ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी 500 रुपये से अधिक नकद राशि नहीं रखेंगे :एसपी दिवाकर शर्मा

बिलासपुर पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी बिलासपुर ने कड़े आदेश जारी किए हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा है कि ट्रैफिक चेकिंग पर जाने वाले पुलिस कर्मी अपनी जेब में 500 रुपये से अधिक नकद राशि नहीं रखेंगे। अधिक पैसे साथ रखने पर इसका पूरा उल्लेख रोजनामचा में करना होगा। ऐसा न करने वाले पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि कि भ्रष्टाचार करने वाले और उसमें संलिप्त कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। आदेश के अनुसार पुलिस नाका, ट्रैफिक जांच, नाके पर…

Read More

विद्यार्थियों की डिग्रियों पर सवालिया निशान, विधानसभा में गूंजा मामला

हिमाचल के दो निजी विश्वविद्यालयों पर फर्जी डिग्रियां बेचने के आरोप का मामला गुरुवार को विधानसभा में गूंजा। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मामला उठाते हुए सरकार को कार्यप्रणाली पर घेरा। इस पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जितना हौवा बनाया गया, उतना बड़ा मामला नहीं है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग और पुलिस एपीजी विश्वविद्यालय शिमला और मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा…

Read More

लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 34,425 मामले को जल्द दी जाएगी स्वीकृति : गोविंद ठाकुर

शिमला हिमाचल के 34 हजार आवेदकों को जल्द ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। सामाजिक न्याय मंत्री राजीव सैजल की गैर हाजिरी में वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने सदन में यह जवाब दिया। विधायक सुखराम चौधरी की अनुपस्थिति में राकेश पठानिया ने यह मामला उठाया। गोविंद ठाकुर ने बताया कि गत दो वर्षों में 31 जनवरी तक 1,54,815 नए लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत हुई है। 34,425 मामले स्वीकृति के लिए लंबित हैं। इन्हें भी जल्द पेंशन दी जाएगी। कर्नल इंद्र सिंह और किशोरी लाल के सवाल का जवाब देते…

Read More

चार युवकों ने छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया,पुलिस ने धारा 363, 376 व 34 के तहत किया मामला दर्ज

नालागढ़ (सोलन) औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के एक स्कूल की छात्रा को अगवा कर उसके साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा को चार युवकों ने अगवा किया और गाड़ी में रखे हथियारों से डरा-धमका कर उसे होटल ले गए, जहां उससे चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि, यह मामला पिछले माह का है, लेकिन डरी-सहमी छात्रा ने अब परिवार वालों को इसकी जानकारी दी, तो पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पीड़िता के  पिता ने शिकायत दर्ज करवाई कि पिछले…

Read More

मौसम ने बदली करवट, कुफरी और कुल्लू के रोहतांग समेत सूबे की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई

शिमला देवभूमि हिमाचल में मौसम ने फिर करवट बदली है। रविवार को शिमला में ओलावृष्टि तो राजधानी से सटे पर्यटन स्थल कुफरी और कुल्लू के रोहतांग समेत सूबे की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला में दोपहर दो बजे ओलों की बरसात से शिमला-मंडी नेशनल हाईवे टुटू और ढांडा के पास फिसलन की वजह से बाधित हो गया। टुटू से हीरानगर तक लंबा जाम लग गया। एचआरटीसी की कई बसें और दर्जनों छोटे वाहन जाम में फंस गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। मौसम…

Read More

कृषि योग्य भूमि को बाढ़ नियंत्रण के लिए हिमाचल सरकार ने 3500 करोड़ का प्रोजेक्ट केंद्र को भेजा

शिमला हिमाचल में बाढ़ नियंत्रण पर 3500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश में बाढ़ से हर साल कृषि योग्य भूमि को नुकसान पहुंचता है। नदियों-खड्डों के किनारे बाढ़ से कई जिलों में भूमि कटाव हो रहा है। किसानों की फसल नष्ट हो जाती है। खासकर बरसात के दिनों में किसानों के अलावा सरकारी भूमि बाढ़ की जद में आकर बह जाती है। इससे बचने के लिए प्रदेश सरकार ने बाढ़ नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार के पास एक  ने 3500 करोड़ का प्रोजेक्ट  भेजा गया है। हालांकि, सरकार अभी तक…

Read More

एसएमसी शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया,कोर्ट का फैसला आने तक लगा दी रोक

 शिमला प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 2600 एसएमसी शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया। सरकार ने इनकी जगह नई भर्ती करने पर कोर्ट का फैसला आने तक रोक लगा दी है। शनिवार को सेवा विस्तार की मांग को लेकर मुलाकात के दौरान एसएमसी शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रधान सचिव शिक्षा को नई भर्ती को कुछ समय रोकने के आदेश दिए। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने शिक्षकों को सेवा विस्तार देने…

Read More

सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार करने के लिए वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक नवीन और महत्वाकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हंै और इस लक्ष्य को हासिल करने में दुधारू पशुओं का पालन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में 16-31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिल्कफेड के 50]000 लीटर क्षमता के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला रखने के बाद कही। मुख्यमंत्री ने…

Read More

एक 23 वर्षीय युवक की लाश मिली ,परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

कांगू (हमीरपुर) नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मालग के गांव लाहडी में सड़क किनारे एक 23 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मंडी से फोरेंसिक साइंस के विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है। मृतक युवक की पहचान रफीक मोहम्मद (23) पुत्र उस्ताद मोहम्मद निवासी गांव बहराल पीपलू तहसील बंगाणा जिला ऊना के…

Read More

राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग सख्त, निजी विवि को डिग्रियों का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर अपडेट करने के निर्देश जारी

शिमला प्रदेश में चल रहे सभी निजी विश्वविद्यालयों को डिग्रियों का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर डालना होगा। फर्जी डिग्रियों का मामला सामने आने के बाद राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। निजी विश्वविद्यालय प्रबंधनों को पत्र जारी कर सभी पासआउट विद्यार्थियों की डिग्रियों का ब्योरा देने को कहा गया है। आयोग की सचिव पूनम ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों को वेबसाइट अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। शिमला और सोलन स्थित निजी विश्वविद्यालयों पर लगे फर्जी डिग्री बेचने के आरोप के…

Read More