जुखाला (बिलासपुर) केंद्र की हरी झंडी के बावजूद शिमला-धर्मशाला फोरलेन की टेंडर प्रक्रिया कोरोना के कारण रुक गई है। करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फोरलेन का कार्य पांच पैकेज में होना था। वहीं हर पैकेज के लिए 1000 करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी थी। उल्लेखनीय है कि फोरलेन के निर्माण से शिमला से धर्मशाला की दूरी 223 किलोमीटर से सिमटकर 180 किलोमीटर ही रह जानी थी। इससे 8 घंटे का सफर मात्र 4 घंटों में ही पूरा होना था। वहीं, हिमाचल आने वाले पर्यटकों…
Read MoreCategory: Himachal News
स्वास्थ्य विभाग का दावा : कोरोना पॉजिटिव 250 लोग अगले10 दिनों में होंगे ठीक
शिमला हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि अगले 10 दिनों में कोरोना पॉजिटिव 250 लोग ठीक होंगे। इन सभी मरीजों की हालत बेहतर है। ये सभी दिल्ली और महाराष्ट्र से हिमाचल आए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि बाहरी राज्यों में कोरोना पॉजिटिव के टेस्ट की व्यवस्था अच्छी नहीं है। निजी लैब में दो हजार रुपये देकर कोरोना के टेस्ट हो रहे हैं। हिमाचल में यह टेस्ट निशुल्क हैं। एक बार मामला सामने आने के बाद लोगों को घर से एंबुलेंस में कोविड सेंटर…
Read Moreसरकार किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए हींग और केसर की खेती को करेगी प्रोत्साहित
शिमला हिमाचल सरकार जिला किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए इन क्षेत्रों में कृषि से संपन्नता योजना के तहत हींग और केसर की खेती को प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात सोमवार को वर्ष 2020-21 के लिए बजट आश्वासनों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत राज्य के लगभग एक लाख किसानों को प्राकृतिक कृषि अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास…
Read Moreहिमाचल में आने वाले लोगों को प्रवेश मृत्यु और बीमारी जैसे कारणों पर ही मिलेगा ई-पास : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
शिमला कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हिमाचल सरकार ने फैसला लिया है कि अब हिमाचल में बाहर से आने वाले लोगों को केवल ठोस कारण पर ही प्रवेश मिलेगा। मृत्यु और बीमारी जैसे कारणों पर ही ई-पास जारी किए जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने सभी डीसी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो स्कूलों को भी संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला में वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा…
Read Moreकोरोना : देवभूमि में सोमवार को संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए, कांगड़ा और हमीरपुर जिले में सबसे ज्यादा केस
शिमला हिमाचल में कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। देवभूमि में सोमवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 53 मामले सामने आए हैं। इससे पहले 21 जून को 45 मरीज दर्ज किए गए थे। हमीरपुर में सबसे ज्यादा 19 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिला में 15 नए मरीज मिले हैं। बिलासपुर में पांच, ऊना में चार, रामपुर में तीन, सोलन में चार, सिरमौर में दो और मंडी में एक नया मामला आया है। सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कोरोना वायरस के शाम को सात मामले आने के बाद देर…
Read Moreमुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर के तबादला आदेश रद्द
बिलासपुर पीपीई किट्स घोटाले की विजिलेंस जांच के बीच बिलासपुर में बतौर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यरत डॉ. प्रकाश दड़ोच का तबादला सार्वजनिक हितों का हवाला देते हुए निदेशालय ने शुक्रवार को रद्द कर दिया है। राज्यपाल की अधिसूचना के अनुसार डॉ. दड़ोच अब जिला बिलासपुर में ही अपनी आगामी सेवाएं देंगे। वहीं, स्वास्थ्य ने कोरोना को इस तबादले के रद्द करने की वजह बताया है। स्वास्थ्य विभाग ने 18 मई को डॉ. प्रकाश दड़ोच के तबादले के आदेश जारी किए थे। वहीं, डॉ. घनश्याम को बिलासपुर में सीएमओ पद…
Read Moreसैनिटाइजर घोटाले में आला अधिकारियों की जानकारी के बिना ही की खरीद, विजिलेंस जांच में आया सामने
शिमला सचिवालय में हुए सैनिटाइजर घोटाले में अब तक की विजिलेंस जांच में यह साफ हो गया है कि सचिवालय प्रशासन विभाग के आला अधिकारियों की जानकारी के बिना ही पूरी खरीद की प्रक्रिया को अपने हिसाब से अपना लिया गया। कोविड के दौरान ज्यादातर अधिकारी घर से या फोन पर ही काम कर रहे थे। ऐसे में कोविड जैसी महामारी के दौरान भी भ्रष्टाचार का खेल करने वालों ने उनकी गैर मौजूदगी का पूरा फायदा उठाया। जांच के अनुसार 18 मार्च को जारी सप्लाई आर्डर में तीन हजार सैनिटाइजर…
Read Moreटेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बाहरी राज्यों से आने वाले खरीदारों को दी जाएगी फल मंडियों में कारोबार की अनुमति
शिमला जुलाई माह में शुरू होने वाले सेब सीजन के लिए बाहरी राज्यों से आने वाली खरीदारों (लदानियों) को पांच दिन क्वारंटीन में रखने के बाद कोरोना टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही खरीदारों को फल मंडियों में कारोबार की अनुमति दी जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले ऐसे खरीदार जो अपना कोरोना टेस्ट करवाकर सेब कारोबार के लिए आएंगे, उनकी रिपोर्ट जांचने के बाद उन्हें मंडियों में काम की अनुमति दी जाएगी। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना वायरस संक्रमण के…
Read Moreकई रूटों पर निजी बसें दौड़नी शुरू, मंत्रिमंडल की बैठक में निजी बस ऑपरेटरों को दी जाएगी राहत : मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर
शिमला हिमाचल में आज से कई रूटों पर निजी बसें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। ये बसें उन रूटों पर दौड़ेंगी, जहां सवारियों की आवाजाही ज्यादा होगी। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर्स संघ ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और निदेशक परिवहन कैप्टन जेएम पठानिया के साथ वीडियो कांफ्रेंस में लिया। हिमाचल में 3 माह से प्राइवेट बसें खड़ी हैं। परिवहन मंत्री के आश्वासन पर यह तय हुआ कि सोमवार से उस रूट पर बसें चलेंगी, जिस रूट पर ज्यादा जरूरत है तथा जो बसें अपना खर्चा निकाल सकती हैं।…
Read Moreशिक्षा बोर्ड ने आवेदन की तिथि बढ़ाई हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा मौका
धर्मशाला हिमाचल के हजारों विद्यार्थियों को अब डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड-सीईटी 20) को करने का मौका मिलेगा। दो वर्षीय डीएलएड डिप्लोमा में विद्यार्थियों को मौका देने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। अब पात्र अभ्यर्थी 27 जून तक डीएलएड के सत्र 2020-22 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डीएलएड-सीईटी 20 के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। लेकिन इस तिथि तक शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित नहीं किया था। इसके चलते…
Read More