शिमला हिमाचल के बिलासपुर से आईजीएमसी शिमला लाए गए कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के लिए गए स्वाइन फ्लू से संबंधित सैंपलों की ऑनलाइन रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि कोरोना वायरस से संबंधित सैंपलों की रिपोर्ट एम्स से दो से तीन दिन में आएगी। इसकी पुष्टि वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने की। वार्ड के अंदर सिर्फ टीम को जाने के आदेश जिस वार्ड में मरीज को रखा गया है, उस वार्ड की मंजिल पर जाने के लिए किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है प्रशिक्षित टीम…
Read MoreCategory: Himachal News
लोकसेवा आयोग ने प्रवक्ता भर्ती पर आगामी आदेशों तक रोकी, ये है मामला
शिमला अंग्रेजी माध्यम में स्कूल प्रवक्ता (न्यू) की परीक्षाएं लेने के विवाद के बाद लोकसेवा आयोग ने आगामी आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया है। अभ्यर्थियों के विरोध के बाद राज्य लोकसेवा आयोग ने उच्च शिक्षा निदेशालय के पाले में गेंद डाल कर इसी सप्ताह स्पष्टीकरण देने को कहा है। आयोग की सचिव ने कहा है कि शिक्षा निदेशालय के जवाब के बाद आगामी परीक्षाओं का भविष्य तय होगा। कामर्स की परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी भाषा में लेने से यह विवाद खड़ा हुआ। सोमवार को लोकसेवा आयोग के कार्यालय पहुंच…
Read Moreकेंद्रीय विश्वविद्यालय की पत्रकारिता पीएचडी प्रवेश परीक्षा विवादों में
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की पत्रकारिता में पीएचडी प्रवेश परीक्षा विवादों में आ गई है। पहली मार्च को हुई परीक्षा में पुराने प्रश्न पत्र के ही 50 फीसदी प्रश्न दोहरा दिए गए हैं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में पत्रकारिता विषय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शोध पद्धति से संबंधित एक से 50 नंबर तक प्रश्न आए थे, इस बार वही प्रश्न 51 से 100 नंबर तक डाले गए। इनके उत्तर के ऑप्शन तक नहीं बदले गए। ऐसे में अभ्यर्थियों ने केंद्रीय विवि प्रशासन पर चहेतों को…
Read Moreकोरोना वायरस:संदिग्ध मरीज आने के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट जारी
शिमला/मंडी/रिवालसर/नेरचौक कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज आने के बाद प्रदेश सरकार ने हिमाचल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कांफ्रेंस की। इसके बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने जिलों के उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल के सीमांत क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य जांच करने को कहा गया है। हिमाचल आने वाली हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी। हिमाचल में अब तक विदेशों से 215…
Read Moreलोक मित्र केन्द्र के माध्यम से मिल्कफेड के उत्पाद बेचने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित
लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मिल्कफेड के उत्पादों को प्रदर्शित व बिक्री करने के लिए आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में मिल्कफेड और सीएसई ई-गवर्नेंस सर्विसिज इंडिया लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर बताया कि प्रथम चरण में 100 लोक मित्र केंद्रों में मिल्कफेड के उत्पादों को बेचा जाएगा। इस सुविधा के अंतर्गत सभी 4,500 लोक मित्र केंद्रों को लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को मिल्कफेड के विभिन्न उत्पाद उनके घरों…
Read Moreमुख्य आयकर आयुक्त सुखविन्दर खन्ना ने मुख्यमंत्री से की भेंट
शिमला हिमाचल प्रदेश की मुख्य आयकर आयुक्त सुखविन्दर खन्ना ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट कर उन्हें केन्द्र सरकार की नई योजना विवाद से विश्वास 2020 के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य करदाताओं के साथ मुकदमेबाजी कम करना है, क्योंकि नई प्रत्यक्ष कर योजना राजस्व के बदले कर में कुछ राहत प्रदान करती है और प्रत्यक्ष करों में मुकदमबाजी को कम करने का आश्वासन भी देती है। श्रीमती खन्ना ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य लम्बित…
Read Moreअनुसंधान के लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करेंः राज्यपाल
शिमला राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कृषि विश्वविद्यालय की गतिविधियों का विस्तार और अनुसंधान के लाभ को किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया। यह बात राज्यपाल ने आज यहां चैधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में सीनेट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती है, जिसका सीधा संबंध कृषि, बागवानी और खाद्य सुरक्षा से है। उन्होंने कहा कि एक ओर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, रोबोटिक्स, बायो-इंजीनियरिंग और नैनोटेक्नोलाॅजी में हमारे काम और…
Read Moreहिमाचल बिजली बोर्ड ने 1500 जूनियर टीमेट और 360 जूनियर हेल्पर पदों को भराने के आदेश जारी कर दिए
शिमला हिमाचल सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए खुशखबर है। हिमाचल बिजली बोर्ड में की भर्ती को हरी झंडी मिल गई है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। संभावित है कि अगले सप्ताह से भर्ती प्र्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस भर्ती से बिजली बोर्ड के 66 डिविजनों में रिक्त चल रहे पदों को भरा जाएगा। अनुबंध आधार पर होने वाली भर्ती के तहत जूनियर टीमेट को 7,825 रुपये वेतन मिलेगा।बोर्ड में कर्मचारियों के अभाव को देखते हुए कर्मचारी यूनियन लंबे समय…
Read Moreमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बजट सत्र की बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट की बैठक बुला ली है,इन फैसलों पर लगेगी मुहर
शिमला फाइल फोटो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मंगलवार को बजट सत्र की बैठक के खत्म होने के बाद कैबिनेट की बैठक बुला ली है। इसमें आबकारी नीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में छह मार्च को पेश किए जा रहे वित्तीय वर्ष 2020-21 के वार्षिक बजट के विनियोग विधेयक के प्रारूप को भी मंत्रिमंडल की मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा सदन में आगामी दिनों में रखे जा रहे कई अन्य विधेयकों के ड्राफ्ट को भी स्वीकृति दी जाएगी। कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
Read Moreपुलिस थाना और पुलिस को लेकर डरने की आवश्यकता नहीं बल्कि समझदारी से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है जानिए क्या हैं आपके अधिकार ?
देश का कानून नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करता है। मजबूत सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून व्यवस्था का सक्षम और सशक्त होना अति आवश्यक है। इसलिए बेहद जरूरी हो जाता है अपने अधिकारों को समझना और उनके उपयोग को जानना। पुलिस थाना और पुलिस को लेकर डरने की आवश्यकता नहीं बल्कि समझदारी से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। अगर गिरफ्तारी की नौबत आए तो जान लेना चाहिए अपने अधिकारों के बारे में, आइए जानते हैं उन अधिकारों के बारे में जो गिरफ्तारी के वक्त…
Read More