फर्जी डिग्री मामले से जुड़े दो लोगों की क्वारंटीन अवधि पूरी होते ही दोनों को गिरफ्तार करेगी पुलिस

सोलन मानव भारती विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री मामले की जांच कर रही पुलिस ने हरियाणा के करनाल से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन दोनों के तार फर्जी डिग्री मामले से जुड़े हैं। विवि के मालिक राजकुमार राणा से पूछताछ के बाद दोनों पर शिकंजा कसा गया है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी फिलहाल हरियाणा में क्वारंटीन हैं। इनकी क्वारंटीन अवधि पूरी होते ही पुलिस दोनों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी है। हालांकि, यहां मामले से जुड़ी कोई…

Read More

सैद्धांतिक मंजूरी के बाद संचालकों ने नौ जिलों में निजी बसें चलाईं

शिमला हिमाचल कैबिनेट ने प्रदेश में अब बसों में 100 फीसदी सवारियां बैठाने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। यह प्रक्रिया कब से लागू होगी, इसकी अधिसूचना जल्द जारी हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार को निजी बस संचालकों ने प्रदेश के नौ जिलों में निजी बसें चलाईं। ऊना-हमीरपुर के ऑपरेटर अभी अपनी मांगों को लेकर अडे़ हैं। निजी बसें चलने से इससे कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली है। जिला कांगड़ा में 850 निजी रूटों में से 20 पर ही बसें चलाई गईं। जिला मंडी में 450…

Read More

निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालय सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूल सकेंगे : आयोग

शिमला हिमाचल के निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों को कोरोना संकट के बीच बड़ी राहत मिल गई है। वैश्विक महामारी के बीच बंद चल रहे निजी शिक्षण संस्थान इस अवधि के दौरान विद्यार्थियों से सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूल सकेंगे। अधिक फीस वसूलने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्यूशन फीस भी वे ही संस्थान ले सकेंगे जो ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। ऐसा न करने वाले संस्थानों पर फीस वसूली करने की भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई करवाने वाले संस्थानों…

Read More

इच्छा इंसान को बड़े संकट से उबार सकती है,90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात

ऊना जीने की इच्छा इंसान को बड़े से संकट से उबार सकती है। होम क्वांरटीन के नियमों का पालन ठीक से किया जाए तो कोरोना को हराने में यह बेहद महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकता है। ऐसा ही मामला हिमाचल के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के बौट में सामने आया है, जहां 90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने होम क्वारंटीन में रहकर कोरोना को मात दी है। 14 जून को बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 10 दिन में ही उन्होंने कोरोना को हरा दिया। 24 जून को…

Read More

मानव भारती के मालिक राजकुमार राणा से पुलिस ने पूछे अहम सवाल, जल्द होगा पूरा खुलासा : एसपी अभिषेक यादव

सोलन फर्जी डिग्री मामला सामने आने के बाद माधव विश्वविद्यालय राजस्थान के खाते से दो करोड़ रुपये निकालने का खुलासा हुआ है। यह धनराशि मामले की जांच शुरू होने के बाद निकाली गई है। मानव भारती विवि के मालिक राजकुमार राणा को राजस्थान लेकर गई पुलिस के हाथ पैसे निकालने से जुड़े दस्तावेज लगे हैं। राणा के बेटे के नाम उदयपुर के एक बैंक में लॉकर है, जिसे पुलिस ने सील कर दिया है। राणा के राजस्थान में तीन घर भी सील किए हैं। राजकुमार के पास राजस्थान के भिंदवाड़ा…

Read More

हिमाचल में तैयार किया जा रहा है कोरोना इलाज के लिए इंजेक्शन

नालागढ़ (सोलन) दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के इलाज के लिए हिमाचल के बीबीएन में रैमडैसाविर इंजेक्शन तैयार किया जा रहा है। यह इंजेक्शन पहले इबोला वायरस से पीड़ित मरीजों पर इस्तेमाल किया गया था। इसे सार्स और अन्य संक्रमण के उपचार में भी परखा गया था। अब कोविड-19 उपचार के लिए ट्रायल में परिणाम चौंकाने वाला आया है। इस इंजेक्शन से 40 फीसदी तक सुधार देखा गया है। हालांकि, अभी ट्रायल जारी हैं लेकिन जुलाई अंत तक इसका उत्पादन शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। एचसीक्यू,…

Read More

कैबिनेट ने दी बसों में 100 फीसदी सवारियां बैठाने की मंजूरी

शिमला हिमाचल में बसों में अब 100 फीसदी सवारियां बैठाने को कैबिनेट ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में  परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों की वास्तविक स्थिति पर प्रस्तुति के बाद सरकार ने यह मंजूरी दी है। निजी बस ऑपरेटरों को 20 लाख रुपये तक कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल लोन) देने पर भी सहमति बनी। लोन का 50 फीसदी ब्याज सरकार वहन करेगी। पहले साल निजी ऑपरेटरों को कोई ब्याज नहीं देना होगा। दूसरे साल 50 फीसदी और तीसरी और चौथे साल पूरा ब्याज देना होगा। प्रति…

Read More

चीन के खिलाफ चल रहे विरोध के समर्थन में, चाइना टाउन शॉप का नाम बदलकर इन टाउन किया

शिमला हिमाचल की राजधानी शिमला के मालरोड पर शिवमंदिर के समीप स्थित मशहूर चाइना टाउन शॉप का नाम बदलकर इन टाउन कर दिया गया है। चीन के खिलाफ चल रहे विरोध के समर्थन में कारोबारी ने बुधवार को चाइना नाम हटा दिया। आगे और पीछे के शब्द हटाकर दुकान का नाम इन टाउन कर दिया गया। सालों से शहर में यह दुकान चाइना टाउन के नाम से मशहूर रही। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दुकान मालिक नेहर सिंह ने अपनी इच्छा से दुकान से चाइना…

Read More

शूटर जंग परिवार ने कोरोना के खिलाफ जीत ली जंग

पांवटा साहिब (सिरमौर) वर्ष 2006 के मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्डन फिंगर का खिताब हासिल करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज समरेश जंग ने अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपने दिल्ली में घर को अस्पताल बना लिया था। अब महामारी से पार पाने के बाद लोगों को जागरूक कर रहे हैं। समरेश जंग ने कहा कि कोरोना से लड़ाई धैर्य से जीती जा सकती है। जिन्हें भी कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला है, वे ज्यादा…

Read More

चीन से तनाव के बीच भारत सरकार ने समदो-काजा-ग्रांफू हाईवे का जिम्मा हिमाचल सरकार से वापस लेकर बीआरओ) को सौंप दिया

केलांग/कोकसर(लाहौल-स्पीति) चीन से तनाव के बीच सीमा पर सड़कों के निर्माण में तेजी के भारत सरकार के फैसले के बाद सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 250 किलोमीटर लंबे समदो-काजा-ग्रांफू हाईवे का जिम्मा हिमाचल सरकार से वापस लेकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंप दिया गया है। 18 जून को जारी राजपत्र में इसे अधिसूचित किया गया है। एनएच काजा में बतौर अधिशाषी अभियंता का प्रभार देख रहे अधिकारी सोनम ज्ञामजो ने इसकी पुष्टि की है। यह हाईवे लाहौल के ग्रांफू में मनाली-लेह सामरिक मार्ग से जुड़ता है। स्पीति में यह मार्ग चीन…

Read More