योजना को शुरू करने पर विचार किया जाएगा। नाचन के विधायक विनोद कुमार के सवाल का जवाब देते हुए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि अभी चार ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रायल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग से इस कार्य के लिए डिपॉजिट दिया गया है। प्रदेश के ऐसे गांव जहां घनी आबादी है, वहां पर योजना…
Read Moreबगलामुखी मंदिर के महंत का करोड़ों का कारोबार डिस्को बार और महंगी गाड़ियों के शौकीन
धर्मशाला हिमाचल के कांगड़ा जिले में बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट बनखंडी में नित नए दिन नई बात निकलकर सामने आ रही है। बगलामुखी मंदिर बनखंडी के रखरखाव की बागडोर संभालने वाले महंत और ट्रस्ट के अध्यक्ष रजत गिरी हवन-यज्ञ करने के साथ मोहाली (चंडीगढ़) में पिरामिड नाम से डिस्को-बार भी चलाते हैं। इस डिस्को बार में रात को खूब जाम छलकते हैं। हाईफाई स्तर के इस डिस्को बार में कैफे, लॉज, बार और क्लब है। ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्को बार में माइक्रोब्रेवरी यानी फ्रेश बियर भी परोसी जाती है।…
Read Moreराष्ट्रीय एमटीबी साइकिल रेस में शिवेन ने फिर कामयाबी का लोहा मनवाया
केलांग (लाहौल-स्पीति) लाहौल के शिवेन ने 16वीं राष्ट्रीय एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग) साइकिल रेस में एक बार फिर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता में शिवेन ने एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता। जनजतीय जिला लाहौल-स्पीति के चुलिंग गांव के रहने वाले शिवेन ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में राष्ट्रीय एमटीबी प्रतियोगिता के एलीट क्रॉस कंट्री ओलंपिक फॉरमेट में उम्दा प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीता है। जबकि एलीट एकल प्रतिस्पर्धा में कांस्य मेडल झटका है। शिवेन पहले ऐसे भारतीय एमटीबी प्रतिभागी हैं, जिन्होंने एशियाई एमटीबी प्रतियोगिता में टॉप टेन में जगह…
Read More